एसएसपी किशोर कौशल ने सुलझाया पूरा मामला रांची। राजधानी रांची के आरआर स्पोर्टिंग क्लब में दुगार्पूजा के तोरण द्वार को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि कोर्ट का नोटिस तक आ गया। आरआर स्पोर्टिंग क्लब हर साल भव्य दुगार्पूजा पंडाल बनाता है, साथ ही हर साल तोरण द्वार पर भी काफी खर्च किया जाता है। इस बार तोरण द्वार को लेकर विवाद बढ़ा तो मामला कोर्ट के नोटिस तक पहुंच गया। हालांकि अब मामला सुलझा लिया गया है। किस बात को लेकर हुआ बवाल समिति के कोषाध्यक्ष रोहित यादव ने बताया कि सुखदेवनगर थाना की प्रभारी ममता कुमारी…
Author: admin
दुमका। दुमका में एक ऐसी घटना सामने आयी है, जो महिला शक्ति के इस उत्सव को शर्मसार करनेवाली है। जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के असवारी गांव में आधा दर्जन दबंगों ने डायन के शक में एक ही परिवार की तीन महिला समेत चार लोगों को बुरी तरह पीटा, फिर मैला पिलाया। इतने पर संतोष नहीं हुआ, तो उनके शरीर को गर्म लोहे से दाग दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के मुनि सोरेन, लखीराम मुर्मू, सुनील मुर्मू, उमेश मुर्मू, मंगल मुर्मू सहित कुछ लोग सोनामुनी के घर में घुस कर अमानवीयता की हद पार कर दी। मां और बेटे…
रांची। राहुल गांधी के द्वारा दाखिल क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। सोमवार को न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अदालत ने राहुल गांधी और राज्य सरकार को काउंटर एफिडेविट दायर करने का निर्देश दिया है। कम्पलेनेंट और सरकार को काउंटर एफिडेविट दायर करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद अब यह केस सूचीबद्ध होगा। अमित शाह को हत्यारा कह कर संबोधित किया था बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह को हत्यारा कह कर संबोधित किया था। हाइकोर्ट ने इस…
रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार अपनी महत्वाकांक्षी आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम अभियान का दूसरा चरण शुरू करेगी। यह अक्टूबर माह से शुरू हो सकता है। 15 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले चरण की शुरूआत की थी। पहले चरण में सरकार का जोर यूनिवर्सल पेंशन स्कीम सहित बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान पर था। दूसरे चरण में सरकार का जोर सावित्री बाई फूले किशोरी संवृद्धि योजना और सीएम रोजगार सृजन रहेगा। उपरोक्त दोनों ही योजनाओं को लेकर बीते दिनों ही सरकार ने बड़ा संशोधन किया है। लोग…
रांची। सदर अस्पताल और जिले के ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए कदम उठाये गये हैं। 400 बेड वाले सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय औषधालय डोरंडा, अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू और स्वास्थ्य उपकेंद्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पारा मेडिकल कर्मचारियों के अलावा अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी है। बता दें कि आउटसोर्सिंग पर नियुक्त कर्मियों की सेवा अवधि एक साल की है। 22 सितंबर 2023 तक सभी कर्मचारी अपनी सेवा देंगे। मैन पावर के लिए एमएस सामंता सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर…
रांची। दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के लिहाज से लगभग तीन हजार जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गयी है। चप्पे-चप्पे पर पूरे शहर में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। हर चौक-चौराहे पर बने पूजा पंडाल पर पुलिस और जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए पूरे शहर में एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा पंडाल समितियों की ओर से लगाए गए कैमरों की लाइव व्यवस्था पंडालों में होगी। शहर के प्रमुख पूजा पंडालों में ड्रोन कैमरों से भी…
आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली/ हिसार। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी चीफ लालू यादव ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। मुलाकात के बाद नीतीश ने कहा कि हम देश में कई दलों को एकजुट करना चाहते हैं। सोनिया गांधी ने 17 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद फिर से मिलने के लिए कहा है। लालू-नीतीश की सोनिया से मुलाकात सात साल बाद हुई है। 2015 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश ने पटना के गांधी…
रांची। अपराधी कालू लामा की बीते 27 जनवरी को लालपुर थाना क्षेत्र के वीआइपी एरिया मोरहाबादी मैदान में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी लव कुश शर्मा का भाई सोनू शर्मा को रांची पुलिस ने चतरा से गिरफ्तार किया है। एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू शर्मा अपने सहयोगियों के साथ चतरा और गया जिले की सीमा पर स्थित हंटरगंज में शराब पीने आया हुआ ह। मिली सूचना के आधार पर चतरा पुलिस के सहयोग से रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर…
रांची। राजधानी के मेन रोड में बीते 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़की थी, जिसकी जांच के लिए राज्य सरकार ने बीते 11 जून को उच्च स्तरीय जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें सचिव अमिताभ कौशल और एडीजी संजय लाठकर शामिल थे। कमेटी को जांच के लिए एक सप्ताह का समय राज्य सरकार की तरफ से दिया गया था। इसके बाद कमेटी ने जांच के लिए समय की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने एक सप्ताह का समय दिया था। इस दौरान जांच कमेटी ने घटनास्थल पर जाकर जांच की थी…
रांची। जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित छापर नदी बालू घाट से होनेवाली लेवी वसूली को लेकर टीपीसी और जेजेएमपी उग्रवादी संगठन आमने-सामने हो गया है। वर्चस्व की लड़ाई में जहां टीपीसी उग्रवादियों ने जेजेएमपी के एरिया कमांडर विकास लोहरा उर्फ अभिजीत की हत्या कर दी, वहीं आने वाले दिनों में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर खूनी संघर्ष की आशंका तेज हो गयी है। विकास लोहरा की हत्या में ना सिर्फ पुरानी रंजिश, बल्कि बालू घाट से मोटी वसूली का मामला भी जुड़ा है। अवैध बालू खनन से इन दोनों उग्रवादी संगठनों को मोटी कमाई होती है। वर्चस्व जमाने को…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को फिलहाल जमानत के लिए अभी और इंतजार करना होगा। शनिवार को उनकी जमानत याचिका पर रांची इडी की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान इडी की ओर से एक बार फिर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। इडी की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार (काका) की ओर से आग्रह किया गया कि जवाब दायर करने के लिए समय दिया जाये। इडी के अधिवक्ता के आग्रह को स्वीकार करते हुए जवाब देने के लिए कोर्ट ने एक सप्ताह का समय दिया है। अब हाइकोर्ट के वकील…