जामताड़ा। बीजेपी महिला मोर्चा ने संताल में चार दिवसीय दौरा किया और जनसंपर्क अभियान चलाया। कहा, सीता सोरेन हमारी नेता हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, सुचित्रा सिंह, प्रभारी बबीता झा चार दिवसीय संताल परगना दौरा पर धोबना पंचायत पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दर्जनों गांवों में दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कडबिंधा, दामोडीह, अमड़ापहाड़ी, जोरडीहा, झांझर, जगतपुर, लखनपुर, रामगढ़, भातुडिया बी, बौडिया गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की बागडोर मजबूत हाथों में सौंपने के लिए अपना एक-एक…
Author: admin
पाकुड़। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन संथाल परगना की राजनीति में अपने जोरदार भाषणों के जरिए गरमाहट पैदा करने में कल्पना सोरेन सफल रहीं। पाकुड़ के रहसपुर ईदगाह मैदान और हिरणपुर के फुटबॉल मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कल्पना ने बीजेपी पर जम कर निशाना साधा और कहा यह देश जनता जनार्दन का है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना की तीनों सीटें इंडिया गठबंधन की झोली में आयेंगी और दिल्ली में इंडिया गटबंधन की सरकार बनेगी। कहा कि देश की जनता जुमलेबाज सरकार से ऊब गयी है, तंग आ गयी है और इस बार केंद्र की जुमलेबाज सरकार…
रांची। राजधानी में बाइकर्स गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वारदात-दर-वारदात पुलिस की पोल खुल रही है। सड़क पर बाइकर्स गैंग का आतंक बढ़ गया है। हाइवे पर महिलाओं के साथ स्नैचिंग की घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है। पुलिस इन वारदातों से निपटने में विफल साबित हो रही है। गिरोह में नये उम्र के लड़के हैं। बाइकर्स गिरोह अलग-अलग क्षेत्रों से आते और घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। आलम यह हो गया है कि अगर आप इन दिनों खासकर महिलाएं अकेले सड़क पर घूमने का मन बना रही हैं,…
रांची। रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों के परिचालन देर से किया जायेगा। इस संबध में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि पूर्वी रेलवे के मालदा डिवीजन में लेवल क्रॉसिंग धरहरा और मधुसू स्टेशन के बीच सीमित ऊंचाई वाले सबवे का निर्माण चल रहा है। इस कार्य के लिए दो जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक छह घंटे के लिए इस रूट पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इसके चलते यहां से गुजरने वाली 44 मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में से तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया…
रांची। दुनिया के छठे सबसे बड़े ज्वेलरी ग्रुप मालाबार ने सीएसआर कार्यक्रम भूख मुक्त दुनिया के तहत कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में भोजन के पैकेट वितरित किये। देश भर के जरूरतमंदों के लिए भूख मुक्त विश्व परियोजना के तहत 51 हजार पौष्टिक भोजन के पैकेट वितरित किये। मालाबार समूह ने प्रति दिन 51 हजार पौष्टिक भोजन प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मालाबार ग्रुप झारखंड के इरबा, कामता, बुढ़िबागी और ऊपर कोनकी में लगभग 1700 पैकेट पौष्टिक भोजन का वितरण किया। ओड़िशा और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वी क्षेत्र में भी 5700 पैकेट भोजन वितरित किये गये। मालाबार समूह के…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित तमाम लोगों ने गुरुवार को गोवा के 37वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोवा प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत संस्कृति की भूमि है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “गोवा के राज्य दिवस पर मैं गोवा के सभी निवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। गोवा प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत संस्कृति की भूमि है। गोवा के लोग अपने प्रगतिशील मूल्यों और आतिथ्य के लिए जाने जाते हैं। गोवा ने कई मानव विकास सूचकांकों पर उल्लेखनीय प्रगति की है। यह खूबसूरत राज्य और इसके लोग समृद्ध होते…
मंत्री आलमगीर की रिमांड अवधि खत्म, भेजे गये जेल रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि समाप्त होने पर कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने मंत्री आलमगीर आलम को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया। इससे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मेडिकल जांच के बाद इडी के अधिकारी कोर्ट लेकर पहुंचे थे। इडी मंत्री को तीन बार 14 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। इनमें छह दिन, पांच दिन और तीन…
नई दिल्ली। कन्याकुमारी के विवेकानंद मेमोरियल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ध्यान कार्यक्रम का विरोध करने वालों पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कटाक्ष किया है। प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी आध्यात्मिक शक्ति हासिल करने के लिए ध्यान करने जा रहे हैं, यह आध्यात्मिक जागृति और विश्वास का विषय है। ये बात आसानी से समझ नहीं आएगी। इसीलिए कुछ लोग प्रधानमंत्री मोदी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले नासमझ हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 2024 का यह चुनाव ‘धर्मयुद्ध’ है।…
पाकुड़/हिरणपुर। भाजपा की सरकार को आदिवासी पसंद नहीं आता है। ये लोग हम लोगों को आदिवासी नहीं वनवासी कहते हैं। भाजपा की जुमलेबाज सरकार संविधान को बदलना चाहती है। उक्त बातें झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने सदर प्रखंड के रहशपुर के ईदगाह मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार हमेशा से झारखंड को अपमानित करती आ रही है। भाजपा की सरकार को आदिवासी पसंद नहीं हैं। ये लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि भाजपा की सरकार झारखंडियों की कितनी हितैषी है।…
रांची। झारखंड में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आलम यह है कि बुधवार को रांची का तापमान अधिकतम 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची तापमान 42.2 डिग्री तापमान के साथ इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। बीते 24 घंटे में झारखंड में लू लगने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 2 की जान गढ़वा के अलग-अलग इलाकों में हुई। जबकि रांची के बुंडू में एक वृद्ध की मौत हो गई। जमशेदपुर और अदित्यपुर में 1-1 की जान गर्मी से गई है। गढ़वा में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत गौरतलब है…
रांची। जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी स्नातक पार्ट वन प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन के लिए आवेदन अब 10 जून तक चांसलर पोर्टल के माध्यम से जमा होगा। जो भी छात्राएं जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के यूजी पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए इच्छुक हैं, उनके लिए एडमिशन कमेटी द्वारा विशेष निर्णय लिया गया है। छात्राओं और अभिभावकों की मांग पर एडमिशन कमेटी ने उक्त निर्णय लिया।