रांची। झारखंड राजद ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव अभियान समिति का गठन कर दिया है। लोकसभा चुनाव अभियान समिति के संयोजक गौतम सागर राणा के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महासचिव आबिद अली ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार राजेश यादव को रांची लोकसभा क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है। वहीं दुमका लोकसभा क्षेत्र से प्रवीर कुमार वर्मा, राजमहल से राजकिशोर सिंह यादव, गोड्डा से कल्पना देवी, धनबाद से तारकेश्वर यादव, गिरिडीह से मंजु साह, चतरा से डॉ मनोज कुमार, जमशेदपुर से शारदा देवी, हजारीबाग से अर्जुन यादव, खूंटी से कैलाश यादव,…
Author: admin
रांची। लोकसभा चुनाव में गाड़ियों की जरूरतों को देखते हुए रांची जिला प्रशासन तैयारियों में लग गया है। रांची जिले के अंतर्गत संचालित सभी बस संचालकों (स्कूल बस) को कहा गया है कि छह मई की रात आठ बजे तक गाड़ियों को पुलिस लाइन, रांची में जमा कर दें। इस संबंध में रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची ने कहा कि पांच मई को सुबह 10 बजे से छह मई की शाम तक गाड़ियों को जमा कर देना है। परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी बाधा के बगैर ससमय चुनाव कार्य पूरा कराना अनिवार्य है। ऐसे…
अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत गुजरात में 7 मई को 25 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। एक सीट सूरत लोकसभा पर भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी है। राज्य में चुनावी प्रचार के साथ ही केन्द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला के बयान ने क्षत्रिय समाज को नाराज कर दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि राज्य भर में क्षत्रिय संगठित होने लगें। चुनाव मध्य में इस आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह समेत कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की ताबड़तोड़ सभाएं ने माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गुजरात में पिछले 2…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले में एक आइटीआइ के छात्र ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने हजारीबाग पुलिस पर प्रताड़ना और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने एसपी को आवेदन सौंपा है। इसमें बताया गया है कि पुलिस प्रताड़ना से छात्र अपमानित महसूस कर रहा था, इस वजह से उसने सुसाइड कर लिया। मामला बड़ा बाजार ओपी अंतर्गत खिरगांव रोड सिरका का है। मृतक छात्र की पहचान भोला पासवान (22) के रूप में हुई है। वह कोडरमा लोकाय आइटीआइ का छात्र था। क्या है मामला आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। परिजनों ने बताया कि 1…
रांची। झारखंड में 13 मई से चार चरणों में लोकसभा चुनाव होनेवाला है। पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन भी कर लिया है। राज्य के 14 में से सात सीटों पर चुनावी योद्धा मैदान में उतर चुके हैं। इन योद्धाओं में कोई करोड़पति तो कोई लखपति है, जो जनता के बीच हाथ जोड़े खड़ा है। झारखंड के पहले चरण के चुनाव में खूंटी, सिंहभूम, पलामू और लोहरदगा में चुनाव होने हैं। इसमें 45 योद्धा मैदान में हैं। इसमें करीब एक दर्जन करोड़पति हैं। नामांकन में दाखिल एफिडेविट में किसी ने पति के नाम पर संपत्ति दिखायी है,…
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कई सीरियल्स, फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। मौनी ने अपने अभिनय की शुरुआत स्टार प्लस के धारावाहिक ”क्योंकि सास भी कभी बहू थी” से की। उन्हें सीरियल ”नागिन” से प्रसिद्धि मिली। ”नागिन” सीरियल ऑफर होने से पहले मौनी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। इंटरव्यू में मौनी रॉय ने कहा, ”नागिन” शुरू होने से पहले मैं अपनी जिंदगी के एक ऐसे पड़ाव पर थी, जहां मुझे लगा कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई है। इतना गंभीर या…
अमेरिकी पॉप सिंगर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस एक ग्लोबल आइकन बन गए हैं। हालांकि अब उनकी सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। निक जोनस ”इन्फ्लुएंजा-ए” नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को इस बीमारी के बारे में जानकारी दी। इस वीडियो में निक जोनस का लाल चेहरा और सूजी हुई आंखें भी फैंस को चिंता में डाल रही हैं। साथ ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट…
न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न स्टार को मुंह बंद करने के लिए किए धन भुगतान में करारा झटका लग सकता है। ताजा घटनाक्रम में इस मुकदमे में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार रहीं होप हिक्स ने गवाह के तौर पर पेश हुईं जहां अभियोजकों द्वारा उनसे सवाल पूछा जा सकता है। ज्ञात रहे कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने एक मामले में मुंह बंद रखने के लिए पोर्न स्टार गुप्त तरीके से धन भुगतान करने का आरोप है। व्हाइट हाउस संचार निदेशक के रूप में कार्य कर चुकीं हिक्स…
काठमांडू। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चन्द्रचूड़ ने बाल अपराधियों को सजा देने की बजाय सुधार और पुनर्स्थापना पर जोर दिया है। यहां शनिवार को जुवेनाइल जस्टिस पर आयोजित एक सेमिनार में सीजेआई ने जुवेनाइल मामले में न्याय प्रक्रिया में देरी होने पर चिंता जाहिर की। नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए सीजेआई चन्द्रचूड़ ने कहा कि चार महीने में ही अवयस्क आरोपित के मामले की सुनवाई और सजा का प्रावधान होने के बावजूद व्यवहार में यह संभव नहीं हो पाता है। चीफ जस्टिस ने माना कि बाल आरोपितों के मामले में…
रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पूरे देश की 140 करोड़ जनता जानती है कि राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीद जादे हैं। उन्होंने कहा कि शहजादे प्रधानमंत्री का प्रिय शब्द है, जो वह चुनाव के दौरान प्रयोग करते हैं, लेकिन राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं, जिस परिवार का आजादी हासिल करने के पहले से लेकर आजादी के बाद तक कुर्बानी का इतिहास रहा है। मीर शनिवार को कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। मीर ने कहा कि मोदी जिस जमात से आते हैं, उनका देश के लिए क्या योगदान रहा…
सिसई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोहरदगा के सिसई में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अतीत को हम सभी लोग जानते हैं। कांग्रेस पार्टी झारखंड की विरोधी रही है। झारखंड वासियों की भी विरोधी रही है। विकास की भी विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का आंदोलन आजादी के पहले से चल रहा था। केंद्र में 50-60 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। उसने कभी झारखंड अलग राज्य नहीं बनने दिया। उल्टे अलग राज्य की मांग करनेवाले लोगों को खरीद लिया। पहले उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा को खरीदा।…