खूंटी। खूंटी थाना प्रभारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एफएसटी टीम के दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और खूंटी थाना के भ्रमणशील गश्ती टीम द्वारा शनिवार सुबह खूंटी थानांतर्गत तारो सिलादोन जंगल में छापामारी कर 37 बोरों में भरकर रखे गए 698 किलो से अधिक अवैध अफीम डोडा जब्त किया गया। साथ ही खूंटी थाना में मामला दर्जकर अनुसंधान और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामद अफीम डोडा का मूल्य एनसीबी द्वारा अनुमोदित दर के आधार पर एक करोड़ चार लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। यह जानकारी खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक ने शनिवार शाम में दी। बताया…
Author: admin
विशेष -धनबाद के पार्टी उम्मीदवार को लेकर उठने लगे विरोध के स्वर -विरोधियों पर हमला करने के पहले सौ बार सोचना पड़ेगा भाजपा को -विपक्ष के तमाम उम्मीदवारों पर जितने मामले दर्ज होंगे, उनसे अधिक अकेले ढुल्लू महतो पर चल रहे हैं झारखंड में भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित मानी जानेवाली धनबाद लोकसभा सीट पर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी गंभीर विवाद में फंस गयी है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने धनबाद से हैट्रिक लगा चुके सांसद पीएन सिंह का टिकट काट कर बाघमारा के बाहुबली विधायक ढुल्लू महतो को टिकट देकर मैदान में उतारा है। इसके बाद…
रांची। सांसद संजय सेठ ने शनिवार को द्वारका शारदा पीठाधीश्वर अनंत विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज जी के दर्शन कर, उनका आशीर्वाद लिया। जगद्गुरु से मुलाकात के उपरांत श्री सेठ ने कहा कि उनका आशीर्वाद, मार्गदर्शन और सान्निध्य मेरे लिए अद्भुत अनुभव देने वाला है। संतों का आशीर्वाद दैवीय आशीर्वाद होता है। जगतगुरु शंकराचार्य जी का आशीर्वाद मुझे जनसेवा के लिए ऊर्जा और सामर्थ्य प्रदान करेगा।
लोहरदगा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट के महासचिव जयंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में शहर के मिशन चौक स्थिति गठबंधन मैरिज हाल में शनिवार को हुई। बैठक में क्षत्रिय समाज की वर्तमान दशा-दिशा, सामाजिक विकास, एकजुटता व राजनीतिक रूप से क्षत्रिय समाज की हो रही उपेक्षा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयंत कुमार सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व ही समाप्त कर दिया गया है। उदाहरण के लिए जिस तरह से क्षत्रिय समाज को राजनीतिक रूप से नजरअंदाज किया है। समाज इससे अपमानित महसूस कर…
पलामू। पलामू लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी और सांसद वीडी राम के जाति प्रमाण पत्र वैधता के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने का निर्णय लिया गया है। झारखंड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शनिवार को एक होटल में प्रेस को सम्बोधित करते हुए यह जानकारी दी। शत्रु ने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पलामू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित बाहरी प्रत्याशी बीडी राम के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की झारखंड राज्य में कथित वैधता के खिलाफ अप्रैल के प्रथम सप्ताह में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर चुनौती…
रांची। चतरा के टंडवा स्थित मगध और आम्रपाली कोयला परियोजना से टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद अनिश्चय गंझू की जमानत याचिका एनआइए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत ने खारिज कर दी है। बता दें कि स्पेशल एनआइए कांड संख्या 2018 से जुड़े मामले में 6 जून 2020 से जेल में बंद है। बता दें कि इससे पूर्व याचिका पर सुनवाई के दौरान एनआइए की ओर से दलीलें दी गयी थीं। एनआइए ने अपनी दलील में कहा, ‘याचिकाकर्ता टीपीसी के लिए कोयला खनन क्षेत्र से जबरन वसूली के माध्यम से नाजायज स्रोतों से धन एकत्र किया करता…
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 27 सदस्यीय चुनाव घोषणा-पत्र समिति का गठन किया है। कमेटी इस प्रकार है। 1-राजनाथ सिंह- उत्तरप्रदेश- अध्यक्ष 2- निर्मला सीतारमण-तमिलनाडु-समन्वयक 3- पीयूष गोयल- महाराष्ट्र- समन्वयक 4- अर्जुन मुंडा- झारखंड- सदस्य 5- भूपेंद्र यादव-राजस्थान-सदस्य 6- अर्जुनराम मेघवाल-राजस्थान- सदस्य 7- किरेन रिजीजू- अरुणाचल प्रदेश-सदस्य 8-अश्विनी वैष्णव- ओड़िशा- सदस्य 9-धर्मेंद्र प्रधान- ओड़िशा- सदस्य 10-भूपेंद्र पटेल- गुजरात- सदस्य 11-डॉ हिमंता बिस्वा सरमा-असम- सदस्य 12-विष्णुदेव साय- छत्तीसगढ़- सदस्य 13-डॉ मोहन यादव- मध्यप्रदेश- सदस्य 14-शिवराज सिंह चौहान-मध्यप्रदेश-सदस्य 15-वसुंधरा राजे- राजस्थान- सदस्य 16- स्मृति ईरानी- उत्तरप्रदेश- सदस्य 17- जुएल ओराम- ओड़िशा-…
चांडिल। सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा गांव के पास सोनारी के रहने वाले व्यापारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। घटना शुक्रवार देर रात की है। बता दें कि व्यापारी रवि अग्रवाल से कुछ दिनों से रंगदारी मांगी जा रही थी। आशंका जतायी जा रही है कि रंगदारी नहीं देने पर ही उनकी पत्नी की हत्या की गयी है। चांडिल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस इस बात को लेकर जांच कर रही है कि मामला रंगदारी से ही जुड़ा है या फिर कोई…
गढ़वा। अपनी गाड़ी पर भावी मुख्यमंत्री लिखवा कर चलने वाले कनीय अभियंता (जेई) पर कार्रवाई होगी। यह जेई गढ़वा जिले के भावनाथपुर प्रखंड कार्यालय में अनुबंध पर कार्यरत हैं। भवनाथपुर थाना में जेई राजू कुमार प्रजापति पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बीडीओ के आवेदन पर यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने उस गाड़ी को जब्त कर लिया है, जिसमें भावी मुख्यमंत्री लिखा था। बीडीओ के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू कुमार प्रजापति अपने थार में अवैध तरीके से भावी मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के नाम का साइन बोर्ड लगाये…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को आज मरणोपरांत राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा कि इन दिवंगत नेताओं के देश के लिए किए गए योगदान को हर भारतीय स्वीकारता है। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे भारत रत्न से सम्मानित किए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में पीवी नरसिम्हा राव की सराहना की। उन्होंने कहा,…
रांची। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल होने के बाद शनिवार को रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस और झामुमो के कार्यकर्ताओं के साथ साथ उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। रामटहल चौधरी के पहुंचने से पहले ही ढोल नगाड़े के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और रामटहल चौधरी जिंदाबाद का नारा लगाये। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने उन्हें जो सम्मान दिया है वह उसका स्वागत करते हैं। वहीं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि रामटहल चौधरी ओबीसी…