सहरसा। जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध अंदर दियारा क्षेत्र फरकिया के कोसी उच्च विद्यालय कबीरा धाप में शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री सह सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। पूर्व डिप्टी सीएम ने चुनावी सभा को संबोधित कर कहा कि इंडिया की सरकार बनी तो देश के एक करोड़ लोगों को नौकरी व रक्षाबंधन के अवसर पर सभी गरीब बहनों को प्रति वर्ष एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। 500 में रसोई गैस…
Author: admin
रांची (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम चाईबासा में जनसभा को संबोधित करने के बाद राजधानी रांची पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्रतिमा की परिक्रमा कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया। मोदी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह रहा। उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। बिरसा चौक से लेकर रातू रोड तक सड़क किनारे लोग प्रधानमंत्री मोदी के…
हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में उनकी पत्नी निशा जायसवाल प्रचार कर रही हैं। शुक्रवार को भी निशा जायसवाल अपनी ननंद और देवरानी ट्विंकल जायसवाल के साथ मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड के कई इलाकों का भ्रमण किया। उनलोगों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं को भाजपा के प्रति जागरुक करते हुए कमल फूल के निशान पर ही मतदान करने की अपील की। निशा जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में चल रही महिलाएं अनोखे तरीके से मतदाताओं को जागरूक भी कर रही हैं, ताकि मतदान का प्रतिशत भी बढ़ाया जा सके। भाजपा महिला…
-भूमिहारवाद एवं ब्राह्मणवाद पर जम कर बरसे नागमणि -छठी बार चतरा लोकसभा से हाथी पर सवार होकर अपना भाग्य आजमाने चतरा पहुंचे नागमणि प्रवीण रस्तोगी चतरा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद नागमणि को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नागमणि की गिरफ्तारी 10 वर्ष पूर्व आचार संहिता के एक मामले में की गयी है। इस मामले मे व्यवहार न्यायालय द्वारा नागमणि को फरार घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार नागमणि बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने चतरा समाहरणालय स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय कक्ष…
रांची। गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में कुल 29 नॉमिनेशन हुए। वहीं गांडेय उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। अब तक झारखंड में पांचवें चरण के लिए 42 और छठे चरण के लिए 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। पांचवें चरण के लिए गुरुवार को लोकसभा सीट चतरा से आठ, कोडरमा से चार और हजारीबाग से पांच प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया। अब तक चतरा में 20, कोडरमा में 11 और हजारीबाग में 11 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है। गांडेय उपचुनाव के…
रांची। सुप्रीम कोर्ट ने साहिबगंज जिला में सीबीआइ द्वारा की जा रही अवैध खनन की जांच पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। शुक्रवार को राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने सीबीआइ को नोटिस जारी किया है और सीबीआइ को यह निर्देश दिया है कि वह अपनी जांच के बाद रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपे। इसके साथ ही अदालत ने सीबीआइ को यह भी निर्देश दिया है कि कोर्ट की अनुमति के बाद ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाये। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता…
-शिबू सोरेन की बड़ी बेटी अंजनी सोरेन लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी रांची। झामुमो ओड़िशा विधानसभा चुनाव भी लड़ेगा। पार्टी ने पांच विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। जारी सूची के अनुसार शिबू सोरेन की बड़ी बेटी अंजनी सोरेन लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी। वह मयूरभंज लोकसभा से पहले ही प्रत्याशी घोषित की जा चुकी हैं। अब उन्हें सरसकना विधानसभा से भी प्रत्याशी बनाया गया है। ओड़िशा की इन विधानसभा सीटों पर झामुमो लड़ेगा चुनाव सरसकना- अंजनी सोरेन, रायरंगपुर-सुनराम टुडू, बंगरीपोशी-विष्णु सिंह, भोरदा-कृष्णा चंद्र दास और उदला-चक्रधर सिंह।
रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह भाजमो के रांची लोकसभा उम्मीदवार धर्मेंद्र तिवारी कल पूर्वाहन 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय समेत रांची जिला के भाजमो कार्यकर्ता, रांची के विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे । श्री तिवारी सुबह 10 बजे मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूजन कर, 10.15 बजे फिरायालाल चौक पर अमर शहीद परमवीर अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा 10.30 बजे रांची विश्वविद्यालय के गेट के समीप अपने समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय जायेंगे तथा…
रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय अंतर विद्यालय टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 3 मई से 5 मई तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में शहर के 15 विद्यालयों के अलग-अलग आयु वर्ग के कुल 97 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, जो चार श्रेणियों में विभाजित किये गये हैं। पहले दिन मुख्य अतिथि इंद्रजीत सिंह सबरवाल, विद्यालय की सेक्रेटरी किरण मेहता एवं अन्य अतिथियों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सेक्रेटरी किरण मेहता ने मुख्य अतिथि इंद्रजीत सिंह सबरवाल को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।…
बोकारो। धनबाद लोकसभा सीट पर 25 मई को चुनाव होना है। यहां प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच प्रत्याशी पसीना बहा रहे हैँ। ऐसे में धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह अब बुद्धिजीवियों के बीच जाकर समर्थन मांग रही हैं । बोकारो के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को अनुपमा सिंह को बुलाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं को कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष रखा। अधिवक्ताओं ने अनुपमा सिंह को स्वच्छ छवि की प्रत्याशी बताते हुए समर्थन का भरोसा दिया है। मीडिया से बात करते हुए अधिवक्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि हमलोग…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रतियोगिता-2017 के तहत राज्य पुलिस सेवा, कारा सेवा, नियोजन सेवा में नियुक्ति को लेकर पीटी के रिजल्ट को चुनौती देने वाली आलोक रंजन की याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट ने जेपीएससी को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शुभाशीष रसिक सोरेन एवं अधिवक्ता अविनाश कुमार ने पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि जेपीएससी ने संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रतियोगिता-2017 के तहत 10 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 27/ 2017 निकली…