लोहरदगा | भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोहरदगा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है . उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने जेम्स बॉन्ड टाइप की राजनीति कर रहीं है। आखिर क्यों सरकार इतनी हड़बड़ाहट में है। कानून पर सबको भरोसा रखना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी कानून पर भरोसा रखने वाली पार्टी है। किसके पैसे पर मौज- मस्ती कर रही सरकार दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार के विधायक और मंत्रियों को सरकार प्लेन से लेकर घुमा रही है।…
Author: admin
पटना | अपने दिल्ली दौरे से पटना लौटे सीएम नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की. उन्होंने पटना स्थित राबड़ी आवास पर लालू यादव से लगभग आधे घंटे तक बातचीत की. इस दौरान नीतीश कुमार ने लालू यादव से अपने दिल्ली दौरे और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की. मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. नीतीश और लालू की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है और बेहद महत्वपूर्ण भी बताया जा रहा है. बता दें कि दिल्ली रवाना होने से पहले भी नीतीश ने लालू से मुलाकात की थी.…
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स इस महीने के अंत तक सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो का इलेक्ट्रिक संस्करण पेश करेगी। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। टाटा मोटर्स ने विश्व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस पर जारी एक बयान में कहा कि नेक्सन और टिगोर के बाद टियागो ईवी इलेक्ट्रिक श्रेणी में कंपनी का तीसरा उत्पाद होगी। कंपनी ने अगले पांच साल में बिजली से चलने वाले 10 इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने का लक्ष्य रखा है। टाटा मोटर्स यात्री वाहन के प्रबंध निदेशक (एमडी) शैलेश चंद्र ने कहा कि आज हमारे लिए एक…
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और मांडू के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार पर अभियोजन चलाने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में विधि विभाग झारखंड ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। विनय कुमार के विरुद्ध रामगढ़ सदर थाना में छह सितंबर 2021 को भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। विधि विभाग ने प्राथमिकी, कांड दैनिकी, गवाहों के बयान इत्यादि के आधार पर अभियोजन चलाने के लिए प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाया है। विधि विभाग के आदेश के बाद कार्मिक विभाग ने रामगढ़ उपायुक्त को पत्र लिखकर विधि विभाग…
रांची। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के तत्वावधान में शुक्रवार को अनगडा स्थित संत लोईश इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह कराटे ग्रेडिंग का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के लगभग 250 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा एवं अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा ने सभी छात्र- छात्राओं को काता एवं कुमीते का प्रशिक्षण दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के कई तकनीकों की जानकारी दी। रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में एक अलग ही…
रांची | 5 सितंबर को झारखंड विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा विधायक समरी लाल की सदस्यता को लेकर सदन में सवाल उठाया था. मुख्यमंत्री ने सदन में कहा था कि देखिए, कैसे ये फर्जी विधायक मुंह छुपाये बैठा है. अब तीन दिन बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने भाजपा विधायक को उनके गलत जाति प्रमाण मामले में एक नोटिस जारी कर दिया है. मतलब अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ अब भाजपा विधायक पर भी उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर विकट परिस्थिति बनी हुई है
जुडको ने कचहरी चौक से कांटाटोली चौक के बीच अरसे से ट्रैफिक परेशानी को देखते इसके चौड़ीकरण की योजना बनाई है. दोनों चौक के बीच के 2.772 किमी की सड़क को 4-लेन करने की योजना पर काम भी बढा दिया है. ई-टेंडर भी जारी कर दिया है. इच्छुक एजेंसियों से 6 अक्टूबर तक आनलाइन टेंडर डालने को कहा गया है. जुडको के अनुसार 2.772 किमी की सड़क के चौड़ीकरण के काम पर 37 करोड़ 18 लाख 70 हजार 275 रुपये की लागत आनी है. इसके लिए टेंडर डालने वाले को टेंडर डाक्यूमेंट्स के लिए 25 हजार और बिड सिक्योरिटी के…
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। माना के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं एवं नृत्य दलों ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट के वीआईपी गेट के पास एक छोटा सा मंच बनाया गया है। नड्डा के आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नड्डा के स्वागत के लिए जशपुर से नृतक दलों को बुलवाया गया है।
कोडरमा जिले के वृंदा गाँव में एक कच्चा मकान ढहने की वजह से दब कर एक महिला की मौत हो गई. घटना शुक्रवार की है महिला अपने कच्चे मकान की छत से पुआल निकाल रही थी जिसके बाद दीवार कमजोर होने की वजह से पुआल निकालने के दौरान अचानक दीवार महिला के ऊपर गिर जाने से दबकर महिला की मौत हो गई. मृतका का नाम लीलावती देवी (उम्र 45 वर्ष, पति दिनेश्वर रजक, ग्राम वृंदा) बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार महिला की सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था इस दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो…
रांची। झारखंड में कोरोना के 126 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 45 मरीज रांची में एक्टिव है। राज्य में कोरोना की रफ्तार पहले के मुकाबले धीरे धीरे कम हो रही है। गुरुवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से तीन, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से एक, गुमला से एक और रांची से दो मरीज है।राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 68 हो चुकी है।…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। गुरुवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में अग्निवीर आर्मी बहाली के लिए दौड़ हुई। इसके लिए रांची में 4500 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए, जिसमें 475 अभ्यर्थियों को सफलता मिली। बता दें कि यह कार्यक्रम पिछले 5 सितंबर से चल रहा है और यह 22 सितंबर तक मोरहाबादी स्थित आर्मी ग्राउंड में चलेगा। बहाली निदेशक कर्नल राकेश कुमार ने बताया कि खूंटी, कोडरमा, पाकुड़ और लातेहार के 5300 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन 4500 ही आये। गुरुवार को भी दुमका, गढ़वा और जामताड़ा के 5300 अभ्यर्थियों ने दौड़ में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया…