Author: admin

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने करदाताओं को टीडीएस कटौती से बचने के लिए 31 मई, तक स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ने की सलाह दी है। विभाग ने इस प्रक्रिया को पूरा करने की जानकारी विस्तार से दी है। आयकर विभाग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि ऊंची दर पर कर कटौती (टीडीएस) से बचने के लिए मात्र एक दिन का समय बचा है। ऐसे में करतादाता 31 मई से पहले अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ लें। आयकर एक्ट के मुताबिक यदि पैन बायोमेट्रिक आधार से जुड़ा नहीं है तो लागू दर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय खान मंत्रालय ने बेंगलरु में ग्रेनाइट और संगमरमर खनन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। खान सचिव वीएल कांता राव ने इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए लघु खनिज क्षेत्र में सुधार के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सामूहिक पहल पर जोर दिया। खान मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि कर्नाटक के बेंगलुरु में ग्रेनाइट और संगमरमर खनन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान खान सचिव ने खनन क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों और सुधारों को रेखांकित किया। उन्होंने राज्य सरकारों से लघु…

Read More

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था सात फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है। वित्त वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था ने लगातार चुनौतियों के बावजूद जुझारुपन दिखाया है। रिजर्व बैंक ने अपनी इस रिपोर्ट में अप्रैल 2023 से मार्च 2024 की अवधि के लिए केंद्रीय बैंक के कामकाज को शामिल किया गया है। रिजर्व बैंक ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.0 फीसदी में जोखिम दोनों तरफ समान रूप से संतुलित होंगे।…

Read More

रांची। झारखंड के 24 में से 18 जिलों में हीट वेव चल रहा है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी इसका असर दिखने लगा है। लू से गुरुवार को गिरिडीह जिले में एक बिरहोर की मौत हो गयी। सरायकेला में 2 लोगों की गर्मी से मौत हो गयी। साथ ही पलामू में भी दो दिन में दो की मौत हो चुकी है। लातेहार और गिरिडीह में सैकड़ों चमगादर मर गये। राजधानी रांची का तापमान 42 डिग्री रहा। वैसे राजधानी में गुरुवार की शाम बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे भी राहत नहीं मिली। आलम यह है कि…

Read More

रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर समग्र शिक्षा के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए हर महीने डीसी-डीडीसी की अध्यक्षता में बैठक करने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि उपायुक्त झारखंड शिक्षा परियोजना के जिला कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष होते हैं। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने बताया कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के स्मृति पत्र में अंकित है कि जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक समय-समय पर की जानी है, किंतु किसी भी जिले के द्वारा इसका सतत अनुपालन नहीं किया जा रहा है। सभी जिले को…

Read More

रांची। सिर्फ एक काम करना है, इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक करें। स्क्रिन शॉट लेकर भेजें। नौकरी मिलेगी। हर दिन हजारों रुपये मिलेंगे। रांची की एक महिला ने साइबर फ्रॉड के इस झांसे पर विश्वास कर लिया और उनसे 29.94 लाख की ठगी हो गयी। ठगी की शिकार महिला ने मामले की शिकायत सीआइडी साइबर थाना में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि अपराधी दिल्ली में है। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी का नाम रविशंकर है। वह नयी दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र के रहने वाला है।…

Read More

तमिलनाडु। पीएम मोदी के आगमन चलते कन्याकुमारी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर विवेकानंद शिला के चारो तरफ के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पीएम मोदी कन्याकुमारी पहुंच चुके हैं। उन्होंने यहां भगवती अमन मंदिर में पूजा अर्चना की। वह ध्यान मंडपम में दो दिन तक ध्यान लगाएगें। पीएम मोदी शनिवार को यहां से निकलेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 3000 जवान तैनात किए गए हैं। विवेकानंद शिला पर पांच चरण की सुरक्षा की गई है। भारतीय नेवी और भारतीय कोस्ट गार्ड के जहाज समुद्री इलाके की सुरक्षा कर रहे हैं। तमिलनाडु समुद्री सुरक्षा समूह के जहाज…

Read More

रांची। हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के सांढ, कांडतरी और हरली गांव में ट्रैक्टर में आगजनी की घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। 10 दिन में इन गांवों में 11 ट्रैक्टर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या के आरोप में बाल सुधार गृह से फरार आरोपी ने रंगदारी के लिए गिरोह बनाया था। गिरफ्तार आरोपियों में बड़कागांव थाना क्षेत्र के हरली निवासी सरगना गौतम कुमार उर्फ सिद्धार्थ, अरुण कुमार उर्फ योगेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार और गोंदलपुरा…

Read More

-विकास के मुद्दे पर जनता भाजपा के साथ, संताल की तीनों लोकसभा सीट जीत रहे रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दुमका के होटल सुविधा में 30 मई को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संताल परगना क्षेत्र में संताल, पहाड़िया आदिवासियों की आबादी लगातार कम होना खतरे की घंटी है। जब संताल में पहाड़िया की आबादी घटी, तब बढ़ी किसकी है, यह जांच का विषय है। पाकुड़ के इलाके में पहाड़ियों के गांव उजड़ गये। जहां कभी पहाड़िया की आबादी थी, वहां घुसपैठियों की बड़ी आबादी है। घुसपैठ हुआ नहीं है, बल्कि जानबूझ…

Read More

चांडिल। झारखंड के चांडिल से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां एक शादी शुदा बेटी ने अपनी ही मां का कत्ल कर डाला। खाना बनाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। फिर बेटी ने अपनी बुजुर्ग मां लूसी मंझियाइन की हत्या कुल्हाड़ी से कर दी। यह घटना चांडिल थाना क्षेत्र के रसुनिया गांव की है। पुलिस ने बेटी को ससुराल में जाकर पकड़ा। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार वृद्ध महिला का बेटा विजय हांसदा ने बहन के खिलाफ चांडिल थाना में केस दर्ज कर दिया है। रात करीब 11 बजे…

Read More

साहिबगंज। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने गुरुवार को साहिबगंज में कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री आलमगीर आलम के कारण संताल का नाम बदनाम हो रहा है। कहा कि इस बार एनडीए 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं झारखंड की सभी 14 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के प्रत्याशी जीत रहे हैं। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष, झारखंड विधानसभा अमर कुमार बाउरी गुरुवार को साहिबगंज में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजमहल, गोड्डा और दुमका लोकसभा चुनाव में 1 जून को मतदान होना है। इन सभी तीन सीटों…

Read More