रांची। रांची की मेयर डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ख़तियानी आभार यात्रा किस खुशी में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि क्या झारखंड में 1932 का खतियान आधारित स्थानीय लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री झारखंड के लोगों को बेवकूफ मत बनाइए। एक ओर आप जनजातीय भाषा को अहमियत दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गढ़वा में भोजपुरी कलाकारों को बुलाकर लोगों का दिल बहलाने गए थे। लेकिन वहां क्या हुआ, ये बताने की जरूरत नहीं है। गढ़वा के लोगों ने आपकी ख़ातियानी आभार का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि…
Author: admin
आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को महाराष्ट्र और गोवा को दौरे पर जा रहे हैं। महाराष्ट्र में पीएम मोदी 75000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और नागपुर में एम्स को देश को समर्पित करेंगे। इसके अलावा गोवा के मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग (सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे) के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। वह नये रास्ते का जायजा लेंगे। 520 किलोमीटर लंबा पहला चरण…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। टेडएक्स कांके कांके के तत्वावधान में शनिवार को मेकॉन रांची स्थित सेल एमटीआई आॅडिटोरियम में ‘द सस्टेनेबल प्लानेट’ पर टॉक शो का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। टेडेक्स कांके के क्यूरेटर राजीव गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि टेडएक्सकांके विश्व स्तर पर होने वाली घटनाओं पर विचारों को साझा करने का मंच प्रदान देता है। हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा, तभी हमारी पृथ्वी रहने के लिए एक बेहतर और खुशहाल जगह बन सकती है। हसिरु डाला इनोवेशन की संस्थापक नलिनी शेखर ने कहा…
रांची। पथ निर्माण विभाग के रिटायर्ड अभियंता प्रमुख रासबिहारी सिंह के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जांच तेज कर दी है। एसीबी फिलहाल उनकी कुंडली और उनके द्वारा खरीदी गयी संपत्ति का ब्यौरा इकट्ठा कर रही है। यह जानकारी भी जुटा रही है कि उन्होंने रिटायरमेंट से पहले अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर कहां-कहां और कितनी चल और अचल संपत्ति खरीदी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रास बिहारी सिंह ने पथ निर्माण विभाग में रहते रांची के अलग-अलग इलाकों में फ्लैट और जमीन में इनवेस्ट किया है। सिर्फ रातू रोड इलाके में उन्होंने…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज है। बिहार में बड़े बदलाव के बाद अब झारखंड कांग्रेस में बड़े बदलाव की संभावना है। बिहार में हुए फेरबदल के जातीय समीकरण का असर साफ नजर आ रहा है। झारखंड में भी बदले समीकरण के साथ बदलाव के संकेत हैं। झारखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष के बदलने का प्लॉट तैयार हो रहा है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बदले जाने की चर्चा तेज हो रही है। केंद्रीय नेतृत्व कर रहा है मंथन झारखंड प्रदेश में बड़े बदलाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व मंथन कर रहा है। अध्यक्ष पद…
आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 227 रन से हरा दिया। इस मैच में बांग्लादेश के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 210 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सनसनी मचा दी है। ईशान भारत के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे और सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं। इसके साथ ही उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो गये। अपनी इस पारी में उन्होंने 131 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 24 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी लगाये। ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ 210 रनों की पारी…
रांची। पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा )जिले के टोंटो थाना के रेंगड़ा में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। रांची के खेल गांव में बने हेलीपैड में जवान को उतारा गया । वहां से उसे एंबुलेंस से मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां जवान का इलाज किया जा रहा है ।घायल जवान का नाम प्रभाकर साहनी बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रेंगड़ा और बरकेला क्षेत्र से नक्सलियों को घेरने को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईडी ब्लास्ट में कोबरा…
पश्चिम सिंहभूम (झारखंड)। पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा क्षेत्र में टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ा में नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार सुबह आईईडी ब्लास्ट होने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सर्च ऑपरेशन रेंगड़ा एवं बरकेला क्षेत्र में नक्सलियों को घेरने को लेकर शुरू किया गया है। इस दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में कोबरा का एक जवान घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा जा रहा है।
अजय शर्मा रांची। साहिबगंज के एसडीपीओ से इडी ने शुक्रवार को करीब सात घंटे तक पूछताछ की। एसडीपीओ राजेंद्र दुबे को गुरुवार को बुलाया गया था, लेकिन वह किसी कारणवश शुक्रवार को पहुंचे। पूछताछ की शुरूआत में तो वह अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही इडी के अधिकारियों ने रिम्स के कुछ वीडियो फुटेज उनके सामने रखे, उन्हें काठ मार गया। वीडियो फुटेज देखते ही वह सन्न रह गये। यह वीडियो फुटेज 10 अक्टूबर का था। उस दिन वह रिम्स में न्यायिक हिरासत में चल रहे मनी लांड्रिंग के आरोपी पंकज मिश्रा से मिले…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आप जोहार यात्रा से थोड़ा समय निकाल कर राज्य में जारी शराब घोटाले से बचने के लिए भी कार्रवाई कीजिए अन्यथा इस महाघोटाले का ठीकरा भी आपके सर ही फूटनेवाला है। मैंने इस घोटाले के बारे में पहले भी कई बार पत्र लिख कर सचेत किया था। आपने एक बार भी गौर नहीं किया। झारखंड में घोटाले का रिकार्ड बन रहा है। बाबूलाल ने आगे पत्र में लिखा…
मेदिनीनगर। जयकान्त शुक्ला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार पूरी संवेदना के साथ ग्रामीणों के हित की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य कर रही है। जनहित की ये योजनाएं ग्रामीणों के बीच पहुंचे, इसके लिए पदाधिकारी जिम्मेदार बनकर काम करें। उनके उम्मीदों पर खरा उतरें। ग्रामीणों को समृद्ध करें, ताकि ग्रामीण व्यवस्था मजबूत हो सके। ग्रामीण यदि किसी पादधिकारी के पास आयें, तो आप उनसे अवश्य मिलें। उनकी समस्याओं को सुनकर उसे निष्पादित करें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को पलामू के पुलिस लाइन स्टेडियम में विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में पलामू और…