Author: admin

पतरातू (आजाद सिपाही)। पतरातू, भुरकुण्डा सहित कोयलांचल के दर्जनों पंचायतों के लोग जो रांची आवाजाही करते हैं। उनके लिए विधायक ने एक खुशखबरी देने का आश्वासन दिया है। विधायक अम्बा प्रसाद ने रिलीज में कहा है कि पतरातू भुरकुण्डा मार्ग पर पतरातू में रेलवे गेट पर ओवरब्रिज का निर्माण निहायत ही जरुरी है। इसके लिए वे लगातार विधान सभा में आवाज बंलंद कर ही रही है साथ ही रेलवे अधिकारियों से भी लगातार सम्पर्क में हैं। उन्होने कहा कि उनके प्रयास से जनरन अरेंजमेंट ड्रांईंग राज्य सरकार के द्वारा रेलवे के भेजा जा चुका है। उन्होने तो यहां तक आश्वासन…

Read More

कुजू (आजाद सिपाही)। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर कुजू कोयलांचल व आस-पास के क्षेत्रों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का शानदार जुलूस रविवार को निकाला। इस दौरान क्षेत्र के जामा मस्जिद कुजू चौक, अलफलाह कमिटि मुरपा, तोपा, बनवार, तोपा एलसीएच माइनस, डुमरबेडा, दिगवार, करमा, बोंगावार, रतवे आदि स्थानों में जुलूस निकाला गया। जो क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए मस्जिद पहुंचकर दरूदो सलाम व फातिहा खानी के साथ पूरी दुनिया में अमन व चैन के लिए दुआ किया गया। मौके पर मुरपा में इमाम साहब, राजद नेता मो गुलजार, सुजात अली, अयूब अली, नसीम अंसारी,…

Read More

भुरकुंडा (आजाद सिपाही)। भुरकुंडा कोयलांचल, भदानीनगर, बासल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पैगंबर मोहम्मद (स) के जन्मदिन पर रविवार को ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर जुलुस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल हजारों लोग अपने हाथों में इस्लामी परचम लहराते चल रहे थे। नारा-ए-तकबीर और सरकार की आमद मरहबा आदि नारे से इलाका गूंजता रहा। नात-ए-नबी के तराने से माहौल सराबोर रहा। अंजुमन मुस्लेमीन कमेटी भुरकुंडा के तत्वावधान में मदरसा गुलशन-ए-रजा प्रांगण से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरूआत हुई। इस जुलूस में मस्जिद कॉलोनी, शास्त्री चौक, साबिर नगर, बिरसा चौक, ऊपर धौड़ा, जवाहर नगर, सरदार कॉलोनी, सौंदा डी…

Read More

रजरप्पा (आजाद सिपाही)। दुलमी प्रखंड के चटाक गांव में स्व केशवनाथ पहान फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच चेटर बनाम रामगढ़ के बीच खेला गया जिसमें 0-3 से रामगढ़ कि टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि आज के दौर में पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन का एक अभिन्न अंग है तथा अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के लिए खेल जीवन का आधार हो सकता है। लगातार खेलते रहने वाले व्यक्ति की शारीरिक स्फूर्ति बनी रहती है। यह…

Read More

रामगढ़ (आजाद सिपाही)। कांकेबार स्थित पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति लगाने की कवायद आजसू ने रविवार को शुरू कर दी। लेकिन इसी बीच जमीन को लेकर उत्पन्न हुए विवाद ने एक नया बखेड़ा शुरू कर दिया। इस स्थान पर पहुंचे कांग्रेसी विधायक के प्रतिनिधि मुकेश यादव के साथ मारपीट कर दी गई। मुकेश यादव ने मारपीट करने का आरोप सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पर लगाया है। उनके द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद जिले में राजनीतिक गहमागहमी शुरू हो गई है। मुकेश यादव ने मीडिया को बयान देते हुए बताया कि उनके एक परिचित विनोद कुमार की…

