हजारीबाग। जीएम इंटर महाविद्यालय, इचाक में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मजबूत लोकतंत्र- सबकी भागीदारी थीम के तहत ये कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से स्वीप कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। स्वीप कार्यक्रम व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी…
Author: admin
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए इस साल की 16 मई सबसे गरम रही। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। गुरुवार इस मौसम का सबसे गरम दिन दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज और कल तापमान इससे भी ऊपर चले जाने का पूर्वानुमान जारी किया है। शनिवार को लू चलने का भी पूर्वानुमान भी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन में अभी तक का सर्वाधिक है। इससे पहले आठ मई को…
बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा में कहा कि हम भारत को महाशक्ति बनाना चाहते हैं। किसी पर आक्रमण के लिए नहीं, बल्कि विश्व के कल्याण के लिए। उन्होंने कहा कि 21 हजार करोड़ का निर्यात करके आया हूं। चार हजार करोड़ की ब्रह्मोस मिसाइल भी भारत ने निर्यात किया है। आगे पांच सालों में भारत करिश्मा करेगा। हम आंख नहीं दिखाते। यदि किसी ने आंख दिखाई तो हम मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं। रक्षामंत्री सिंह सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में सिकंदरपुर स्थित गांधी…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने मोरहाबादी स्थित रतन हाइट्स के मामले में एकल पीठ के आदेश के खिलाफ बिल्डर वीकेएस रियलिटी और लैंड ओनर की अपील पर शुक्रवार को फैसला सुनाया। हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बिल्डर वीकेएस रियलिटी की अपील को खारिज कर दिया। मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। प्रतिवादी रतन हाइट्स रेसीडेंशियल सोसायटी की ओर से अधिवक्ता रोहित रंजन सिन्हा ने और फ्लैट ओनर की ओर से अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया ने पैरवी की थी। रतन हाइट्स की ओर से पूर्व में बताया गया था कि मामले में…
रांची (आजाद सिपाही)। केंद्र गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वह रांची में शुक्रवार को रोड शो करेंगे। भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार रोड शो चुटिया में शाम 5 बजे से शुरू होगा। रोड शो चुटिया के इंदिरा गांधी चौक से सरस्वती शिशु मंदिर तक होगा। इस दौरान अमित शाह रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।मिली जानकारी के अनुसार रोड शो करने के बाद अमित शाह लौट जायेंगे। इधर 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड पहुंचेंगे। वह जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला में…
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गुरुवार को जमशेदपुर में बंगभाषियों की संस्था “बंग बंधु” की ओर से आयोजित कवि गुरु रबीन्द्रनाथ टैगोर एवं काजी नजरुल इस्लाम के जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड से जुड़ी सभी स्थानीय एवं जनजातीय भाषाओं तथा संस्कृतियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के साथ अगले महीने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बांग्ला, ओड़िया एवं सभी जनजातीय भाषाओं के शिक्षकों की नियुक्ति करके, प्राथमिक स्तर पर इन भाषाओं में पढ़ाई शुरू की जायेगी। तभी हम इन भाषाओं एवं संस्कृतियों को संवर्धित कर के…
-बर्न वार्ड में एसी दुरुस्त करने का दिया निर्देश रांची। रिम्स निदेशक प्रो. डॉ. राजकुमार ने गुरुवार को अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। रिम्स में डायनेमिक बेड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत विभागों में बेड के उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए निदेशक ने मेडिसिन और स्किन विभाग का निरीक्षण किया। इस क्रम में निदेशक ने विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि डायनेमिक बेड मैनेजमेंट सिस्टम का क्रियान्वयन सुचारु ढंग से हो सके और मरीज़ों को इसका फायदा पहुंचे. स्किन विभाग में खाली बेड पर डायनेमिक बेड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत मेडिसिन की महिला मरीज़ों…
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा से प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान के लिए रांची के विधायक सीपी सिंह ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान कैलाश मंदिर, गोपाल मंदिर रोड नंबर पांच, न्यू लायंस क्लब चूना भट्ठा सहित विभिन्न मुहल्ले में चलाया गया। विधायक के साथ अन्य भाजपा नेता घूम घूम कर कर कमल छाप में वोट देने का आग्रह किये। इस दौरान सीपी सिंह ने कहा कांग्रेस की सरकार झारखंड को लूट खंड बनाकर लूटने का काम किया है। गरीब जनता का खून पसीना का कमाई कांग्रेस के नेताओं के घर में मिल रहे हैं।…
दुमका। नगर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव में वज्रपात में दो बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों में चिरुडीह गांव के इब्राहिम अंसारी का बेटा मिस्वाज अंसारी(12) और शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव के ताज हुसैन का बेटा मो इनायत हुसैन (8) है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को बादल छाने के बाद दोनों बच्चे घर के सामने पेड़ के नीचे खेल रहे थे. अचानक वज्रपात होने से दोनों बेहोश होकर गिर गये। परिजनों ने आनन फानन में दोनों को उठाकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों…
रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी में पांच दिनों की बढ़ोतरी की गई है। अब सात जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। इसका आदेश झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक आदित्य रंजन ने गुरुवार को जारी कर दिया। जारी आदेश में कहा गया है कि विभागीय स्तर से झारखंड के सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों के लिए 27 फरवरी को अवकाश तालिका- 2024 प्रकाशित की गई थी। इसके अनुसार एक जनवरी से लेकर पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश और 21 मई से दो जून तक ग्रीष्मावकाश निर्धारित थी। जिलों से प्राप्त अभ्यावेदन से ज्ञात होता…
पलामू। जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पतरिया खुर्द पंचायत में माता महिला एसएसजी द्वारा 4 महीने का राशन गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। सभी कार्डधारियों ने ब्लॉक में इसकी लिखित सूचना प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिाकरी को दी थी। इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं की गयी। मामला में टालमटोल भी किया जा रहा था, लेकिन गुरूवार को पतरिया में इस सिलसिले में महापंचायत हुई। मौके पर पतरिया मुखिया पति विवेक कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी कीमत पर कार्डधारी को राशन मिलेगा। अगर राशन नहीं मिलता है तो डीलर को बर्खास्त करते…