Author: admin

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गये। सातवें चरण की 13 सीटों में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर और राबर्टसगंज (सुरक्षित) शामिल हैं। इस चरण में 02 करोड़ 50 लाख 56 हजार 877 मतदाता हैं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई दिग्गज शामिल आखिरी चरण के इस चुनावी मैदान में मुख्यरूप से वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चंदौली से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मीरजापुर से…

Read More

नयी दिल्ली। प्रख्यात कठपुतली कलाकार पद्मश्री मगुनी चरण कुआंर का आज सुबह ओडिशा के क्योंझर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे और कई महीनों से अस्वस्थ थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनके निधन पर दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने शोक संदेश में कहा कि ओडिशा के क्योंझर के एक प्रख्यात कठपुतली कलाकार श्री मगुनी चरण कुआंर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें पारंपरिक कठपुतली नृत्य शैली को बढ़ावा देने के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। वे अपने पीछे एक प्रेरणादायक विरासत छोड़…

Read More

रांची। एक्सट्रीम बार डीजे हत्यकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस ने संदीप प्रमाणिक की हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार को बरामद कर लिया है। साथ ही हथियार छिपाने ने सहयोग करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार उर्फ सोनू सिंह, सुमित सिंह उर्फ रोबिंस कुमार और आलोक कुमार शामिल है। यह जानकारी एसएसपी चंदन सिन्हा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। हथियार की बरामदगी रांची के तुपुदाना इलाके से की गयी है। बता दें कि 26 मई की देर रात बार में विवाद…

Read More

-आचार संहिता खत्म होने के बाद निकलेगा टेंडर रांची। राजधानी की सड़कों पर 244 नयी सिटी बसें दौड़ेंगी। परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रांची नगर निगम बसें चलाने की तैयारी में है, ताकि शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक तक लोगों को आवागमन की आसान और सस्ती बस सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। निगम के पास नयी बस आते ही फिलहाल चल रही 44 बसों को हटा दिया जायेगा। हालांकि सिटी बसों को चलाने के लिए ऑपरेटर की तलाश में निगम जुटा है। सिटी बसों के परिचालन के लिए निगम चार बार टेंडर निकाल चुका है। दो…

Read More

रांची। चाइल्ड राइट्स फॉउंडेशन ने कांके थाना क्षेत्र की रहने वाली आदिवासी महिला की संदेहास्पद मौत की जांच की मांग की है। इसको लेकर फाउंडेशन के सचिव बैजनाथ कुमार ने सीआइडी, रांची के जोनल आइजी, रांची रेंज के डीआइजी और एसएसपी को पत्र लिखा है। बैजनाथ कुमार ने पत्र में लिखा है कि कांके थाना क्षेत्र के सुंदरनगर निवासी स्व स्टीफन मिंज की पुत्री दुलारी मिंज की पटना में संदेहास्पद तरीके से मौत हो गयी। वह पटना में सतीश चंद्र नाम के व्यक्ति के घर में काम करती थी। सतीष चंद्र गुरुवार की शाम एंबुलेंस से शव लेकर उसके घर…

Read More

रांची। अब आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने से लेकर हवाला माध्यम से लेनदेन की जांच झारखंड पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) करेगी। झारखंड पुलिस के पास शीघ्र ही यह इकाई होगी, जिसके गठन की कवायत एक बार फिर तेज हो गयी है। इओयू के गठन के लिए गृह विभाग ने डीजी सीआइडी को जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है। यह पहली बार नहीं है कि झारखंड में इओयू के गठन का प्रस्ताव मांगा गया है। इससे पहले भी सितंबर 2017 में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को इससे संबंधित प्रस्ताव भेजा था, लेकिन सात साल…

Read More

रांची। राजधानी रांची के सिंह मोड़ इलाके के जेन नेक्स्ट डेंटल लाउंज में आग लग गयी। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस और दमकल की टीम को दी। आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। काफी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से कितना का नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

Read More

लखनऊ। सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। भीषण गर्मी के प्रकोप से चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों से लेकर पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पुलिस कर्मियों की तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने के मामले में सामने आ रहे हैं। वहीं, एक मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाता की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मतदान के दौरान भीषण गर्मी चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती भरी है। गाजीपुर में मतदान स्थल के पास…

Read More

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस की रेकी करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। शूटरों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में की गई है। नवी मुंबई पुलिस स्टेशन की टीम ने इस मामले में इन चारों के साथ लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ये चारों शुक्रवार देर रात पनवेल स्थित सलमान खान…

Read More

52.32 लाख मतदाता करेंगे 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आजाद सिपाही संवाददाता रांची। देश में सातवें यानी अंतिम चरण के लिए मतदान शनिवार को होगा। इस आखिरी चरण में झारखंड के संताल क्षेत्र की तीन सीटें दुमका, गोड्डा और राजमहल भी शामिल हैं। इन तीन सीटों पर कुल 53 लाख 23 हजार 886 मतदाता हैं। उनमें 27,00,538 पुरुष, 26,23,315 महिला और 33 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इन तीनों क्षेत्रों से 52 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कुल 6258 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। मतदाता अपना वोट सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक डाल सकेंगे। तीनों सीटों पर प्रमुख…

Read More

-मुख्यमंत्री ने होटवार जेल में हेमंत सोरेन से की मुलाकात आजाद सिपाही संवाददाता रांची। आइएनडीआइए गठबंधन की शनिवार शाम को नयी दिल्ली में बैठक हो रही है। इस बैठक में झारखंड से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची के होटवार जेल में हेमंत सोरेन से मुलाकात की। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। साथ ही गठबंधन की बैठक को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने दिया इनपुट: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार सुबह…

Read More