कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हरफनमौला खिलाड़ी सुनील नरेन ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक विशेष स्थान पर सर्वाधिक विकेट लेने के लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नरेन ने केकेआर की दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के दौरान गेंद से प्रभावित किया और अपने चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 1 विकेट किया। उन्होंने पहली पारी में अक्षर पटेल का विकेट लिया, जो आईपीएल में प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स पर उनका 69वां विकेट था, जो कि लीग में किसी विशेष स्थान पर किसी गेंदबाज द्वारा लिया गया सबसे अधिक विकेट है। उनसे…
Author: admin
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव का पहला और दूसरा चरण भाजपा के लिए बहुत अच्छा रहा है। विशेषकर दक्षिण भारत में लोगों का अच्छा समर्थन मिला है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बहुत अच्छा प्रदर्शन हुआ है और आने वाले हफ्तों में तेलंगाना में और आंध्र प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन निश्चित रूप से ऐतिहासिक होने वाला है। विशेष रूप से केरल और तमिलनाडु में 4 जून को एक इतिहास रचा जाएगा। भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर दोहरा और चयनात्मक रवैया अपनाने का आरोप…
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लातुर में कहा कि भ्रष्टाचारियों और आतंकवादियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कांग्रेस के राज में अखबारों में भ्रष्टाचार और आतंकवाद की खबरें रहा करती थीं, जबकि अब अखबारों में भ्रष्टाचारियों के पकड़े जाने की खबरें रहती हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत में घर में घुसकर मारने की ताकत है, इसलिए भारत की सीमा पर आंख उठाकर देखने हिम्मत किसी में नहीं है। पीएम मोदी लातुर में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरे चरण के पार्टी उम्मीदवारों को व्यक्तिगत पत्र लिखा है। पत्र में उम्मीदवार पर अपनी राय के साथ प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से उन्हें वोट करने की अपील की है। पत्र में उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों को कांग्रेस की सोच के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री एवं भाजपा नेता ने कहा है कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी से आरक्षण छीनकर उसे अपने वोटबैंक को देना चाहती है। पार्टी धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। इस तरह का आरक्षण असंवैधानिक है। कांग्रेस…
रांची। राज्य में एक साल से अधिक समय से ईडी की कार्रवाई चल रही है। राज्य के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले का आरोप है। जिसके बाद 31 जनवरी से जेल में बंद हैं, तो वहीं जेएमएम के नेता अंतु तिर्की को भी पूर्व सीएम से जुड़े जमीन मामले में ईडी ने गिरफ़्तार किया और रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ में कई चौंकनेवाले नाम सामने आये हैं। जिसमें सबसे पहला नाम पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का आ रहा है। जिस पर श्री सुप्रियो ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले ही इशारा किया था…
विशेष कल्पना सोरेन जीतीं, तो मिलेगी उनके हौसलों को नयी उड़ान और पहचान भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के सामने भी है जनाधार साबित करने की चुनौती झारखंड में लोकसभा चुनाव से ज्यादा जिस चुनाव की चर्चा इन दिनों है, वह है गांडेय विधानसभा क्षेत्र में 20 मई को होनेवाला उपचुनाव। यह सीट राज्य की किसी भी संसदीय सीट से अधिक चर्चित इसलिए है, क्योंकि यहां से राज्य की पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झामुमो की तरफ से मैदान में हैं। झारखंड की पांचवीं विधानसभा का यह छठा उपचुनाव है, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण यह है कि गांडेय…
-प्रधानमंत्री ने बागलकोट, सोलापुर और सतारा में जनसभा को संबोधित आजाद सिपाही संवाददाता बेंगलुरु/मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन (कांग्रेस) बौखलाया हुआ है, इसलिए झूठ फैला रहा है। आज बाबा साहेब अंबेडकर भी चाह कर आरक्षण खत्म नहीं कर सकते, मोदी तो बहुत दूर की बात है। प्रधानमंत्री कर्नाटक के बागलकोट और महाराष्ट्र के सोलापुर और सतरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है।…
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चाइबासा में जनसभा को संबोधित किया – एनडीए प्रत्याशी गीता कोड़ा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की आजाद सिपाही संवाददाता चाइबासा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेतृत्व में सरकार चल रही है। ये सभी झारखंड के विरोधी हैं। झारखंडी विरोधी हैं। झारखंड के विकास के विरोधी है। इनसे झारखंड का विकास कभी नहीं हो सकता। झारखंड अलग राज्य का आंदोलन देश की आजादी के समय से ही चल रहा था। कांग्रेस पार्टी की सरकार केंद्र में थी। कभी उन्होंने झारखंड अलग राज्य नहीं…
-लोकसभा चुनाव में ढुल्लू महतो आज, मनीष जायसवाल और जेपी पटेल 1 मई को करेंगे नामांकन पॉयंटर-कल्पना के नामांकन में मुख्यमंत्री समेत महागठबंधन के अन्य नेता हुए शामिल -नामांकन के बाद जनसभा को किया संबोधित, शिबू सोरेन भी पहुंचे मंच पर आजाद सिपाही संवाददाता गिरिडीह/रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बादल, मिथिलेश ठाकुर, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी मौजूद थे। यहां से भाजपा ने दिलीप…
रांची। झारखंड एकेडमिक कौंसिल इंटर का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी करेगा। जैक पूर्वाह्न 11 बजे इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट के 94 हजार 433 विद्यार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा दी थी। इनके अलावा 25 हजार 907 विद्यार्थी 12वीं कॉमर्स और 02 लाख 24 हजार 502 परीक्षार्थी आर्ट्स की परीक्षा में शामिल हुए थे। झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट छात्र जैक की आॅफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में करीब चार लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। झारखंड बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी…
-11 से 3 बजे तक होगा नॉमिनेशन: डीसी रांची। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी हो गयी है। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। बताया कि छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी होते ही नामजदगी के पर्चे दाखिल किये जा सकेंगे। अभ्यर्थी 6 मई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। अगले दिन 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके दो दिन बाद यानी 9 मई तक अभ्यर्थी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके साथ ही चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों की फाइनल…