Author: admin

-हेलमेट का फीडबैक अच्छा रहा तो सभी पुलिसकर्मियों को हेलमेट दिया जाएगा : ट्रैफिक एसपी रांची। राज्य में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। पलामू का डालटेनगंज राज्य का सबसे गर्म जगह बना हुआ है। यहां का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गढ़वा में यह 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सरायकेला का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, तो पश्चिमी सिंहभूम का 44.8 डिग्री सेल्सियस है। प्रचंड गर्मी के बीच यदि सबसे ज्यादा कोई आहत होता है वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी होता है। कड़ी धूप में…

Read More

-मुंबई में इस रूट की तीन दिन के लिए 953 लोकल, 72 मेल एक्सप्रेस रद्द मुंबई। मध्य रेलवे के सीएसएमटी और ठाणे स्टेशन के बीच 63 घंटे का विशेष मेगाब्लॉक होने से मुंबईवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष मेगाब्लाक की वजह से मध्य रेलवे के हर स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से एसटी महामंडल और बेस्ट उपक्रम की अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है, लेकिन यह व्यवस्था काफी कम साबित हुई है। दरअसल, मध्य रेलवे के सीएसएमटी और ठाणे स्टेशन के बीच लाइन पर कार्यों के चलते…

Read More

गिरिडीह। जिला निर्वाचन कार्यालय मतगणना की तैयारी में है। चार जून को मतगणना होनी है। गांडेय उपचुनाव और कोडरमा चुनाव को लेकर हर दूसरे-तीसरे दिन डीसी नमन प्रियेश लकड़ा लगातार पचंबा बाजार समिति का निरीक्षण कर रहे हैं। मतगणना को लेकर भी खास एहतियात बरते जा रहे हैं। इस संबंध में उपनिर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो ने बताया कि गांडेय और कोडरमा के लिए 1200 से अधिक मतगणना कर्मियों को लगाया जायेगा। मतगणना सुबह सात बजे से शुरू होगी। पोस्टल बैलेट से मतगणना की शुरूआत होगी। पोस्टल बैलेट के लिए दो हॉल बनाये गये हैं। एक हॉल में 18 टेबल होंगे,…

Read More

बोकारो। जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की पुन्नू निवासी नौ वर्षीय प्रिया कुमारी को सांप काटने के बाद इलाज नहीं मिलने के मामले का उपायुक्त विजया जाधव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस दिन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सिविल सर्जन, बोकारो को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है। पिछले दिनों प्रिया कुमारी को सांप ने काट लिया था। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया ले गये लेकिन वहां चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने के कारण उसका इलाज नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि…

Read More

पटना। लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होगा। इन सीटों पर राजग और इंडी गठबंधन के अलावा निर्दलीय भी ताल ठोक रहे हैं। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब सभी उम्मीदवार सघन जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। नालंदा से जदयू के मौजूदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, पटना साहिब सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद रविशंकर प्रसाद, पटना की दूसरी सीट पाटलिपुत्र से…

Read More

रांची। झारखंड के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सारे जिले हीट वेव की चपेट में है। राज्य के उत्तर पश्चिमी जिले पलामू और गढ़वा में तो भीषण हीटवेव चल रहा है। वहीं रांची, चतरा, गुमला, रामगढ, लोहरदगा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में हीट वेव का प्रभाव रहा। रांची मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को राज्य भर में सबसे अधिक तापमान पलामू जिले में रिकॉर्ड किया गया जहां पारा 47.4℃ तक चढ़ा। वहीं बुधवार को पलामू का तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस भीषण गर्मी से 15 लोगों की मौत लू लगने से हो गई…

Read More

खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र के जराकेल जंगल के एक कुएं से बरामद अंथोनी टोपनो की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या के तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्तोफर केरकेट्टा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फेंस में दी। एसडीपीओ ने बताया कि 28 मार्च को शाम लगभग साढ़े चार बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रनिया थाना क्षेत्र के डोयंगर, रगरूड़ी(बगीचा टोली) निवासी अंथोनी टोपनो नामक युवक की हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से जरकेल जंगल के एक कुएं में फेंक…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की समाप्ति के दिन एक जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडी गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है। बैठक में गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। इसमें लोकसभा चुनाव के संभावित परिणाम और चुनाव अभियान की समीक्षा की जायेगी। बैठक में कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी शामिल होंगे। वे एक जून को दिल्ली जायेंगे।

Read More

दुमका। बिहार कांग्रेस के नेता पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की एक शार्गिद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति ने कहा कि 300 के करीब इंडिया गठबंधन को आएंगे। एनडीए गठबंधन 200 के नीचे रहेगा। उन्होंने इतना ही नहीं कहा कि अगर तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो पूरे देश में मणिपुर जैसी घटना घटेगी। कोई भी स्टेट नहीं बचेगा। न केवल उन्हें बल्कि पूरे इंडिया गठबंधन को यह अंदेशा है कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार आते हैं तो इस देश में कभी चुनाव नहीं होगा। लोकतंत्र की बात छोड़ दें, रूस और चाइना की तर्ज पर…

Read More

रांची। नगर निगम द्वारा अटल स्मृति वेंडर मार्केट में अतिक्रमण के चलते 70 खाली दुकानों पर ताला लगाया गया। मार्केट के ग्राउंड और पहले तल्ले पर सर्जना चौक से कचहरी चौक तक के वेंडरों को लॉटरी के माध्यम से चबूतरे आवंटित किये गये थे, जिसके बाद सर्जना चौक से कचहरी चौक तक के इलाके को नो वेंडिग जोन घोषित किया गया था। आवंटन के बाद 70 चबूतरे खाली रह गये थे, जिसे निगम ने आवंटित नहीं किया था। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कई वेंडर के द्वारा खाली चबूतरे पर कब्जा कर लिया गया है। इसके बाद प्रशासक…

Read More

नई दिल्ली। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में गुरुवार को बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन समेत सिर्फ 3 आभासी मुद्राएं मजबूती के साथ ग्रीन जोन में कारोबार कर रही हैं। एथेरियम समेत 7 क्रिप्टो करेंसीज गिरावट के साथ रेड जोन में हैं भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने के लिए अधिकृत एजेंसी कॉइन मार्केट कैप के मुताबिक भारतीय समय के हिसाब से आज शाम 5 बजे तक बिटकॉइन 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 67,881.25 डॉलर यानी 56.53 लाख रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दुनिया की दूसरी…

Read More