आजाद सिपाही संवाददाता गिरिडीह। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सादीगंवारों में शनिवार देर रात चोरी के आरोप में विनोद चौधरी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। 31 दिसंबर की देर रात को आदिवासी बाहुल्य सादीगंवारों गांव के बीरालाल टुडू के घर के उस कमरे में विनोद घुस गया, जिसमें बकरियां और अन्य मवेशी थे। वह बकरियों को खोल रहा था, तभी मवेशी चिल्लाने लगे। मवेशियों की आवाज सुन कर घरवाले जग गये और शोर मचाने लगे। इस बीच गांव वाले जुट गये और भाग रहे विनोद को घेर लिया। ग्रामीणों ने उसकी जम कर पिटाई की, जिससे उसने…
Author: admin
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। नववर्ष के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने सबों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सबों के जीवन में खुशियां आने की कामना व्यक्त की है। साथ ही कहा है कि यह साल अमर वीर शहीदों के सोना झारखंड के सपने को साकार करने की शक्ति हम सबों को मिले। नये वर्ष की शुरूआत के मौके पर रविवार को सीएम से कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति पी आर के नायडू, प्रधान सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव केके सोन, प्रधान सचिव आराधना पटनायक, एडीजी प्रशांत…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड में कनकनी और बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी रांची समेत पास के जिलों में पूरे हफ्ते आंशिक बादल छाये रहेंगे। रात के तापमान में अगले तीन से चार दिनों में (2-3) डिग्री की वृद्धि हो सकती है। बादल छंटते ही रात के तापमान में भी कमी आयेगी और कनकनी बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो 7 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन में बादल छाये रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री रहने की संभावना है।
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया पुल के पास नदी से एक युवक का शव पुलिस ने रविवार को बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की कहीं और हत्या कर पहचान छिपाने के लिए यहां फेंक दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखा। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । शव को नदी से बाहर निकाला और जांच-पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार…
रवि कुमार गुप्ता, बरवाडीह (आजाद सिपाही)। बरवाडीह प्रखंड की छेचा पंचायत के रहमत नगर पठान टोला में रविवार अहले सुबह शौच करने घर से बाहर निकले वृद्ध मुश्ताक खान, उम्र 60वर्ष की मौत आदमखोर तेंदुए के हमले से हो गयी। घटना के बाद वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में व्यापक आक्रोश है। बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर छेंचा पंचायत के रहमत नगर पठान टोला निवासी मुश्ताक खान रविवार सुबह करीब चार बजे अपने घर के बाहर शौच करने निकले थे। इसी बीच आदमखोर तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद मुश्ताक खान द्वारा शोर मचाये…
आजाद सिपाही संवाददाता खरसावां। खरसावां गोलीकांड की 75वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। शहीद स्थल पर पहुंच कर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और राज्य के मंत्री चंपई सोरेन समेत कई नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। खरसावां के इस ऐतिहासिक शहीद स्थल पर राज्य के कोने- कोने से भी पहुंच कर लोगों ने खरसावां गोलीकांड में मारे गये शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि 1 जनवरी 1948 को खरसावां गोलीकांड की घटना हुई थी। यह आजाद भारत के इतिहास का सबसे भीषण गोलीकांड था, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवायी थी। आदिवासी नेता जयपाल सिंह…
रांची। रांची के सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत छह कर्मी शनिवार को सेवानिवृत हो गये। सीसीएल परिवार की ओर से मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर सभी को भावभीनी विदाई दी गई। इनमें महाप्रबंधक (खनन) रामजी कुमार सिंह, महाप्रबंधक (ई एंड एम) प्रभाष प्रसाद प्रभाकर, महाप्रबंधक (एमएम) अबिनाश कुमार ठाकुर, सब इंजीनियर (असैनिक) उमाशंकर चौहान, अकाउंटेंट ए-1 शेखर सहाय और कार्यालय अधीक्षक ए-1चद्रनाथ चटर्जी शामिल हैं। बताया गया कि दिसम्बर माह में मुख्यालय सहित पूरे सीसीएल से 95 कर्मियों को सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सेवानिवृत कर्मियों पर निर्मित शॉर्ट फिल्म…
रांची। कुड़मी को आदिवासी बनाने के विरोध में 26 फरवरी को आदिवासी बचाओ रैली निकाली जायेगी। करमटोली में विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों की शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक में आदिवासी संगठनों के नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। तय किया गया कि आदिवासी संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलकर अपना विरोध दर्ज करायेगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद अधीर रंजन चौधरी, मंत्री आलमगीर आलम, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का पूरे झारखंड सहित ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में सांकेतिक विरोध के तौर पर पुतला दहन किया जायेगा।…
रांची। रांची के कोकर स्थित इंद्रप्रस्थ उत्सव भवन में शनिवार को आगाज” आवाज दो, आगाज हो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश दीपक प्रकाश ने कहा कि समाज को जोड़ने का कार्य है, आगाज, उन्होंने कहा कि सरस्वती की पूजा ही सर्वप्रथम कला से होती है और उस कला को आगाज ने धरातल पर उतारा है। कार्यक्रम में डांस ( ग्रुप ), डांस ( सिंगल ), पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, नाटक, म्यूजिकल चेयर कंपीटिशन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में…
देवघर। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने नववर्ष के अवसर पर बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व सुलभ जलार्पण के लिए बनाए गए सम्पूर्ण रूट लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान वे पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवथा को लेकर सरकार भवन मोड , बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, चिल्ड्रेन पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवरब्रिज व बाबा मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिया। डीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर बी.एड कॉलेज के समीप अतिक्रमण, आरके मिशन के समीप मेधा डेयरी प्वाइंट को हटाने का निर्देश संबंधित…
रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने शनिवार को कांके डैम परिसर में नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के नागरिक शामिल थे। नागरिकों से संवाद के क्रम में सांसद ने उनसे सुझाव लिए। सैकड़ों की संख्या में मौजूद नागरिकों के बीच वयोवृद्ध नागरिकों ने सांसद को बताया कि कांके डैम का पार्क सिर्फ सुबह और शाम खोला जाता है। इसे दिन में भी खोलना चाहिए ताकि आसपास के बुजुर्ग यहां आकर बैठ सकें। नागरिकों ने कांके डैम की सफाई का भी आग्रह सांसद से किया। नागरिकों ने कहा कि आपके प्रयास…