Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»बांग्लादेश में भारत के दुश्मन कौन?
    अन्य खबर

    बांग्लादेश में भारत के दुश्मन कौन?

    adminBy adminApril 1, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोई चाहे तो बांग्लादेश के विपक्ष से एहसान फरामोशी सीख सकता है। जिस भारत ने बांग्लादेश को, या यूँ कहें कि 1970 तक पूर्वी पाकिस्तान की प्रताड़ित और पीड़ित आम जनता के हितों की रक्षा के लिए पाकिस्तान से युद्ध मोल लिया, उस बांग्लादेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलती रहती है। उसके जहरीले अभियान से पड़ोसी मुल्क के कठमुल्लों को भी भारत और अपने ही बांग्लादेश के हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा करने का मौका मिल जाता है।

    बांग्लादेश में बीएनपी ने हाल ही में भारतीय उत्पादों के बॉयकाट का आह्वान किया हुआ है। इसके चलते वहां प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद की सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में भारत विरोधी भावना कोई नई बात नहीं है। पिछले साल क्रिकेट विश्वकप में भारत की हार के बाद ढाका और वहां के कई शहरों में जश्न मना था। मैं तो स्वयं 1970 के भारत-पाक युद्ध में “ युद्ध संवाददाता “ की हैसियत से बांग्लादेश में भारतीय सेना के साथ रहा था। युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने लाखों बांग्लाभाषी मुसलमान भाइयों को क़त्लेआम से बचाया, हज़ारों बंगाली बेटियों और बहनों को पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे बलात्कार से रक्षा की। इन सभी अत्याचारों का मैं प्रत्यक्षदर्शी गवाह हूँ।

    बांग्लादेश की आजादी के बाद जब बंगबंधु शेख़ मुज़ीबुर रहमान ने सभी युद्ध संवाददाताओं के साथ-साथ वरिष्ठ संपादकों को एक विशेष ट्रेन भेजकर बुलाया, तभी जगह-जगह “ इंडियाज़ जिनीस-पत्तर भालो नेई” के वाल पेंटिंग देखने को मिले। जब मैंने शेख़ मुजीब के पीआरओ से पूछा कि भारत ने तो युद्ध के बाद लाखों बांग्लादेशियों को भुखमरी से बचाया, हजारों मकान बनवाये, फिर यह क्या चल रहा है?” तब पीआरओ ने कहा, “आप चिंता मत कीजिए। कुछ हिंदू विरोधी कट्टरपंथी हैं, उन्हें ठीक करने में सरकार लगी हुई है।” लेकिन , वे तो आज भी बने हुए हैं, बल्कि कई गुना बढ़ गये हैं।

    बांग्लादेश में भारत के कथित हस्तक्षेप को लेकर विरोध और असहमति 1990 के दशक से देखी जा रही है। लेकिन, हाल के वर्षों में विरोध के ये सुर कहीं ज्यादा मुखर हुए हैं। आपको याद ही होगा कि बीएनपी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने देश में बीती जनवरी में हुए आम चुनाव का बहिष्कार किया था। इस चुनाव में जीत के बाद शेख हसीना चौथी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनी थीं। आप कह सकते हैं कि आम चुनाव के बाद से बीएनपी के अधिकांश नेता ये माहौल बनाने में जुटे हुए हैं कि बांग्लादेश के एकतरफा चुनाव को सिर्फ़ भारत की वजह से वैधता मिली है और इसलिए लोगों को भारत और उसके उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए।

    बांग्लादेश से आ रही खबरों से संकेत मिल रहे हैं कि बीएनपी की विदेश मामलों की कमेटी (एफआरसी) चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से संबंध प्रगाढ़ करना चाह रही है। संकेत बहुत साफ है कि बीएनपी भारत से नफरत करती है। हालांकि उसकी नफरत की वजह समझ से परे है। भारत का 1947 में बंटवारा हुआ। पंजाब और बंगाल सूबों के कुछ हिस्से पाकिस्तान में चले गए। आगे चलकर पाकिस्तान का वह भाग, जिसे पूर्वी पाकिस्तान कहते थे, 1971 में एक स्वतंत्र देश के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा। नए देश का नाम बांग्लादेश के रूप में जाना गया। उसकी स्थापना में भारत का योगदान रहा।

    वहां शुरू से ही घनघोर कठमुल्ले छाए रहे। उनकी जहालत की एक तस्वीर लगातार देखने को मिलती रहती है। वहां हिंदुओं और प्राचीन हिन्दू मंदिरों पर हमले लगातार होते रहते हैं। कुछ साल पहले बांग्लादेश में अमेरिकी ब्लॉगर अविजित रॉय की निर्मम हत्या और उनकी पत्नी के ऊपर हुए जानलेवा हमले से वहां पर कठमुल्लों की बढ़ती ताकत का पता चलता है। वहां धर्मनिरपेक्ष ताकतों के लिए 0जीवन के सभी क्षेत्रों में स्पेस घट रहा है। अविजित रॉय बांग्लादेश मूल के अमेरिकी थे। वे हिन्दू थे। वे और उनकी पत्नी बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे अपने ब्लॉग के जरिए। अविजित की हत्या से बांग्लादेश में हिन्दुओं की भयावह होती स्थिति पर पूरी दुनिया का ध्यान गया था।

