Author: admin

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राजधानी वासियों को अब घर बैठे जोमैटो से खाना आॅर्डर करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि रांची के जोमैटो डिलिवरी बॉय रविवार से हड़ताल पर चले गये हैं। जोमैटो गिग के डिलिवरी बॉय ने प्रबंधन के सामने 10 सूत्री मांग रखी है। जिसे प्रबंधन ने ठुकरा दिया है। जिसके बाद रविवार से डिलिवरी बॉय हड़ताल पर चले गये। वहीं रविवार को शहरभर के जोमैटो डिलिवरी बॉय ने कोई •ाी आॅर्डर डिलिवर करने से मना कर दिया। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। जोमैटो के डिलिवरी बॉय अपनी मांगों को लेकर सीटू के बैनर…

Read More

बोकारो । चास के फुटपाथ दुकानदार इस बार मेयर प्रत्याशी गौरी रानी को अपना समर्थन देंगे। इसका निर्णय रविवार को चास के जोधाडीह मोड़ स्थित राम रुद्रा स्कूल के प्रांगण में हुई फुटपाथ दुकानदार व्यवसायिक संघ की बैठक में लिया गया। ये बैठक चास के प्रथम महापौर भोलू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। भोलू पासवान ने कई योजनाओं का दिलाया लाभ बैठक में दुकानदारों ने कहा कि भोलू पासवान ने कई योजनाओं का लाभ हमें दिलाया। उनके प्रयास से हमें अस्थाई पहचान पत्र मिला। टाउन वेंडिंग कमेटी बनाकर कई योजनाओं का लाभ उन्होंने दिलाया। फुटपाथ पर पेवर ब्लॉक बिछाकर…

Read More

रांची। झारखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल में रिम्स में मैनपावर दुरुस्त करने को लेकर काम जारी है। इस दौरान रिम्स को एक हफ्ते में चार नए डॉक्टर मिले हैं। सभी का इंटरव्यू कुछ दिन पहले रिम्स में लिया गया था। डॉक्टरों की फाइनल लिस्ट जारी की गई है, जिसमें डेंटल कॉलेज के लिए तीन एसोसिएट प्रोफेसर शामिल है। पीरियोडोंटोलॉजी एंड ओरल इंप्लांटोलॉजी में डॉ शिवा मंजूनाथ आरजी, कंजर्वेटिव इंडोडोंटिक्स एंड एस्थेटिक डेंटिस्ट्री में डॉ गौरव कुमार और आर्थोडोंटिक्स एंड डेंटोफेशियल आर्थोपेडिक्स में डॉ अभय कुमार जैन है। वहीं न्यूरोलॉजी में एक सीनियर रेजीडेंट डॉ रितु राशि को नियुक्त किया गया…

Read More

धनबाद। धनबाद के जोड़ाफाटक कब्रिस्तान रोड से एक माह की बच्ची की चोरी करते हुए बाइक सवार दो शख्स सीसीटीवी में कैद हुए हैं जबकि पुलिस ऐसे किसी भी घटना की जानकारी होने से साफ इनकार कर रही है। बच्ची के माता पिता उसे पाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं। घटना शनिवार रात 10 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि जोड़ाफाटक के कब्रिस्तान रोड स्थित गली में बाइक सवार दो शख्स आकर रुकते हैं। दोनों नाटकीय तरीके से गली के सुनसान होने का इंतजार करते हैं। इस बीच मौका पाकर एक…

Read More

बोकारो। बोकारो के चास नगर निगम  में शनिवार को महापौर प्रत्याशी गौरी रानी ने संयुक्त प्रयास से अपने आवासीय कार्यालय में निशुल्क जांच शिविर का कैम्प लगाया । इस शिविर के माध्यम से 400 से ज्यादा लोगों ने आंखों की जांच के साथ शुगर और बीपी की जांच कराई । जांच के दौरान डॉक्टरों ने उचित सलाह और आवश्यक दवा भी दी। वर्तमान में चास के मेयर प्रत्याशी गौरी रानी ने लोगों से अपील की मेडिटेशन, योगा का प्रयोग एकाग्रता बढ़ाने तथा तनाव से दूर रहने के लिए करें और स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहे क्योंकि समय रहते छोटी…

Read More

रामगढ़। देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। समाज में जिस तरह जहर घोला जा रहा है उससे देश बंटता जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई भी चरम पर है। उन सभी साजिशों को खत्म करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। यह बात शनिवार को रामगढ़ में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी राजेश ठाकुर ने कही। उन्होंने विधायक ममता देवी और सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर यह यात्रा निकाली। पटेल चौक से शुरू हुई यह यात्रा रामगढ़ शहर से होते हुए सिद्धो कान्हो मैदान में खत्म हुई। राजेश ठाकुर…

Read More

रांची। रांची ईडी के सहायक निदेशक देवव्रत झा के खिलाफ पंकज मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई है। यह लिखित शिकायत ईडी की विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में दर्ज कराई गई है। कोर्ट को दिए गए आवेदन में ईडी के सहायक निदेशक के खिलाफ तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि ईडी ने जिस मामले को आधार बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस किया है, वह मामला बरहड़वा थाना कांड संख्या 85/20 है, जिसमें पुलिस ने मुकदमा को खत्म कर दिया था लेकिन ईडी ने तथ्य छुपाकर पीसी दाखिल की है।…

Read More

रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि राज्य के सभी निजी विश्वविद्यालयों का संचालन यूजीसी एवं सरकार के मापदंडों के अनुरूप हो। यहां के विश्वविद्यालयों में बेहतर इनफ्रास्ट्रक्चर सुलभ हो तथा कक्षाएं नियमित हों। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रतिबद्ध होकर कार्य करते हुए अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों के लिए आदर्श बनें। बैस शनिवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में आईसीएफआई विश्वविद्यालय की दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शोध का स्तर बेहतर करने की दिशा में भी गंभीरतापूर्वक ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को अंगीकृत…

Read More

धनबाद। कतरास थाना से महज कुछ ही दूरी पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दिनदहाड़े दहशत फैला दी। काली मंदिर समीप मार्बल दुकानदार दिनेश भगत पर बाइक सवार दो अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। मार्बल व्यवसायी इस घटना में बाल-बाल बच गए, लेकिन इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की जानकारी पाकर कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुच जांच में जुट गई है। पुलिस आस पास के दुकानो में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पीड़ित दुकानदार दिनेश भगत ने बताया कि बाइक में पर…

Read More

रांची। आजसू पार्टी की सहयोगी इकाई अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन चार दिसंबर को हजारीबाग के विष्णुगढ़ में होगा। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।अधिवेशन की जानकारी देते हुए आजसू प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिवेशन में बतौर विशिष्ट अतिथि गिरिडीह सांसद एवं आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल होंगे। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो एवं रौशनलाल चौधरी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को राज्य के ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी पर छिड़े विवाद पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। श्री प्रकाश ने कहा राज्य में ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी का गठन ही असंवैधानिक है। बिना राजभवन की सहमति के गठित यह समिति पूरी तरह से अमान्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी इसे पॉकेट की संस्था बनाना चाहते हैं जिसे भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस कमेटी में राज्यपाल की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत की संवैधानिक व्यवस्था में राज्यपाल कोई व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था है। राज्यपाल राज्य…

Read More