Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अमन साहू की अकूत दौलत का राज खोलेगा एटीएस की गिरफ्त में आया राहुल दुबे
    Top Story

    अमन साहू की अकूत दौलत का राज खोलेगा एटीएस की गिरफ्त में आया राहुल दुबे

    adminBy adminApril 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड एटीएस ने अमन साहू के राईट हैंड माने जानेवाले राहुल दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ऋषभ कुमार झा के निर्देश पर गठित टीम कई दिनों से राहुल दुबे की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी क्रम में राहुल दुबे को एटीएस की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस राहुल दुबे को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगा। राहुल दुबे अमन साहू का फाइनेंस देखता है। एटीएस अब राहुल दुबे से अमन साहू और उसके परिवार की संपत्ति का पता लगायेगा। पलामू जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के पैसे का निवेश बालू, ईंट भट्ठा, कोयला व जमीन के धंधे में किया जाता है। हाल ही में रांची पुलिस के हत्थे चढ़े साहू गिरोह के गुर्गे ने इसका खुलासा किया था। गुर्गे ने पुलिस को बताया है कि फरवरी के पहले सप्ताह में ओरमांझी स्थित भारतमाला प्रोजेक्ट रोड पर जाकर वहां काम कर रहे मजदूरों पर छह राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम देने में प्रमोद सिंह, राजा अंसारी, राहुल दुबे और जगत साहू उर्फ लक्खी शामिल था। अमन साहू का गिरोह पलामू, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, खूंटी, चाईबासा, सरायकेला, गिरिडीह व धनबाद में सक्रिय है।

    दो वर्ष पहले रांची से पकड़ा गया था राहुल दुबे
    अपराधी अमन साहू के करीबी राहुल दुबे को चतरा पुलिस ने अक्टूबर 2021 में रांची से गिरफ्तार किया था। रामगढ़ के कुजू निवासी राहुल दुबे को सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी मोड़ से गिरफ्तार किया गया था। 28 दिसंबर 2019 को अमन साहू और सुजीत सिन्हा गिरोह ने टंडवा थाना क्षेत्र स्थित शिवपुर रेलवे साइडिंग में मां अंबे कंपनी के दो कर्मचारी को गोली मारी थी। इसमें एक पेलोडर चालक की मौत हो गयी थी और एक घायल हो गया था। इस घटना में राहुल दुबे शामिल था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम चंपाई सोरेन को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने जतायी चिंता, कहा खेला होबे?
    Next Article बाइक सवार सरायकेला-खरसावां निवासी दंपत्ति सोनाहातू में दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025

      झारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version