रांची। मानहानि मामले में चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी करने के आदेश को निरस्त करने के लिए झारखंड हाई कोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी की ओर से समय मांगे जाने पर उन पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इससे पहले सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता राहुल गांधी की ओर से दो सप्ताह के समय की मांग की गई थी। यह मामला वर्ष 2018 का है। राहुल गांधी ने वर्ष 2018 में कांग्रेस के एक अधिवेशन में कहा था कि भाजपा में…
Author: admin
रांची। रांची के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जसमीत सिंह बिंद्रा ने अपने सभी रेल-कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि 25 मई का दिन रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान का दिन है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सभी रेल कर्मी रांची हटिया क्षेत्र में प्रतिनियुक्त हैं, उनसे आग्रह है कि 25 मई के दिन वे अपने मतदाता के अधिकार का पालन करें। पोलिंग बूथ जरूर जाये और अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें। यह आपका अधिकार ही नहीं कर्तव्य है। आप अपने मनचाही सरकार को चुन सकते हैं, अपने प्रतिनिधि को चुन सकते हैं और लोकतंत्र में अपना…
देवघर। चकाई-देवघर मुख्य मार्ग के बसबुटिया गांव के समीप शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे बिहार के आरा से बच्चों का मुंडन कराने आ रहे श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकरा गयी। इसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सड़क दुर्घटना में मृत और घायल लोग बिहार के आरा जिले के बताया जा रहा है कि चालक को नींद लगने की वजह से उक्त घटना घटी। मृतक की पहचान आरा जिले के शहर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी नागेंद्र राम के पांच वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार, पांच वर्षीय पुत्री…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला के जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई। इसके बाद इडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि 27 मई निर्धारित की है। अदालत मामले में 27 को आदेश सुनायेगी। इडी ने इस मामले में राजकुमार पाहन को भी आरोपित बनाते हुए उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। इडी के चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने समन जारी किया है। इसके बाद उस पर गिरफ्तारी…
अररिया। अररिया के ताराबाड़ी थाना के हाजत में हिरासत में लिए गए जीजा और साली की मौत के बाद शुक्रवार को ग्रामीण उग्र हो गए। ताराबाड़ी थाना का घेराव कर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की।थाना को आग के हवाले कर दिया गया है।सूचना के बाद सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित कई थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा और पुलिसकर्मियों के ऊपर जमकर पथराव किया,जिसमे सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए हैं। दरअसल गुरुवार की रात गुरुवार रात ताराबाड़ी थाना के हिरासत…
रांची। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में गुरुवार को पहली रात तनाव में बीती। जेल में प्रवेश करने के बाद उन्होंने किसी ने बात नहीं की। वह सीधे अपर डिविजन एक में चले गये। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलमगीर देर रात तक बेचैन नजर आए। कभी वह अपने वार्ड में टहल रहे थे तो कुछ देर अपने बिस्तर पर जाकर लेट रहे थे। अपने वार्ड में जाने के बाद एक बार भी वह बाहर नहीं निकले। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से समय-समय पर उन्हें खाना-पानी के लिए भी…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार शाह आज सबसे पहले अमेठी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वो दोपहर 12ः30 बजे ऊंचाहार (रायबरेली) जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वो सुबह सबसे पहले बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह सवा 11 बजे उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, दोपहर एक…
रांची। अपर न्यायायुक्त अरविन्द कुमार की अदालत ने शुक्रवार को नीलू लकड़ा हत्याकांड के आरोपित शशि महतो को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई छोटू लड़का के आरोप को साबित करने के लिए नौ गवाह कोर्ट के समक्ष पेश किये थे। लेकिन सभी गवाह और पुलिस द्वारा पेश किये गये साक्ष्य यह साबित करने के नाकाम रहे कि नीलू लकड़ा की हत्या शशि ने करवाई थी। केस दर्ज होने के बाद से शशि महतो जेल में बंद है।आरोपित शशि महतो की ओर से अधिवक्ता प्रीतांशु सिंह ने बहस की। नीलू लकड़ा की हत्या…
वाराणसी। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने वाले राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी के उम्मीदवार पारसनाथ केसरी ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। अब इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए से अजय राय समेत सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाराणसी सीट पर लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में 01 जून को मतदान होगा। इस चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। वाराणसी सीट से कुल 41 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में एक पीड़ित बच्ची को अस्पताल में देखने जाने के बाद बच्ची का फोटो वायरल होने से उसकी पहचान उजागर होने संबंधित एक मामले में विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी की ओर से निचली अदालत द्वारा आरोप गठन किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। मामले में उनके खिलाफ दुमका के एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रायल चल रही है। इस मामले में दुमका की निचली अदालत ने इरफान अंसारी के खिलाफ मामले में संज्ञान लिया था। साथ…