Author: admin

काठमांडू। नेपाल की तीन प्रदेश सरकारों के भविष्य का फैसला सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच करेगी। कोर्ट की अलग अलग बेंच में सुनवाई के बाद इन सभी मसलों को संवैधानिक बेंच में भेजने का फैसला किया गया है। कोशी प्रदेश में दो मुख्यमंत्रियों में से किसे आधिकारिकता प्रदान करने, गण्डकी प्रदेश में बहुमत साबित करने के दौरान स्पीकर द्वारा सरकार के पक्ष में वोट कर बहुमत की संख्या पहुंचाए जाने और सुदूर पश्चिम प्रदेश में मुख्यमंत्री की नियुक्ति में राज्यपाल की भूमिका को लेकर अब संवैधानिक बेंच फैसला करेगी। इन तीनों मुकदमों की सुनवाई के दौरान न्यायाधीशों ने बताया कि…

Read More

बोकारो। चन्द्रवंशी नेता मिथुन चन्द्रवंशी ने कहा कि सोशल मीडिया में भाजपा सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार की आलोचना कर रहे हैं। आलोचना के क्रम में उन्होंने ‘कहार’ शब्द का प्रयोग अत्यंत ही निंदनीय तरीके से किया है, जिसे लेकर राज्य के पूरे चन्द्रवंशी समाज में आक्रोश व्याप्त है। मिथुन ने कहा कि 13 मई को बेरमो अनुमंडल का चन्द्रवंशी समाज स्वांग में बैठक कर कड़े शब्दों में निंदा करेगा और भाजपा के शीर्ष नेताओं से मांग करेगा कि सांसद मनोज तिवारी मंच के माध्यम से चन्द्रवंशी समाज से सार्वजनिक…

Read More

-चतरा के सिमरिया में विपक्ष पर जम कर बरसे प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री की मुख्य बातें: -यह चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है – शहजादे को अपनी उम्र से भी कम सीट मिलने जा रही -ये लोग देश की संपत्ति मुसलमानों को देना चाहत हैं -ये आपका आरक्षण अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं -घुसपैठियों को संरक्षण दे रही झामुमो सरकार चतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है। ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि झामुमो…

Read More

रांची। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नीता सेठ और कुमुद झा के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अपर बाजार, काली बाबू स्ट्रीट, द्रोपदी अपार्टमेंट, नंदन अपार्टमेंट, नोवा टोली, लालगंज, खटंगा, सूर्यपुर, महुआ टोली, बाजरा में अभियान चला। इस दौरान लोगों को नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी गयी। लोगों से भाजपा के पक्ष में 25 मई को मतदान करने की अपील की गयी। अभियान में मती गार्गी मलकानी, नेहा सिंह, रवि मेहता समेत अन्य शामिल थे।

Read More

सांसद संजय सेठ ने रांची के विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा रांची। सांसद संजय सेठ ने रांची के ठाकुरगांव, बुढ़मू, बूटी मोड़, मांगु वाध, 10 माइल चौक हटिया, तुंबागुटू, करमटोली, अमेठिया नगर नामकुम, टाटीसिलवे में जनसंपर्क अभियान चलाया। संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की सरकार ने हर साल नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आयी थी, स्टार्टअप के माध्यम से जब मोदी जी ने रोजगार के अवसर पैदा किये, तो कांग्रेसी स्टार्टअप का मजाक उड़ाते थे। आज वहीं कांग्रेसी स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार देने की बात कर रहे हैं। इससे यह साबित होता…

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बेरोजगारी, भय, भूख,भ्रष्टाचार पर भाजपा बात नहीं करती हैं। झारखंड में प्रधानमंत्री जिन क्षेत्रों में चुनावी सभा करने आए थे वहां के सांसदों ने 10 वर्षों में कोई कार्य नहीं किया। इस वजह से चतरा के सांसद को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। लेकिन पलामू के सांसद में क्या दिखाई दिया कि उन्होंने उन्हें फिर से उन्हें मौका दिया। ठाकुर शनिवार को रांची के कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने सांसदों के किए गए कार्यों को नहीं बता सकते क्योंकि उन्होंने…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने जितना काम 10 साल में किया है, किसी पीएम ने आज तक नहीं किया भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन, शिवलाल महतो सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में 11 मई को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की मौजूदगी में शिवलाल महतो भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। श्री…

Read More

सिमरिया में दिखी मोदी लहर की बानगी चतरा की सड़क और चौक हो गया चोक चहका बचपन, तो युवा-बुजुर्ग-महिलाओं का उत्साह उफान पर सभास्थल से जैसा देखा सुना रांची। जब विपक्ष बोलता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर नहीं है, तो उसे झारखंड के सिमरिया आकर देखना चाहिए कि मोदी लहर होती क्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने जिस हिसाब से भीड़ का जत्था आ रहा था, वह शब्दों में कैसे बयां करूं। कठिन लग रहा है। बस समझ लीजिए भीड़ का नजारा ऐसा कि कभी न खत्म होने वाली कड़ी लग रही थी।…

Read More

हैदराबाद/ नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत (आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल) में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनेगी। अकेले तेलंगाना में भाजपा 10 सीटें जीतने जा रही है। चौथे चरण के प्रचार के आज अंतिम दिन गृहमंत्री ने हैदराबाद में पत्रकार वार्ता में कहा कि तीन चरणों में हुए मतदान में भाजपा गठबंधन एनडीए को 200 के करीब सीटें मिल चुकी हैं। चौथा चरण हमारे लिए सबसे बेहतर साबित होगा। इसमें तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी…

Read More

चतरा (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चतरा जिले के सिमरिया-टंडवा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने चतरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में वोट मांगे और कहा कि झारखंड में झामुमो सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। गरीब आदिवासियों की बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। मोदी ने कहा कि आज की भीड़ चार जनू के नतीजे बता रही है। इंडी गठबंधन वाले अपनी हार मान चुके हैं। कांग्रेस का पंजा दलितों, ओबीसी, एसटी और एससी का आरक्षण छीनने पर लगा है। उन्होंने धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध किया।…

Read More

पटना। बिहार के बेगूसराय संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को बेगूसराय पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने चिर-परिचित अंदाज में विरोधियों पर जमकर हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारिफ की। हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तान और लव जिहाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस बार पीएम नरेन्द्र मोदी को 400 सीटें मिलीं तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे लेकिन पीएम मोदी…

Read More