रांची। दुमका में आदिवासी नाबालिग बच्ची की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। अब पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि वह बांग्लादेशी है और पुलिस जानबूझकर उसकी पहचान छुपा रही है। श्री मरांडी ने ट्वीट कर दावा किया कि अभियुक्त अरमान अंसारी का पता पुलिस दुमका जिले के शिकारीपाड़ा ब्लाक के जिस पिंडरगड़िया गांव को बता रही है, वह वहां का रहने वाला नहीं है। अपने ट्विटर हैंडल पर मरांडी ने उस गांव के ग्राम प्रधान का एक पत्र भी शेयर किया है। जिसमें ग्राम प्रधान ने स्पष्ट कहा है…
Author: admin
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। 10 जून को रांची में हुई हिंसा की एसआईटी से जांच कराने को लेकर दाखिल रिट याचिका की सुनवाई गुरूवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार को 2 सप्ताह में शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। हिंसा मामले में घटना में मारे गए युवक के पिता की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि इस घटना में पुलिस की संलिप्तता है, इसलिए इस मामले में झारखंड पुलिस की ओर से एसआईटी गठित कर इसकी जांच कराई जानी चाहिए। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मुख्तार खान ने पैरवी की।…
आजाद सिपाही संवाददाता चांदीपुर। भारत ने गुरुवार को ओड़िशा तट के पास क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (क्यूआरएसएएम) का छठा सफल परीक्षण किया। इस दौरान मिसाइल ने सटीक निशाना लगाया और टारगेट को तय समय में तबाह कर दिया। यह मिसाइल 3 से 30 किलोमीटर तक की रेंज में आने वाली दुश्मन की मिसाइलों को नष्ट कर सकती है। सेना के लिए रिसर्च करने वाली संस्था डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आॅगेर्नाइजेशन (डीआइडीओ) और भारतीय सेना ने क्यूआरएसएएम मिसाइल का परीक्षण ओड़िशा के चांदीपुर रेंज में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज में किया। क्यूआरएसएएम मिसाइलों के अलावा विमानों, हेलिकॉप्टरों और ड्रोन्स…
आजाद सिपाही संवाददाता अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर के निवासी शहीद लांस नायक गोपाल सिंह भदौरिया के माता-पिता ने कूरियर से पहुंचाये गये शौर्य चक्र को लौटा दिया है। उन्होंने कहा कि शहादत के सम्मान को कूरियर से भेजकर आपने हमारे शहीद बेटे का अपमान किया है, इसलिए हम इसे वापस लौटा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिवार वाले अब राष्ट्रपति भवन जाएंगे और सबके सामने राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित करने की मांग करेंगे। परिवार वालों का कहना है कि उनके बेटे ने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी और सरकार ने उसकी शहादत का ये सिला…
रांची। कांग्रेस ने अपनी राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में झारखंड की राजधानी रांची में भी पदयात्रा निकाली गयी। यह यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से होकर शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यह पूरे देश की यात्रा है: राजेश ठाकुर पदयात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा इतिहास लिखेगी। यह एकता की शक्ति दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है। यह पूरे…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो कार्यक्रम पर कड़ा प्रहार किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश विभाजन को स्वीकार करनेवाले, विभाजन की विभीषिका में लाखों लोगों की हत्या करवाने वाले आज देश जोड़ने का नारा दे रहे, जो कांग्रेस के इतिहास और संस्कृति से मेल नहीं खाता है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में कश्मीर को धारा 370 के माध्यम से देश से काटने की साजिश रचने वाले, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लाइन ऑफ़ कंट्रोल के द्वारा मान्यता देने वाले, चीन द्वारा कब्जा किये गये भूभाग को बंजर भूमि बता कर…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राजधानी रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण हो रहे ट्रैफिक जाम की समस्या निजात पाने के लिए यातायात पुलिस ने नौ सितंबर से ऑटो और ई रिक्शा का ट्रायल के आधार पर रूट डायवर्ट किया है। जिला प्रशासन ने कार और बाइक का रूट भी डायवर्ट किया गया है। ऑटो और ई-रिक्शा अब बहू बाजार चौक से होते हुए कांटाटोली नहीं जायेंगे। इन्हें बहू बाजार से ही डायवर्ट कर दिया जायेगा। वहीं कांटाटोली चौक से 50 मीटर दूरी पर चारों ओर से किसी भी तरह के वाहनों का पड़ाव वर्जित कर दिया गया है।…
सीएम हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ़ प्रॉफिट मामले में राज्यपाल का आदेश आना है रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस गुरुवार शाम रांची पहुंच गए है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधा वह राजभवन निकल गए। एयरपोर्ट पर उन्होंने किसी भी मीडिया कर्मी से बात नहीं की और न ही राजभवन के बाहर। अब सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर बनी सस्पेंस की स्थिति से जल्द ही पर्दा उठ सकता है। वे 2 सितंबर को गवर्नर हेल्थ चेक अप के लिए दिल्ली गए थे। अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात गृहमंत्री अमित शाह से होने की अटकलें भी लगाई…
रांची । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ करेंगी। इस अभियान का उद्देश्य टीबी से ग्रसित उपचाररत रोगियों के लिए सामुदायिक सहायता एवं सहभागिता सुनिश्चित करवानी है। मालूम हो कि सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन के लिए मरीजों को हर माह 500 रुपये पोषण सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है। सरकार की मंशा है कि इसके अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए जनप्रतिनिधि, कारपोरेट, गैर-सरकारी संस्थान या सामान्य नागरिक आगे आयें। मरीजों को मदद पहुंचायें। कम से कम एक साल तक मरीजों को अपने स्तर से सहायता राशि दान करें। सरकार ने लक्ष्य तय किया…
बोकारो। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बोकारो जिले के फुसरो में स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में तैनात शिक्षकों की गुरुवार को जम कर क्लास लगायी। औचक निरीक्षण के क्रम में वहां पहुंचे शिक्षा मंत्री ने मौजूद छात्र छात्राओं से कई सवाल भी पूछे। इसके अलावे उन्होंने छठी क्लास की एक छात्रा को स्कूल के प्रिंसिपल के नाम से एप्लीकेशन लिखने को कहा। जब छात्रा एप्लीकेशन नहीं लिख पायी, तब उन्होंने वहां मौजूद टीचर को जम कर झाड़ा। इतना ही नहीं, शिक्षा मंत्री ने स्कूल के पूरे कैंपस का मुआयना किया। साथ ही टीचर और स्टूडेंट की हाजिरी भी…
रांची। झारखंड की बेटियां अपनी आबरू और जान की रक्षा के लिए त्राहि-त्राहि कर रही हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे झारखंड लव जिहादियों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। हर कोने से बेटियों पर अत्याचार, बलात्कार और उनकी हत्या की खबरें आ रही हैं। राज्य एक बहुत ही कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है। उक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ एक बयान जारी करके कही। सांसद श्री सेठ ने कहा कि कितनी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि राज्य की जिस सरकार को जनता के जख्मों पर मरहम लगाने चाहिए। बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। अपराधियों को, लव जिहादियों…