    बांग्लादेश में कठमुल्ले हिन्दुओं की जान के पीछे पड़े रहते हैं। उन्हें तो बस मौके की तलाश होती है। यह अफसोसजनक बात है कि बांग्लादेश में हिन्दू कतई सुरक्षित नहीं हैं। जबकि बांग्लादेश में सदियों से बसे हिन्दुओं ने बंगबंधु शेख मुजीबुर उर रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। जिस बांग्लादेश में ‘हिफ़ाज़त-ए-इस्लाम’ जैसा जहरीला संगठन सक्रिय होगा उसका भगवान ही मालिक है। यह अपने देश के सड़क छाप लोगों को यह समझाने में सफल रहा कि इस्लाम खतरे में है। कैसे खतरे में है? कोई यह भी तो बता दे। बांग्लादेश में 90 फीसदी से अधिक मुसलमान हैं।

    तस्लीमा नसरीन ने भी अपने उपन्यास “लज्जा” में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की दर्दनाक स्थिति पर विस्तार से लिखा है। इसलिए उनकी जान के दुश्मन हो गए यह कठमुल्ले। उसी विरोध के कारण तसलीमा को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। तसलीमा नसरीन का उपन्यास ‘लज्जा’ 1993 में पहली बार प्रकाशित हुआ था। वह लज्जा में साम्प्रदायिक उन्माद के नृशंस रूप को सामने लाती है। लज्जा के आने के बाद कट्टरपंथियों ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था। जिस कारण से वह अमेरिका चली गईं थीं। अपनी जान बचाने की गरज से तस्लीमा स्वीडन, जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका में भी रहीं । वह 2004 में कोलकाता आ गई थीं। उन पर 2007 में हैदराबाद में भारत के कठमुल्लों ने हमला किया। उनसे मेरी भी मुलाकात हुई है। वह मेरे सांसद आवास में पधारी थीं। तब मुझे पता चला था कि बांग्लादेश में किन कठोर स्थितियों में हिन्दू रहने को अभिशप्त हैं।

    भारत का विरोध करने वालों से कोई पूछे कि क्या जब भारत ने पाकिस्तान की जालिम फौज से पूर्वी पाकिस्तान को बचाया था तब उसका कोई निजी हित-स्वार्थ था। भारत ने तब मानवता के आधार पर पूर्वी पाकिस्तान की जनता की मदद की थी। लाखों बांग्लादेशियों को अपने यहां शरण भी थी। अगर कोई इंसान या समाज एहसान फरामोशी पर उतर आए तो आप क्या कर सकते हैं।

    बीएनपी की नेता खालिदा जिया तो घनघोर भारत विरोधी रही हैं। वह जब अपने देश की प्रधानमंत्री थीं तब वहां टाटा ग्रुप की इन्वेस्टमेंट योजना का कड़ा विरोध हुआ था। उसे हवा बीएनपी ही दे रही थी। टाटा ग्रुप की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की जा रही थी। टाटा ग्रुप को ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा बताने वाले भूल गए थे कि टाटा ग्रुप भारत से बाहर दर्जनों देशों में कारोबार करता है। वहां तो उस पर कभी कोई आरोप नहीं लगाता।

    खैर, बीएनपी के भारतीय माल के बहिष्कार के आह्वान का प्रधानमंत्री शेख हसीना ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा “जब बीएनपी सत्ता में थी, तब मंत्रियों की पत्नियां भारत जाया करती थीं। वे वहाँ साड़ियाँ ख़रीदती थीं और इधर-उधर घूमा करती थीं…वो एक सूटकेस के साथ जाती थीं और छह-सात बक्सों के साथ लौटती थीं।” शेख हसीना भी भारतीय साड़ियां पहनना पसंद करती हैं।

    बांग्लादेश की स्थापना के बाद लग रहा था कि वहां हिन्दुओं की स्थिति सुधर जाएगी। उन्हें इंसान समझा जाएगा, पर यह हो न सका। भारत की चाहत रही है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सत्तासीन रहें। यानी वहां पर अवामी लीग के नेतृत्व वाली सरकार रहे। निश्चित रूप से बांग्लादेश में शेख हसीना का सत्ता पर काबिज होना भारत और वहां के हिन्दुओं के हित में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका
    Next Article हेमंत के साथ हुआ भेदभाव, चार जून का है इंतजार: कल्पना सोरेन
    admin

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version