रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत में बुधवार को कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक समरीलाल के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान प्रतिवादी विधायक की ओर से गवाह युगल की गवाही दर्ज करायी गयी। गवाह युगल ने अदालत को बताया कि वह समरीलाल को जानते हैं। वह दशकों से रांची में रहते हैं। वह स्थानीय है। प्रार्थी की ओर से गवाह का प्रति परीक्षण किया गया। मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने सात नवंबर की तिथि निर्धारित की है। इससे पूर्व प्रतिवादी की ओर से अधिवक्ता अमर…
Author: admin
रांची। अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी से समन भेजे जाने के बाद विधायक सरयू राय ने बुधवार को ट्वीट करके एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी पूछताछ करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार से ज्यादा रघुवर सरकार के समय में भ्रष्टाचार हुआ था। सरयू राय ने कहा कि ईडी ने झारखंड के भ्रष्टाचार के मामले में दो चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया है। दोनों चार्जशीट बताते हैं कि भ्रष्टाचार और अवैध कमाई 2020 से 2022 से ज्यादा 2015 से 2019 के बीच हुई। उस समय रघुवर दास की…
रामगढ़। जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में रेलवे के ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने के लिए बदमाशों ने बुधवार को रेलवे क्वार्टर के निर्माण में लगी केके कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेस कैंप पर गोली चलाकर दबाव बनाने की कोशिश की। इस गोलीबारी में कंपनी के परचेजिंग ऑफिसर विजय कुमार धवन घायल हो गए हैं। उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि बरकाकाना ओपी क्षेत्र के जोड़ा तालाब के निकट बन रहे क्वार्टर के पास अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हीरो हौंडा शाइन मोटरसाइकिल पर…
रांची। झारखंड जनता दल यूनाइटेड सूबे में संगठन की मजबूती को लेकर रणनीति बनाने में जुट गयी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने 16 अक्टूबर को राज्यस्तरीय सम्मेलन में कार्यकतार्ओं को संबोधित किया था। अब राज्य में सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने के लिए अनिल सिंह को राज्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस बाबत संगठन के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी सह राज्यसभा सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े ने उनकी नियुक्ति की है। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो को भी दी गयी है। उक्त जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार…
रांची। प्रदेश कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत तीन नवंबर से पलामू प्रमंडल से होगी। तीन नवंबर को लातेहार, चार नवंबर को पलामू, पांच नवंबर को गढ़वा और छह नवंबर को लोहरदगा में पदयात्रा का कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, जिलों के प्रभारी व संयोजक शामिल होंगे। विधायकों को भी इस यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि राज्य में भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत खूंटी जिला से हो चुकी…
गुमला। जिले के सर्जन डॉ. सौरभ प्रसाद से पीएलएफआई के नक्सलियों ने 50 लाख रुपये की लेवी की मांग की है। डॉ. सौरभ की शिकायत पर गुमला थाना पुलिस ने दो नक्सलियों तर्री फसिया निवासी श्रवण गोप और फसिया निवासी शिवा चीक बड़ाइक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन दोनों के पास से पीएलएफआई का लेटर पैड और प्रिंटर मशीन भी जब्त किया गया है। एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने मंगलवार को बताया कि 31 अक्टूबर को नक्सलियों ने पीएलएफआई के नाम से डॉ सौरभ प्रसाद द्वारा संचालित केयर एडवांस हॉस्पिटल, गोकुल नगर, गुमला के गेट में पोस्टर…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (बी.सी.ए) के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक पद्मश्री डॉ. जे जे ईरानी का सोमवार रात जमशेदपुर में लंबी बिमारी के बाद 86 की उम्र में निधन हो गया ईरानी 1983 से 1987 तक जे.एस.सी.ए. (बी.सी.ए.) का अध्यक्ष रहे और वर्तमान में जेएससीए का संरक्षक थे। इनके निधन से पूरा जेएससीए परिवार मर्माहत है। मंगलवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में दिवंगत जेजे ईरानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ओवल ग्राउंड में एक श्रद्धाजति सभा आयोजित की गयी। इस श्रद्धांजलि सभा में जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती सी.ई.ओ. ए.के. सिंह,…
भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलग-अलग घटनाओं में कार्यवाही करते हुए बीएसएफ में प्रतिबंधित 716 फेंसेडिल की बोतलें जब्त की है। मंगलवार को बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी बिठारी, सीमा चौकी हरिदासपुर व दोबरपाड़ा, सीमा चौकी ढकोला और सीमा चौकी रनघाट के इलाकों में जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए 716 बोतलें फेंसेडिल जब्त कर लिया। तस्कर इन बोतलों को भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में थे। जब्त फेंसेडिल की अनुमानित कीमत एक…
चाईबासा। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपी पंचायत के एक गांव में एक महिला ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत की है। पीड़ित महिला के मुताबिक गांव का लादु मेलगांडी उर्फ बाबुराम पिछले कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। 22 अक्टूबर को उसने घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बार-बार परेशान करने पर महिला ने पति को बताया और चक्रधरपुर थाना में शिकायत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हजारीबाग। गोंदलपुरा कोल परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने मंगलवार को महुगाई कला पंचायत स्थित अम्बाजीत मध्य विद्यालय में निशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया। अपने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कैंप में 81 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर हजारीबाग के जेनरल फिजिशियन डॉ आरके रंजन के नेतृत्व में पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम ने ग्रामीणों को कई तरह की चिकित्सकीय सुविधाएं निशुल्क प्रदान की। दिन भर चले इस कैंप में महिलाएं, ग्रामीण और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। कैंप में कई महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ…
मेदिनीनगर। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर कुएं से मंगलवार को एक महिला व पुरुष का शव मिला। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के चराई पंचायत ग्राम सलैया में गोरकटी टोला के पास कुएं से एक महिला का शव मिला। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। दूसरी घटना कुंडौली टोला स्थित डोलही गांव की है। यहां 45 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिला। मृतक की पहचान गांव के लक्ष्मण यादव के रूप में की गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।