Author: admin

गोड्डा। गोड्डा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अनामिका गौतम मौजूद रही। नामांकन के बाद सांसद निशिकांत दुबे जनता को संबोधित भी करेंगे। बता दें कि निशिकांत दुबे रोड शो करते हुये नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। रोड शो के दौरान निशांकांत दुबे के समर्थकों का हुजूम देखने में मिला। गोड्डा लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होना है। यहां से निशिकांत दुबे का सीधा मुकाबला कांग्रेस के प्रदीप यादव से होगा। ट्रेन से नामांकन करने पहुंचे निशिकांत दुबे गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने से…

Read More

रांची। राजधानी रांची का मौसम सुहाना है। तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि राज्य में 12 मई तक मौसम सुहाना रहेगा। अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ बादल छाये रहेंगे। इस दौरान हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 14 मई से तापमान में वृद्धि के साथ ही मौसम साफ होगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 10 मई को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती…

Read More

साहिबगंज। राजमहल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी मौजूद रहे। नामांकन के बाद सिदो कान्हू स्टेडियम में विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बता दें कि राजमहल में 1 जून को मतदान होना है। यहां ताला मरांडी का मुकाबला झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा से होगा। ऐतिहासिक मतों के साथ जीत हासिल करेंगे ताला मरांडी- अमर बाउरी ताला मरांडी के नामांकन के बाद मीडिया से…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की आरोपित और बीआरएस नेता के. कविता की जमानत याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को नोटिस जारी कर 24 मई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 24 मई को ही होगी। के. कविता ने राऊज एवेन्यू कोर्ट के नियमित जमानत याचिका खारिज करने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। के. कविता ने कहा है कि ट्रायल कोर्ट का आदेश कानून सम्मत नहीं है। इडी ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार…

Read More

विशेष राष्ट्रीय के साथ स्थानीय मुद्दों पर भी मतदाताओं के बीच होने लगी है चर्चा चमरा लिंडा के मैदान में उतरने से हर दिन रोचक होता जा रहा है मुकाबला समीर उरांव और सुखदेव भगत के लिए वोटरों की चुप्पी पड़ रही है भारी लोहरदगा लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो रहा है। भाजपा के समीर उरांव और कांग्रेस के सुखदेव भगत के बीच झामुमो के बागी विधायक चमरा लिंडा तीसरा कोण बना रहे हैं। वैसे चमरा लिंडा पहले भी चुनावी मैदान में उतर कर कांग्रेस उम्मीदवार का खेल बिगाड़ चुके हैं और ये बात मतदाता भी अच्छी…

Read More

दुमका। झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे को उन्होंने अपना नामांकन पत्र दिया। नलिन सोरेन के नामांकन के समय स्थानीय विधायक सह राज्य सरकार के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन और मंत्री बादल पत्रलेख मौजूद थे।

Read More

रांची। बरियातू की चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपित न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल ने पीएमएलए कोर्ट द्वारा चीन जाने की अनुमति नहीं दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका को वापस ले लिया। झारखंड हाई कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को कहा कि जिस अवधि के लिए चीन जाने के लिए पासपोर्ट रिलीज करने का आग्रह पीएमएलए कोर्ट से किया गया था, वह अवधि बीत चुकी है। ऐसे में इस याचिका का कोई औचित्य नहीं है। इसपर विष्णु अग्रवाल ने इस याचिका को वापस ले लिया। हालांकि, हाई कोर्ट ने…

Read More

रांची। राजधानी रांची के दशम फॉल में गुरुवार शाम नहाने के दौरान पटना का रहने वाला एक एमआर डूब गया। एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन अबतक सफलता नहीं मिली है। बताया गया है कि मेडिकल कंपनी में काम करने वाला एमआर विनीत कुमार पटना का रहने वाला था। वह दो दोस्तों और ड्राइवर के साथ काम के सिलसिले में जमशेदपुर आया हुआ था। यहां काम पूरा होने के बाद उन लोगों ने दशम फॉल घूमने का मन बनाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार में चार युवक गुरुवार की शाम दशम फॉल…

Read More

रांची। रांची जिला अंतर्गत तीन विभिन्न क्षेत्रों के मंडा पूजा का आयोजन हुआ। नामकुम, कुटियातू में 90 भोक्ता और 90 सोकताइन आग में चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। इधर हटिया क्षेत्र के बड़का टोली में भोक्ताओं ने अद्भुत नृत्य कर अखरा को जगाया और महिला छऊ नृत्य के साथ बंगाल से आये कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। मंडा पूजा समिति उरुगुटु के द्वारा भव्य मंडा पूजा का आयोजन किया गया। इसमें रात भर जागरण का आयोजन किया गया और भक्तों ने फुलखुंदी कार्यक्रम में शामिल होकर गांव की खुशहाली की कामना की। मौके पर केंद्रीय मंडा पूजा समिति अध्यक्ष…

Read More

साहिबगंज। राजमहल लोकसभा से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा की नामांकन सभा का मंच 3:14 मिनट के करीब अचानक टूट गया। जब मंच गिरा, उस समय मंच पर पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू भाषण दे रहे थे। दरअसल, झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ता अभिवादन कर रहे थे और इस समय मंच पर कार्यकताओं की अचानक अत्यधिक भीड़ होने के कारण मंच टूट गया। आपको बता दें कि सभास्थल में कुछ ही समय में सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन आनेवाली थीं। मंच पर हेमलाल मुर्मू दे रहे थे भाषण यह मंच…

Read More

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के इस आक्रामक बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 से अधिक रन बनाए हैं। पिछले चार सालों से वह राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेले हैं। उन्होंने हाल ही में 2020 में भारत के खिलाफ अपना आखिरी टी20 मैच खेला था। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने दिसंबर 2012 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया था और उसके अगले महीने वनडे में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने करियर में केवल एक टेस्ट खेला है, जो जनवरी 2013…

Read More