रांची। रांची प्रेस क्लब, रांची में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी ) एकता अधिकार मंच झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद (बीडी प्रसाद) द्वारा आयोजित प्रेस-वार्ता में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड के आठ सामान्य सिटों में से छह पर एनडीए तथा तीन पर इंडिया गठबंधन द्वारा पिछड़ा वर्ग के लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने ओबीसी के अंतर्गत आने वाली सभी जाति समुदाय एवं संप्रदाय के लोगों से आह्वान किया कि दल पार्टी एवं जाति से ऊपर उठकर अपने ओबीसी पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों के पक्ष में भारी संख्या में मतदान विजयी बनाने का कार्य करें।…
Author: admin
रांची। तेज धूप ने आमजनों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह नौ बजे के बाद से ही लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 5 मई तक राज्य में हीट वेव का असर देखा जायेगा। 6 मई से राज्य में बारिश की संभावना है। 5 मई तक राज्य में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़ और गोड्डा में हीट वेव का असर देखा जायेगा। 6 मई से राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से…
रांची। हाइकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को जीएसटी अपील ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उनकी नियुक्ति चार वर्ष के लिए की गयी है। जीएसटी अपील ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष रहने के दौरान उन्हें 2 लाख 50 हजार रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। बता दें कि जस्टिस संजय कुमार मिश्रा पिछले वर्ष दिसंबर महीने में रिटायर हुए थे। उन्होंने वकालत के पेशे से अपने करियर की शुरूआत की थी। संजय कुमार मिश्रा ने हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में सेवा दी।
रांची। गृह रक्षा वाहिनी बोकारो ने जेपीएससी रैंक अधिकारी रवि कुमार कुजूर के संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की है। इसमें बताया गया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सभी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है, लेकिन गृह रक्षा वाहिनी बोकारो में जेपीएससी रैंक के पदाधिकारी रवि कुमार कुजूर साल 2018 से बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, चतरा जिला के प्रभार में हैं। उनका स्थानान्तरण नहीं किया जा रहा है। जबकि जिला समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी बोकारो रवि कुमार कुजूर के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही 30 जनवरी 2023 से लंबित है। हजारीबाग जिला में इनके द्वारा गृह रक्षक…
रांची। प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि चाईबासा की जनता ने प्रधानमंत्री को नकारने का काम किया। रैली की भीड़ यह साबित कर दिया कि अब झारखंड की जनता प्रधानमंत्री का झूठ नहीं सुनना चाहती है। ठाकुर ने कहा कि फिर से 2014 और 2019 वाला झूठ प्रधानमंत्री ने आज चाईबासा में बोला। आदिवासियों के प्रति झूठा प्रेम जताया लेकिन मणिपुर के आदिवासी भाइयों एवं बहनों की चीत्कार पर प्रधानमंत्री क्यूं खामोश रहे, यह नहीं बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री के आरक्षण पर दिये गये बयानों पर कहा कि प्रधानमंत्री यदि…
रांची। भारतीय थल सेना में 30 वर्ष सेवा देने के बाद रिटायर सूबेदार प्रेमचंद कुमार रांची पहुंचे। हटिया रेलवे स्टेशन पर उनके परिजनों और ओरमांझी स्थित पैतृक निवास कुचु के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से महेश्वरी देवी, नागेश्वर महतो, रिंकू महतो, हरीश नीरज, शैलेश महतो समेत अन्य शामिल थे।
अलीपुरद्वार। फालाकाटा थाने की पुलिस ने साढ़े तीन करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम नीलकमल राय (32) है। फालाकाटा थाने की पुलिस ने नगरपालिका के वार्ड नंबर-12 के दुलाल दुकान इलाके में गुरुवार रात अभियान चलाकर आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित करोड़ों के ब्राउन शुगर को स्कूटी में छिपाकर रखा था। फालाकाटा पुलिस थाने के आईसी समित तालुकदार ने कहा कि गुप्त सुचना मिलने के बाद दुलाल दुकान इलाके में अभियान चलाकर एक स्कूटी चालक को पकड़ा गया। इसके बाद उसके स्कूटी से तीन किलो छह ग्राम ब्राउन…
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगेस्टर मामले की सुनवाई स्थगित कर दी है। जस्टिस संजय सिंह की बेंच ने मामले की सुनवाई के लिए 13 मई की तारीख तय की है। अफजाल अंसारी ने गाजीपुर के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट की ओर से चार साल की कैद और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा पर रोक से संबंधित याचिका हाई कोर्ट में दायर की है। हाई कोर्ट में जस्टिस संजय सिंह की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि गाजीपुर लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 01 जून…
फरीदाबाद। नगर में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस साइबर ठगी के तार चीन से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इनके पास बड़ी संख्या में कई बैंकों की पासबुक व चेक बुक, सैकड़ों सिम कार्ड और 14 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित आसपास के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते हैं और उनसे पैसे वसूल कर उन्हें डॉलर में कन्वर्ट…
नई दिल्ली। मुंबई के एक अस्पताल में कथित तौर पर बिजली गुल होने पर टार्च की राेशनी में सीजेरियन डिलीवरी कराने और स दौरान जच्चा बच्चा का मौत हो जाने को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने तीन दिन के भीतर महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर दुख भी जताया है। आयोग ने कहा, “एनसीडब्ल्यू इस दुखद घटना से स्तब्ध है, जहां अस्पताल में एक मां और बच्चे की जान चली गई। ” आयोग ने आगे कहा कि बिजली गुल होने के कारण सीजेरियन डिलीवरी…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए मतदान होगा, जिसके लिए कुल 1717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग के अनुसार चौथे चरण के मतदान के लिए कुल 4,264 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनकी जांच-पड़ताल के बाद 1970 नामांकन वैध पाए गए। इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल थी। 253 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद कुल 1717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में तेलंगाना…