Author: admin

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इससे पूर्व उन्होंने रविवार को झामुमो पार्टी प्रमुख और सांसद और ससुर शिबू सोरेन तथा सास रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए कल्पना ने लिखा कि आंदोलन, संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम है झामुमो। झारखंडवासियों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले संघर्ष का नाम है झामुमो। झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने उन्हें…

Read More

-रांची में 30 अप्रैल से पहली महिला हॉकी लीग, आठ टीमें लेंगी हिस्सा रांची। मोरहाबादी का मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम एक बार फिर गुलजार होने वाला है। यहां 30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग होगी, जो नौ मई तक चलेगी। इस लीग में देशभर के आठ राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। मैच खेलने के लिए ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मिजोरम और मणिपुर की टीमें रविवार को रांची पहुंची हैं। बहुप्रतीक्षित देश की पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग प्रतियोगिता के प्रथम चरण के मैच मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में नौ मई तक आयोजित…

Read More

रांची। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झारखंड की धरती पर स्वागत है लेकिन यहां हिंदू-मुस्लिम और मंगलसूत्र नहीं चलेगा। राज्य के अपने अहम सवाल हैं, जिनका आदिवासी-मूलवासी ग्रामीण मोदी से जवाब चाहते हैं। सुप्रियो रविवार को कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। भट्टाचार्य ने कहा कि आदिवासी अस्मिता से जुड़े सवालों, जिसमें सरना धर्म कोड प्रमुख है पर प्रधानमंत्री मोदी क्या विचार रखते हैं इसका जवाब उन्हें देना होगा। प्रधानमंत्री को यह बताना होगा कि क्या छत्तीसगढ़ हसदेवा जंगल में अडाणी के प्रवेश के बाद पौंडाहाट, सांरडा और कोल्हान में…

Read More

-राज्यसभा के उपसभापति ने किया किताब ब्रोकन प्रॉमिसेस का विमोचन रांची। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि बिहार की बीमारी की शुरुआत आजादी के बाद से शुरू हो चुकी थी। 70-80 के दशक में वहां जाति के आधार पर सांसद, विधायक और सरकारें बनने लगीं। 80 के दशक में देश-दुनिया के अर्थशास्त्रियों ने बिहार को बीमारू राज्य कहना शुरू कर दिया। वर्ष 1957 में बेगूसराय से बूथ कैप्चरिंग की शुरूआत हो गई। हरिवंश रांची के ऑड्रे हाउस में रविवार को भाजपा नेता मृत्युंजय शर्मा की लिखी किताब ब्रोकन प्रॉमिसेस का विमोचन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे…

Read More

विशेष ‘माटी के बेटे’ से दो-दो हाथ करने के लिए कांग्रेस ने पलामू से भेजा केएन त्रिपाठी को इस बार स्थानीय के शोर में चतरा में बह जायेंगे दूसरे मुद्दे झारखंड के 14 में से आठ अनारक्षित संसदीय सीटों में से एक चतरा में मुकाबले की तस्वीर साफ हो गयी है। यहां से कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को मैदान में उतारा है, जो चतरा के स्थानीय भाजपा नेता कालीचरण सिंह को चुनौती देंगे। कालीचरण सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है और अब भाजपा ही नहीं, पूरा चतरा इस स्थानीय उम्मीदवार को लेकर बेहद उत्साहित है।…

Read More

विशेष झामुमो ने चार, भाजपाने तीन और कांग्रेस ने दो विधायकों पर लगाया है दांव भाकपा-माले के एक विधायक के साथ दो बागी विधायक भी उतरे हैं रेस में लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड विधानसभा की दो सीटें हो जायेंगी खाली झारखंड के सभी 14 संसदीय क्षेत्रों में मुकाबले की तस्वीर साफ हो गयी है। चार संसदीय क्षेत्र में तो नामांकन दाखिल करने का काम भी पूरा हो गया है। चुनावी मुकाबले की तस्वीर पर नजर दौड़ाने से एक बात साफ हो जाती है कि इस बार झारखंड में राजनीतिक दलों के पास संसदीय चुनाव में उतारने लायक प्रत्याशियों की…

Read More

गिरिडीह। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को गिरिडीह के गांडेय स्थित लेद हटिया मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत की जय जयकार पूरी दुनिया में हो रही है। देश की जय जयकार तभी होगी जब नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि 2047 तक भारत को विकसित और समृद्ध भारत बनाएंगे। प्रधानमंत्री की सोच है कि हर व्यक्ति को भोजन मिलना चाहिए। बीमार होने पर उनका बेहतर इलाज होना चाहिए। ऐसे भारत को बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया…

Read More

रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी को रांची लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। श्री तिवारी ने संसदीय चुनाव समिति और विधायक सरयू राय का आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सांसद ने पिछले पांच सालों में ऐसा एक भी काम नहीं किया है, जिसके लिए रांची की जनता दोबारा चुने। मुद्दों को संसद में ठीक तरह से उठाया तक नहीं। केवल नमो मंत्र ही जपते हैं। इधर, कांग्रेस ने भी वंशवाद परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ऐसा प्रत्याशी दिया है, जिसको न तो यहां के लोग जानते हैं और…

Read More

-सुप्रीम कोर्ट ने बैलट से मतदान करानेवाली याचिकाएं निरस्त की आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) के वोटों की वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) पर्चियों से 100 फीसदी सत्यापन की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने बैलेट पेपर से मतदान कराने वाली याचिकाओं को भी खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दो निर्देश दिये हैं। पहला यह है कि सिंबल लोडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिंबल लोडिंग यूनिट (एसएलयू) को सील कर दिया जाना चाहिए और उन्हें कम से कम 45 दिनों के लिए…

Read More

-कोलकाता में कांग्रेस और तृणमूल पर साधा निशाना आजाद सिपाही संवाददाता कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक बार फिर मंगलसूत्र और विरासत टैक्स पर बयान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन महिलाओं, आदिवासियों और गरीबों के खिलाफ खतरनाक कानून लाना चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने महिलाओं का मंगलसूत्र, आदिवासियों के गहने, हर किसी की प्रॉपर्टी की जांच कराने का एलान किया है। इसके लिए कांग्रेस के शहजादे विदेश से एक्स-रे मशीन लाये हैं। वे पूरे देश में एक्स-रे करेंगे। कांग्रेस का इरादा सभी का पैसा, सोना-चांदी, जमीन कब्जा करने…

Read More

रांची। नयी दिल्ली में आयोजित 14वें विश्व पेट्रोकोल कांग्रेस-2024 में सीएमपीडीआइ के निदेशक तकनीकी-आरडीएंडटी अच्युत घटक ने हिस्सा लिया। बताया कि किस प्रकार नवीकरणीय ऊर्जा एकीकृत पंप भंडारण संयंत्र उत्सर्जन की दिशा में भारत की यात्रा में क्रांति ला सकते हैं। श्री घटक ने पीएसपी के लिए परित्यक्त खदानों को फिर से उपयोग में लाने में कोयला उद्योग की भूमिका पर जोर दिया। स्थिरता और नवाचार पर चर्चा की। 14वें विश्व पेट्रोकोल कांग्रेस में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रतिनिधियों सराहना की गयी। 97 से अधिक देश और विदेश से आये वक्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया। पेट्रोकोल कांग्रेस पेट्रोलियम, गैस, कोयला उद्योगों…

Read More