Author: admin

रांची। झारखंड के बाजारों में धनतेरस की रौनक रही। बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। झारखंड में धनतेरस पर 1370 करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का आकलन किया गया। अकेले रांची में 410 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। दो साल बाद धनतेरस बाजार में रौनक दिखी। हर दुकान में ग्राहकों की कतार लगी रही। लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इस कारण राजधानी के विभिन्न इलाकों में जाम की स्थिति रही। इधर, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हर सेक्टर में आॅफर की धूम दिखी। लोगों ने इसका जम कर लाभ भी उठाया। आसान फाइनांस की सुविधा थी।…

Read More

सिमडेगा। सिमडेगा जिले के कोलेबिरा सप्ताहिक बाजार में पांच हथियारबंद अपराधियों ने रविवार को दिनदहाड़े चार व्यवसायियों से लगभग 110,000 रुपये नकद और चार मोबाइल लूट लिये। यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। इधर अपराधियों ने झड़प के दौरान व्यवसायी सह सांसद प्रतिनिधि रणधीर कुमार को रिवाल्वर के बट से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साप्ताहिक हाट में दोपहर डेढ़ बजे हुई घटना जानकारी के अनुसार, रविवार को कोलेबिरा में लगनेवाली साप्ताहिक हाट में लगभग डेढ़ बजे के आसपास रणधीर कुमार और गौरी प्रसाद सिंह बाजार में महुआ-डोरी की खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान…

Read More

जमशेदपुर। पुलिस के व्यवहार से तंग आकर एक दंपति ने आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी इंसाफ मांगने थाने पहुंचे थे। उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ। न्याय की उम्मीद में थाने पहुंचे पति-पत्नी ने निराश होकर आत्महत्या कर ली। घटना जमशेदपुर की है। आदित्यपुर थाना अंतर्गत एमआइजी कॉलोनी निवासी मुकेश अग्रवाल और उसकी पत्नी बीना अग्रवाल ने घर लौट कर आत्महत्या कर ली। पुलिस पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दंपति को धमकी दी थी और मारपीट भी की थी। पुलिस समझौता करने का दबाव बना रही थी। इनकार करने पर पुलिस ने दंपति के साथ मारपीट की,…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य में नगर निकायों के चुनाव की तैयारी जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को फाइनल किये जाने का काम सभी चौबीसों जिले में जारी है। फिलहाल मतदाता सूची का प्रकाशन जिला स्तर पर 19 अक्टूबर से जारी होना शुरू है। आयोग के पत्रांक 2277, 30-9-22 के द्वारा आगामी नगरपालिका आम चुनाव 2022-23 के लिए जारी निर्देशों के आधार पर अलग-अलग जिलों में मतदाता सूची की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में 19 अक्टूबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हो चुका है। इस पर 29…

Read More

नयी दिल्ली। छोटी दिवाली का दिन और गुलाबी ठंड के बावजूद क्रिकेट के रोमांच में डूबते-उतराते भारत की दिवाली की शानदार पटकथा यहां से साढ़े नौ हजार किलोमीटर मेलबॉर्न में लिखी गयी, जब वहां विराट कोहली ने धमाका किया। इस धमाके की गूंज भारत के हर शहर और हर गांव में सुनी गयी। क्रिकेट के मैदान पर इस शानदार खिलाड़ी ने रविवार को जो विराट रूप दिखाया, उसने न केवल भारत को टी-20 विश्वकप 2022 का सबसे बड़ा मैच जिता दिया, बल्कि कुछ महीने पहले एशिया कप में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी चुका लिया।…

Read More

मेलबर्न| टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मिली यादगार जीत के बाद हार्दिक पंड्या भावुक हो गए। इस स्टार ऑलराउंडर ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिरी गेंद पर चार विकेट से जीतने के बाद हार्दिक ने मैच प्रेजेंटेटर जतिन सप्रू और इरफान पठान से खास बातचीत की। इस दौरान वह इमोशनल नजर आए। हार्दिक ने अपने पिता को याद करते हुए कहा, ‘मैं अपने बच्चे से खूब प्यार करता हूं, लेकिन बच्चों के लिए शहर नहीं छोड़ सकता। हम दोनों भाई जब 6 साल के थे, तब एक शहर छोड़कर क्रिकेट करियर…

Read More

रांची। दिवाली की आखिरी मिनट की शॉपिंग और बाजार में मची धमाचौकड़ी रविवार को उस समय फीकी दिखने लगी, जब मेलबॉर्न में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की कहानी लिखी जा रही थी। दोपहर बाद डेढ़ बजे से शुरू हुआ मैच शाम को जब खत्म हुआ, भीड़ सड़कों पर निकल आयी। शहर के व्यस्ततम अलबर्ट एक्का चौक पर तिरंगा लहराते लोग ‘इंडिया-इंडिया’ और ‘हिप-हिप हुर्रे’ जैसे नारे लगा रहे थे। कई नौजवान तो थिरक रहे थे। हाथों में तिरंगा और विराट कोहली का पोस्टर लिये नौजवानों की ऐसी ही भीड़ लगभग सभी चौक-चौराहों पर नजर आयी। हरमू, किशोरगंज,…

Read More

भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला, चार विकेट से हराया विराट ने दिया दिवाली का तोहफा टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें करीब एक लाख दर्शकों के सामने खेल रही थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया है।…

Read More

रांची। राजधानी रांची में धनतेरस को धातु पदार्थ खरीदने के लिए शनिवार को देर रात तक रौनक का माहौल बना रहा। आभूषण विक्रेता, बर्तन कारोबारी, वाहन कारोबारी व इलेक्ट्रानिक आइटम की दुकान पर लोगों की चहलकदमी बनी रही। दो साल कोरोना महामारी से गुजरने के बाद दुकानदारों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखने को मिला। बाजार लोगों की भीड़ से भरे नजर आए। विशेषकर शाम के समय बाजार में पैर रखने तक की स्थिति नहीं थी। अपर बाजार, चर्च रोड, कोकर, धुर्वा, रातू रोड, बिरसा चौक, मेकॉन, किशोरगंज, बाजारों में लोगों की चहल-पहल बनी रही। इन सब के बीच…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड में दुष्कर्म, हत्या और प्रताड़ना की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चाइबासा में हुई घटना पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चाइबासा में दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की बात कही है। अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल सरकार सुदेश महतो ने कहा है कि झारखंड हमेशा से बेटियों के लिए सुरक्षित प्रदेश रहा है। लेकिन नि:संदेह झारखंड इतना असुरक्षित और असंवेदनशील कभी नहीं था। राज्य सरकार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी…

Read More

रांची (आजाद सिपाही)। केंद्रीय रोजगार मेला का आयोजन राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक हुआ। केंद्रीय मंत्री अलग-अलग राज्यों में मौजूद रहे और वहां के युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची में 272 युवाओं को नियुक्तिपत्र दिया। रांची के सीसीएल मुख्यालय स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, विधायक समेत भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रांची में सबसे अधिक 133 युवाओं को रेलवे का नियुक्ति पत्र मिला। इसके अलावा बैंक, झारखंड ग्रामीण बैंक, श्रम मंत्रालय, गृह मंत्रालय, सीआरपीएफ, बीएसएफ आदि विभागों के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया।

Read More