Read More

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी। व्यक्ति की मौत हो गयी थी। मौत होने पर कब्र भी खोद दी गयी थी। अर्थी भी सजायी जा रही थी, रीति रिवाज से शव को नहलाया जा रहा था कि आचनक शव की सांसें चलने की बात सामने आ गयी। फिर क्या था, मुर्दा के जिंदा होने की बात कही जाने लगी, तो परिजनों में कौतूहल मच गया। एक आस अपने के फिर से जिंदा होने की आ गयी। इसके बाद लोकल डॉक्टरों को बुलवाया गया। लोकल डॉक्टर ने शव की जांच की तो जिंदा होने की पुष्टि…

Read More

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती कोचा बरनाग गांव में शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में अपनी चार साल की बेटी को आग के हवाले करने वाले वहशी दरिंदे पप्पू तुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यहीं नहीं इस मामले में पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी है। किस्को थाना प्रभारी सनी कुमार ने बच्ची के इलाज के लिए व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की है। पिता पप्पू तुरी द्वारा चार साल की बेटी को…

Read More

रांची। झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) में कुलपति की नियुक्ति होगी। इसके लिए सर्च कमेटी का गठन कर दिया गया है। उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा कमेटी के गठन के लिए भेजे गये प्रस्ताव पर राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सर्च कमेटी में अध्यक्ष के लिए विभाग द्वारा चार नाम राज्यपाल के पास भेजे गये थे। राज्यपाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेश सिंह के नाम पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। उनके अलावा कमेटी में जेयूटी एग्जीक्यूटिव काउंसिल द्वारा स्वीकृत राजीव गांधी विवि अरुणाचल प्रदेश के कुलपति डॉ साकेत कुमार…

Read More

दुमका। संताल वासियों को जल्द एक नयी ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। झारखंड की उपराजधानी दुमका से देश की राजधानी दिल्ली के लिए बासुकिनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत होनेवाली है। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने दी। एक नयी स्पेशल ट्रेन की भी मिलेगी सौगात बासुकिनाथ मंदिर कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बताया कि जल्द ही दुमका से दिल्ली के लिए एक नयी ट्रेन की शुरूआत होनेवाली है। इस ट्रेन का नाम बासुकिनाथ धाम एक्सप्रेस दिया जायेगा। सांसद ने कहा कि आनेवाले समय में गोड्डा जिले से…

Read More

रांची। राज्य सरकार स्थापना दिवस के मौके पर इस वर्ष 15 नवंबर से धान खरीदने का काम शुरू करेगी। इसके लिए किसानों को सूचना जारी की जाने लगी है। खरीफ मौसम 2022-23 में किसानों से धान लिये जाने के लिए जिले स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है। पलामू सहित अन्य जिलों में इसके लिए पहल शुरू है। किसानों से कहा गया है कि धान बिक्री करने को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसके लिए उन्हें अपने नजदीकी प्रखंड के अंचल अधिकारी से संपर्क करना चाहिए। वहां से आवेदन के सत्यापन के बाद इस पर कार्रवाई के मामले में जिला…

Read More

रांची। रांची जिला प्रशासन में बाल संरक्षण शाखा ने विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति निकाली है। रांची जिले के अंदर चल रहे संप्रेक्षण गृह के लिए भंडारपाल सह लेखापाल आंकड़ा विश्लेषक (महिला) जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार लेखापाल के लिए बीकॉम के साथ हिंदी, इंग्लिश और कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए। आंकड़ा विश्लेषक के लिए लिए सोशल वर्क, साइकोलॉजी, सोशियोलाजी में पीजी, स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए। इसके साथ बाल कल्याण या बाल संरक्षण के क्षेत्र में 2 सालों का अनुभव मांगा गया है। इसके लिए हर महीने 15,123 रुपये मनदेय दिया जायेगा। इन पदों…

Read More