Author: admin

रांची। खनन लीज मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। इससे झारखंड राज्य की सियासत गरम हो गयी है। इसी बीच बुधवार शाम सत्ता पक्ष की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की बैठक हुई। बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित सीएम आवास पर देर शाम तक चली। इसमें झामुमो, कांग्रेस और राजद कोटे के सभी मंत्री (जगरनाथ महतो को छोड़कर), विधायक उपस्थित थे। बैठक के बाद झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य के वर्तमान हालातों पर आज विशेष चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आगामी 5 नवंबर को सभी जिला…

Read More

रांची। 21 दिन के नवजात बच्ची की पेट से आठ भ्रूण निकाला गया है। रामगढ़ की रहने वाली बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ था। सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों को लगा कि उसके पेट में ट्यूमर है। इलाज के लिए बच्ची को रानी अस्पताल में भर्ती किया गया। रानी अस्पताल के निदेशक डॉ राजेश ने कहा कि सीटी स्कैन के दौरान पता चला कि बच्ची के पेट में ट्यूमर है, लेकिन जब आॅपरेशन हुआ तो उसके पेट के अंदर से आठ अविकसित भ्रूण निकाला गया। उन्होंने दावा किया कि ये दुनिया का पहला मामला होगा जब पेट से…

Read More

रांची। भारतीय राजनीतिक इतिहास में संभवत यह पहली घटना है, जब किसी मुख्यमंत्री को किसी एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। भ्रष्टाचार के इतने बड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाना, यह लोकतांत्रिक इतिहास की काली घटना है और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए। उक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने एक बयान जारी कर कही। श्री सेठ ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि मुख्यमंत्री के आसपास के लोग भ्रष्टाचार के आरोप में या तो जेल में बंद हैं, या जांच एजेंसी के समक्ष हाजिर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इडी के समन के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गयी है। पक्ष विपक्ष में राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। राजेश ठाकुर ने कहा कि मोरबी की हृदय विदारक घटना और गुजरात में भ्रष्टाचार की वजह से कई लोगों की जानें चली गयीं। इससे ध्यान भटकाने के लिए गैर भाजपा शासित राज्यों में भाजपा के इशारे पर इडी और सीबीआइ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इडी के समन और राज्यपाल के बयान का संबंध क्या है। राजेश ठाकुर ने कहा…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा समन भेजने के बाद झामुमो भाजपा और राज्यपाल पर हमलावर है। झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा 2019 में जो जनादेश मिला था उस जनादेश का इंक्रोचमेंट किया जा रहा है। विपक्ष साजिश के तहत हेमंत सरकार को अस्थिर करने में लगा है। माइनिंग लीज मामले में भारत निर्वाचन आयोग के भेजे मंतव्य को पहले तो राज्यपाल तीन माह तक सार्वजनिक नहीं करते, फिर कहते हैं कि वे आयोग से सेकेंड ओपिनियन मांग रहे हैं। साफ है कि आयोग स्वायत नहीं रह गया है। अगर रहता तो आज यह स्थिति नहीं…

Read More

झारखंड की राजनीति में एक बार फिर राजनीतिक खलबली मच गयी है। मनरेगा के सहारे अवैध खनन और मनी लांड्रिंग की जांच से सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में आरोप-प्रत्यारोप के वाण चल रहे हैं। एक तरफ विपक्ष ट्रिपल पी के बहाने मुख्यंमत्री को घेरने की फिराक में है, तो दूसरी तरफ सरयू राय ने ट्रिपल आर की चर्चा कर रघुवर दास को भी लपेटे में ले लिया है। आज की यह मौजूदा स्थिति है। वैसे इडी की एंट्री ने तो झारखंड में पहले से ही सियासी तापमान बढ़ा दिया था। झारखंड में सरकार गठन के बाद से मुख्यमंत्री हेमंत…

Read More

चुनाव आयोग ने उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री को देवघर जिला के वोटर लिस्ट के रिवीजन से हटा दिया है.

Read More

खनन घोटाले में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने समन भेजा है. उन्हें 3 नवम्बर को ईडी कार्यालय में बुलाया गया है. इसके साथ ही एक बार फिर झारखंड का सियासी तापमान बढ़ गया है. ईडी के इस समन के बाद जहां राज्य की सत्ताधारी गठबंधन ने आज शाम पांच बजे मुख्यमंत्री आवास पर हाई प्रोफाइल मीटिंग बुलाई है वहीँ भाजपा के बड़े नेता दिल्ली में डेरा डाल दिए हैं. गौरतलब है कि मंगलवार को ईडी ने खनन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजा है. इसके बाद आज अचानक मुख्यमंत्री ने सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों की…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशाल के समन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा संकट आन पड़ा है। अवैध खनन मामले में अब उनसे पूछताछ होने वाली है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने सारे कार्यक्रम रद कर आज बुधवार को सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम में मुख्यमंत्री आवास में होगी। इसमें कांग्रेस, झामुमो और राजद के विधायक मौजूद रहेंगे। सभी पार्टियों ने अपने अपने विधायकों को तत्काल पार्टी मुख्यालय में पहुंचने का निर्देश दिया है।

Read More

रामगढ़। जिले के बरकाकाना रेलवे क्वार्टर का निर्माण करा रही केके कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर के साइट पर दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। इसमें कंपनी के परचेजिंग ऑफिसर विजय कुमार धवन की जांघ में गोली लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जोड़ा तालाब बरकाकाना के पास होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों द्वारा गोलीबारी की गई, जिसमें कंपनी के परचेज अधिकारी विजय कुमार धवन की जांघ में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक तेलियातू बस्ती की ओर फरार हो गये। घायल अधिकारी को उपचार के लिए रामगढ़ ले जाया गया, जहां से रांची के…

Read More

रांची। बरियातू थाना क्षेत्र के बरियातू पहाड़ में आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला हुआ है। इसमें दो सब इंस्पेक्टर घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने पुलिस को बाइक की चाबी से मारकर घायल कर दिया और दोनों सब इंस्पेक्टर की मोबाइल छीन ली। पुलिस बरियातू पहाड़ में आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची थी। मंगलवार रात कोचिंग सेंटर से घर लौट रहे कई छात्रों के साथ बरियातू पहाड़ के पास तीन लोगों ने हथियार के बल पर मोबाइल की लूट की थी। छात्रों ने बरियातू थाना में छिनतई की शिकायत की। पुलिस को सूचना…

Read More