रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जो सुविधाएं ग्राहकों को दी जा रही हैं, उससे उपभोक्ता खुश नहीं हो रहे हैं। उनके खुश न होने का परिणाम यह हुआ है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ग्राहक संतुष्टि सर्वे (कस्टमर सटिस्फैक्शन) के सर्वेक्षण रिपोर्ट में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची का रैंक खासा पीछे हुआ है। छह महीने पहले रांची एयरपोर्ट को पहला रैंक मिला था, लेकिन जुलाई से दिसंबर महीने के सर्वे रिपोर्ट में इस रैंक पहले से खिसक कर चौथे पर आ गया है। रांची एयरपोर्ट को चौथे पायदान पर ला कर पहले पायदान पर कब्जा जमाया है…
Author: admin
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सुधा दूध की कीमत में बढ़ोत्तरी की गयी है। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की रांची इकाई ने कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। कल से एक लीटर सुधा दूध ग्राहकों को 56 रुपये में मिलेगा। वहीं आधा लीटर 28 रुपये और छह लीटर का कंटेनर 330 रुपये में ग्राहकों को उपलब्ध होगा। यह दर ग्राहकों के लिए तय की गयी है। रिलेटर को एक लीटर दूध 54 रुपये में मिलेगा। आधा लीटर दूध 27 रुपये और छह लीटर का कंटेनर 312 रुपये मिलेगा। बताते चलें कि अक्टूबर में भी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने राज्य की शिक्षा व्यस्था पर तीखी टिप्पणी की है। बंधु तिर्की ने कहा, राज्य में 21 हजार प्राथमिक विद्यालय हैं जिसमें से साढ़े 18 हजार वैसे उत्क्रमित स्कूल हैं, जो सर्व शिक्षा अभियान के तहत चल रहे हैं। इसके अलावा पांच सौ नव प्राथमिक विद्यालय हैं। संसाधन की नहीं सरकार के पास इच्छाशक्ति की कमी है। कहा कि शिक्षा की बुनियाद प्राथमिक शिक्षा होती है। अगर यह कमजोर रहा तो हमारा भविष्य कैसे मजबूत रहेगा। 22 वर्षों में जिस प्रकार से प्राथमिक शिक्षा को हल्के में लिया गया वह खतरनाक साबित…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के दो अधिकारियों को सचिव रैंक में प्रोन्नति दी है। कृषि विभाग में विशेष सचिव पर पदस्थापित राजेश सिंह को 1 जनवरी 2023 अथवा पदभार ग्रहण जो बाद में हो, की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिसमय वेतनमान लेबल 14-144200-218200 में प्रमोशन दिया गया है। प्रोन्नति के बाद अगले आदेश तक उन्हें निदेशक, राज्य ग्रामीण विकास संस्थान सर्ड रांची के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है। वहीं राजेश सिंह को अपने पदस्थापन की अवधि के लिए अधिसमय वेतनमान में उत्क्रमित किया गया है। इसके अलावा…
रांची। रिम्स की सुरक्षा में अब होमगार्ड के 400 जवान तैनात होंगे। अगले माह से होम गार्ड के जवान रिम्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब सिक्योरिटी गार्ड की जगह होमगार्ड के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके लिए झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पत्र भेजकर आदेश दिया था कि रिम्स में सुरक्षा कार्य के लिए निजी सुरक्षा गार्डों की सेवाएं नहीं ली जाए। सुरक्षा के हिसाब से होमगार्ड के जवानों को लगाया जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना…
आजाद सिपाही संवाददाता रुड़की। क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये। पुलिस के मुताबिक, झपकी लगने से यह हादसा हुआ। उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी, जिसके बाद कार पलट गयी और उसमें आग लग गयी। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर खुद ही बाहर निकले। लोग बचाने पहुंचे तो बोले कि मैं ऋषभ पंत हूं। उन्हें सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आयीं हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्हें इलाज के लिए रुड़की से देहरादून ले जाया गया है। यहां के मैक्स हॉस्पिटल…
आजाद सिपाही संवाददाता साहिबगंज। गंगा नदी के साहिबगंज गरम घाट पर अचानक मालवाहक जहाज का संतुलन बिगड़ गया। जिससे एक ट्रक पानी में समा गया। साहिबगंज-मनिहारी के बीच गंगा पुल का निर्माण कर रही डीबीएल कंपनी के चार ट्रक जहाज पर लदे थे, जिसमें से तीन ट्रक जहाज पर ही पलट गये। गंगा में समाये ट्रक का ड्राइवर भी लापता है। डीबीएल कंपनी के मैनेजर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि साहिबगंज से जहाज पर ट्रक चढ़ाया जा रहा था। इसी क्रम में तीन ट्रक चढ़ने के बाद चौथे ट्रक का टायर फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और जहाज…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य सरकार के तीन बरस पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को आरोप पत्र जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी कार्यालय में इसे जारी करते हुए सरकार से इस पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो, कांग्रेस और राजद की अगुवाई वाली सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। राज्य सरकार संपोषित भ्रष्टाचार जारी है। मुख्यमंत्री और उनके करीबियों, परिजनों को जनता ने लाभान्वित होते देखा है। सरकार बताये कि पंकज मिश्रा, अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश से उसका नाता क्या है? अमित अग्रवाल ने कहीं झारखंड को ही लूट…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आज सरकार के तीन वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान हमने कई उतार-चढ़ाव देखे। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से हमारा सामना हुआ। हमारी सरकार ने कोरोना को एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया। हमने हार नहीं मानी और इस आपदा को अवसर के रूप में लिया। इसी का नतीजा रहा कि आप सभी के सहयोग से इस महामारी से निपटने में कामयाब हुए। इसके उपरांत विकास की गति को तेज करने की संकल्पना के साथ कई योजनाओं को शुरू किया। इसका लाभ आज राज्य के कोने-कोने में…
आजाद सिपाही संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम। जिले के अति उग्रवाद प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारादिरी के समीप मालिका कोचा जंगल में नक्सलियों के आईईडी बम विस्फोट में ग्रामीण की मौत हो गयी। मृतक की पहचान ग्राम छोटा कुईया के निवासी सिंगराय पुर्ति (23) के रूप में की गई है। पश्चिमी सिंहभूम एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिहार में हाल में हुए जहरीली शराब कांड का तूफान अभी तक थमा नहीं है। इस तूफान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान ने एक दुखद और अफसोसनाक पहलू जोड़ दिया है, जिसमें सीएम ने कहा है कि शराब पीकर मरनेवालों के परिजनों को सरकार मुआवजा नहीं देगी। इतना ही नहीं, जहरीली शराब से मरे लोगों के परिजनों के जले पर उन्होंने यह कह कर नमक छिड़क दिया है कि जो शराब पियेगा, वह मरेगा ही। इसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती। नीतीश कुमार का यह स्टैंड अपरिपक्व और बचकाना ही नहीं, राजनीतिक रूप से असंवेदनशील है और सुशासन…