मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से गुरुवार देररात विवादित पूर्व पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह ने मुलाकात की है। दोनों के बीच आधे घंटे तक चर्चा हुई। हालांकि इस मुलाकात का कोई आधिकारिक विवरण नहीं दिया गया है पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह वसूली का लक्ष्य देने का आरोप लगाया था। इसी वजह से अनिल देशमुख को गृहमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया था। इस समय अनिल देशमुख न्यायिक हिरासत…
Author: admin
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में कैश कांड में फंसे तीनों विधायकों की ओर से दाखिल क्रिमिनल रिट पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने रांची में विधायकों के खिलाफ दर्ज जीरो एफआइआर में फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं दी है। इस मामले की शुक्रवार को फिर सुनवाई होगी। प्रार्थियों के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा के मुताबिक अदालत ने केंद्र सरकार, बंगाल सरकार, झारखंड सरकार और कांग्रेस विधायक अनूप सिंह को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि झारखंड हाइकोर्ट का आदेश कलकत्ता हाइकोर्ट में कैश कांड से जुड़े केस की सुनवाई से प्रभावित होगा। विधायकों की ओर से…
झारखंड का गौरव और रांची के माइलस्टोन, यानी एचइसी परिसर स्थित जेएससीए स्टेडियम के निर्माण में गड़बड़ी का संदेह जताते हुए इडी ने जो नोटिस जारी किया है, उससे पूरा संगठन और उसकी कार्यप्रणाली ही एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गयी है। हालांकि यह सर्वविदित है कि जेएससीए, यानी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का विवादों से पुराना नाता रहा है, लेकिन अमिताभ चौधरी (अब दिवंगत) ने अपने प्रभाव और हनक के बल पर इन विवादों को या तो सामने नहीं आने दिया या फिर सुलझा लिया। यह आज की तारीख की स्याह हकीकत है कि जेएससीए की…
रांची | झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष को ईडी ने नोटिस भेजा है. इडी ने नोटिस जारी कर रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम के निर्माण से संबंधित टेंडर और निर्माण लागत का ब्योरा मांगा है. नोटिस में वर्ष 2009 से 2016 तक स्टेडियम में किये गये कार्यों और इसके टेंडर से संबंधित सूचनाएं देने के लिए कहा गया है. इन आठ वर्षों के दौरान जेएससीए को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) से प्राप्त राशि का भी हिसाब देने के लिए कहा गया है. नौ अक्तूबर को संपन्न भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के पूर्व इडी की नोटिस जेएससीए अध्यक्ष को प्राप्त हुई…
भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार सांसद शशि थरूर शुक्रवार, 14 अक्टूबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे प्रात: 10 बजे भोपाल पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि थरूर 14 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे, तत्पश्चात वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ही पूर्वान्ह 11.30 बजे से निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। थरूर दोपहर में 12.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, भोपाल के राजीव गांधी सभाकक्ष में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।…
वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र की हत्या करने के बाद कोरियाई साथी ने अफसोस जाहिर किया है। इसके साथ ही उसने भारतीय छात्र पर ब्लैकमेलिंग का आरोप भी लगाया है। दोनों छात्रावास के एक ही कमरे में रहते थे। इंडियाना पोलिस के 20 वर्षीय वरुण मनीष छेडा का शव पिछले हफ्ते बुधवार को परिसर के पश्चिमी किनारे पर स्थित मैक कुत्चेओन हाल में मिला था। अमेरिकी पुलिस ने इस मामले में जूनियर साइबर सुरक्षा प्रमुख एवं कोरिया के अंतरराष्ट्रीय छात्र जी मिन ‘जिम्मी’ शा को गिरफ्तार किया है। वरुण छेड़ा की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने…
भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जन खड़गे ने कहा कि अभा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव मेरे अकेले का नहीं, पूरी कांग्रेस का चुनाव है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छानुसार मैं इस राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष का एक उम्मीदवार हूं। मेरा कोई राजनैतिक एजेंडा नहीं है। उदयपुर में संपन्न पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान जो निर्णय हुए, उन्हीं को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी होगी। खड़गे बुधवार को भोपाल प्रवास के दौरान यहां कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ…
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित कई आईपीएस और आईएएस अधिकारी ईडी की राडार पर हैं। एक तरफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का दायरा बढ़कर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो तक पहुंच गया है तो दूसरी तरफ पारा शिक्षकों ने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। पारा शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के बयान पर भी नाराजगी व्यक्त की है। शिक्षा मंत्री के साथ जो अधिकारी जांच के दायरे में हैं उनमें शिक्षा मंत्री के पीए पवन कुमार, पूर्व आईएएस केके खंडेलवाल, दिलीप झा, गिरिडीह एसपी अमित रेणू और गिरिडीह एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के साथ कुछ…
धनबाद/लोयाबाद। कोयला राजधानी धनबाद में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बुधवार को फिर हिंसक झड़प हुई है। केंदुआडीह और लोयाबाद थाना क्षेत्र के गडेरिया नीम तल्ला बस्ती के समीप बुधवार की दोपहर मुकेश तुरी को गोली मार दी गयी। उसके गले में गोली लगी है। युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जख्मी मुकेश तुरी झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो के समर्थक हंै। घटना के बाद जलेश्वर समर्थकों ने घटना में शामिल तीन…
बड़कागांव। अडाणी कंपनी को आवंटित बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा कोल ब्लॉक के अधिग्रहण को लेकर सामाजिक समाधान निर्धारण अध्ययन एसआइए हेतु ग्राम सभा का आयोजन 10 अक्टूबर को बलोदर, 12 अक्टूबर को गाली एवं 18 अक्टूबर को गोंदलपुरा पंचायत भवन में निर्धारित की गयी थी। इसके पहले दिन ग्रामीणों के मौन विरोध के बाद जनसभा नहीं हो पायी और पदाधिकारी बैरंग वापस लौट गये। ठीक उसी तरह 12 अक्टूबर को गाली गांव के स्कूल में आयोजित ग्राम सभा स्थल से डेढ़ किलोमीटर पहले ही ग्रामीण सड़कों पर विरोध में तख्तियां लेकर बैठे रहे। ग्रामीणों के मौन विरोध के बाद पदाधिकारी…
दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में फिर से एक नाबालिग आदिवासी छात्रा का पेड़ से लटकता शव बरामद किया गया है। छात्रा का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया जाता है कि संदेहास्पद स्थिति में एक नाबालिग आदिवासी लड़की शव पेड़ से लटकता बरामद किया गया है। यह मामला जिले के काठीकुंड थाना के बड़तल्ला गांव का है। मृतका काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव की रहने वाली थी। बड़तल्ला गांव के बाहर एक पेड़ से लटकते शव को देख ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद वहां लोग जमा हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस…