-30 मई को चार दोस्त के साथ नहाने के दौरान डूब गया था युवक। नवादा। जिले में रजौली के फुलवरिया जलाशय में 30 मई को दोस्तो संग स्नान करने गया डूबे युवक की लाश शनिवार को जलाशय में तैरते हुए बरामद की गई। रजौली ड्योढ़ी के रजवरिया टोला निवासी गोपाल उर्फ फंटूश का तैरता हुआ शव शनिवार को बरामद हो गया है। मृतक गोपाल उर्फ फंटूस राजवंशी अपने चार साथियों के साथ बीते 30 मई को फुलवरिया डैम में नहाने गया था।नहाने के क्रम में अचानक गहरे पानी मे जाने से उसकी मौत हो गई थी। एसडीआरएफ की टीम शव…
Author: admin
पूर्वी चंपारण। मुजफ्फरपुर जिले के एक युवक का शव मुजफ्फरपुर-मोतिहारी राजमार्ग-27 पर पिपरा थाना क्षेत्र के महुआवा गांव के समीप बरामद किया गया। आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने सड़क किनारे झाड़ियों से उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद किया है। जांच के दौरान मृतक की जेब में मिले आईओसीएल के आईकार्ड से उसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सदर थानातर्गत दिघरा- बिशुनपुरा चांद गांव निवासी रवि रंजन कुमार के रूप में हुई है। मृतक का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से कुचला गया था।घटनास्थल से मृतक…
पूर्वी चंपारण। एनडीपीएस कोर्ट 2 के विशेष न्यायाधीश सूर्यकांत तिवारी ने चरस तस्करी मामले में दोषी पाते हुए नामजद एक अभियुक्त को सत्रह वर्षों का कठोर कारावास एवं दो लाख रुपए अर्थ दंड की सजा सुनायी है। अर्थ दंड नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा यूपी कानपुर देहात के बिहारीघाट निवासी मास्टर बाबू के पुत्र गिरगेश कुमार को हुई। मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पटना के अधिकारी ने ऑफिशियल कंप्लेंट न्यायालय में दाखिल किया था, जिसमें कहा था कि 19 अक्तूबर 2018 को 47 वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने रक्सौल रामगढ़वा मेन रोड में…
जामताड़ा। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष और नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने शनिवार को परिवार के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। रवींद्रनाथ महतो ने नाला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 91 (उच्च मध्य विद्यालय पाटनपुर) में वोट डाला।
दुमका/गोड्डा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शिकारीपाड़ा के विधायक और दुमका प्रत्सशाी नलिन सोरेन ने सपरिवार बूथ संख्या 29 पर मतदान किया। नलिन सोरेन पत्नी जोएस बेसरा, बेटा, बहू और बेटी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने की वोटिंग महगामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने लोगों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि आज का दिन बेहद खास है। आज आपका दिया हुआ एक वोट अगले पांच साल के लिए आपका भविष्य तय करेगा। इसलिए सभी मतदाता सारे काम छोड़कर घरों से निकलें…
मुरी (रांची)। रांची रेल मंडल के सुईसा स्टेशन के पास नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन में हुए हादसे में घायल 2 लोगों को मुरी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार (1 जून) को सुबह करीब 8 बजे मुरी-चांडिल रेलखंड पर तिरुलडीह के समीप नीलांचल एक्सप्रेस के पोंटन का तार टूटकर गिर गया, जिसकी वजह से ट्रेन में सवार दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। चोटिल यात्रियों के साथ आए लोगों का कहना है कि इस दुर्घटना में यात्री की मौत भी हुई है, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने…
रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड में इन दिनों खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। झारखंड पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में साल 2023 की तुलना में साल 2024 में हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। साल 2023 में जनवरी-मार्च महीने तक हत्या की 399 घटनाएं हुई थीं। वहीं साल 2024 में यह घटना बढ़कर 434 हो गयी। यानी हर दिन पांच लोगों की हत्या झारखंड में हो रही है। इसके अलावा संगीन अपराध की बात की जाये, तो राज्य में साल 2024 में पिछले तीन महीने के दौरान 2,744 चोरी, 100 लूट और 338 दुष्कर्म की घटनाएं…
रांची। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के जरिये जारी किये गये सोशल मीडिया परफॉर्मेंस इंडेक्स में झारखंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मतदाता जागरुकता अभियान चलाने की दिशा में सक्रियता के आधार पर देशभर के टॉप 10 राज्यों की सूची में झारखंड पहले पायदान पर रहा है। सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम: सीइओ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मतदाता जागरुकता जैसे किसी भी सामाजिक मुद्दे पर जागरुकता अभियान चलाने के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है। इस बार झारखंड में इसी दिशा में सोशल मीडिया का…
रांची। ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री दास ने कहा कि यह अविश्वसनीय है कि राधेश्याम अग्रवाल इतनी शीघ्र दुनिया को छोङकर दूसरे लोक चले जायेंगे। जमशेदपुर दौरे के दौरान श्री अग्रवाल का आवास पर मिलना अंतिम हो गया, ऐसा विश्वास से परे है। रघुवर दास ने कहा है कि 1980 में जमशेदपुर से उदितवाणी के रूप में पहला हिंदी दैनिक शुरू करने के बाद से ही उनका श्री अग्रवाल के साथ मधुर संबंध था। श्री दास ने कहा है कि जमशेदपुर ने एक ऐसा पत्रकार खो…
गढ़वा। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी ) के नाम पर बीडी पत्ता कारोबारी से लेवी वसूलने वाले चार वर्दी धारी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। एसपी दीपक पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस की टीम ने चारों अपराधियों को रमकंडा थाना क्षेत्र के हरहे गांव के ठोंगापानी जंगल से शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है। चारों अपराधी जंगल में बीडी पत्ता कारोबारी से लेवी वसूलने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबांदी कर लिया। इसके बाद चारों अपराधियों ने पुलिस टीम के समक्ष…
-डीसी से मिला अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद रांची। सेना के जवान की पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर जमशेदपुर के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद में आक्रोश है। शनिवार को परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिल कर इस घटना पर विरोध जताया। ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से परिषद ने राष्ट्रपति और राज्यपाल से व्यक्तिगत तौर पर हस्तक्षेप करते हुए अपराधियों को उनकी धृष्टता के लिए कठोरतम सजा देने की मांग की गयी है। परिषद की ओर से कहा गया है कि वीर सैनिक अपने घरों से कोसों दूर अपने परिवारों को छोड़ कर…