जीतेंद्र सिंह ने समर्थकों संग आजसू का दामन थामा रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि महाजनी प्रथा का विरोध करनेवाले लोग आज झारखंड में खुद महाजन बन बैठे हैं। जनता के प्रति जवाबदेह नेतृत्व की कमी से राज्य गुजर रहा है। राज्य को एक ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो हर वर्ग और सबके विचारों को साथ लेकर चले। वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी के लिए राज्य को बेहतर बनाने की चुनौती सामने है। हम सभी को मिलकर झारखंड की राजनीति को फिर से पटरी पर लाना है। वह रविवार को अरगोड़ा मैदान में आयोजित मिलन समारोह में बोल…
Author: Akshay Prajapati
भुइंहरी जमीन के कुछ मामले पर ही क्यों सवाल उठा रहे भाजपा नेता रांची। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि रांची में जमीन के वैसे सैकड़ों मामले हैं, जहां गैर आदिवासियों, भू-माफिया, भाजपा नेता और उद्योगपतियों ने आदिवासियों की भूमि पर जबरदस्ती कब्जा जमाया हुआ है। इस कारण ही जमीन की समस्या विकराल हो गयी है। गैर आदिवासियों और भाजपा नेताओं के साथ ही भूमि माफियाओं और जमीन दलालों ने मिलकर झारखंड में सीएनटी एक्ट की धज्जियां उड़ा दी। हेमंत सोरेन के द्वारा तथाकथित भुइंहरी जमीन के मामले में संलिप्तता पर इडी ने गिरफ्तार कर लिया। इस…
एजेंसी के साथ करार खत्म, सात लोग दे रहे सेवा रांची। एयरपोर्ट पर झारखंड के अतिथियों को दी गयी पोर्टर सेवा के लिए अधिमतम प्रतिमाह (पर पर्सन पर ट्रिप) 25 हजार दिये जायेंगे। वहीं, प्रति व्यक्ति, प्रति फेरा के लिए 400 रुपये पोर्टर को दिया जायेगा। हालांकि यह सेवा अस्थायी रूप से दी जायेगी। जैसे ही रांची एयरपोर्ट पर किसी एजेंसी के साथ पोर्टर सेवा के लिए करार हो जायेगा, तो इसे बंद कर दिया जायेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने इस बाबत आदेश जारी किया है। दरअसल, रांची एयरपोर्ट आॅथोरिटी ने रांची एयरपोर्ट पर पोर्टर की सुविधा उपलब्ध…
रांची। आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने चाइबासा के हाटगम्हरिया में डायन बिसाही का आरोप लगा कर चार लोगों की हत्या कर दिये जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि डायन बता कर माता-पिता और दो मासूमों की हत्या जैसा समाचार दिल को दहला देता है। मुर्मू ने कहा कि हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा गांव में घटित आदिवासी परिवारों की नृशंस हत्या के पीछे डायन या जमीन विवाद का मामला हो, लेकिन यह अन्याय, अत्याचार, शोषण का विभत्स पशुवत कृत्य है। चिंता का विषय यह है कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण…
झारखंड से होगा भाजपा का सूपड़ा साफ: झामुमो रांची। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो लोहरदगा और रांची जिला समिति की ओर से रविवार को भी उपवास रखा गया। मोरहाबादी के गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां भी लिये थे। इसमें लिखा था-हमारा हेमंत, हमारा अभिमान, झारखंड झुकेगा नहीं। लोहरदगा जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि जिस तरह से अंग्रेज हिटलरशाही शासन चलाते थे, उसी तरह से नरेंद्र मोदी भी देश चला रहे हैं। अब वक्त आ गया है झारखंड के साथ पूरे देश से भाजपा का सूपड़ा साफ करने का। यहां की…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फोन पर बात की। इस बात की जानकारी कल्पना ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी। हेमंत सोरेन के एक्स अकाउंट पर कल्पना ने केजरीवाल से हुई बातचीत की जानकारी दी। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से कल्पना ही हेमंत के सोशल मीडिया अकाउंट को आॅपरेट कर रही हैं। कल्पना ने केजरीवाल से हुई बातचीत की जानकारी देते हुए हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी से फोन…
एक सप्ताह पहले ही बने थे थानेदार, महिला अधिवक्ता ने लगाया आरोप रांची। राजधानी में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। सुखदेवनगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा पर महिला को जबरन थाने बुला कर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। इस मामले में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही दारोगा विजय कुमार को थाना प्रभारी का चार्ज सौंपा है। यह आरोप महिला अधिवक्ता ने लगाये हैं। महिला अधिवक्ता ने थानेदार रमाकांत ओझा पर कमरे में अकेले बुलाने और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। सुखदेव नगर…
दिखेगा मुकुंद नायक, अक्षरा सिंह का जलवा रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सोमवार को इटखोरी महोत्सव का श्रगणेश करेंगे। चतरा के इटखोरी में सोमवार से तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव शुरू होने वाला है। 19, 20 और 21 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में भारतीय-झारखंड की संस्कृति और सभ्यता से जुड़े भक्तिमय-संगीतमय प्रस्तुतियां दी जायेंगी। तीन बजे इटखोरी पहुंचेंगे चंपाई सोरेन कार्यक्रम के मुताबिक, 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे के बीच मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का आगमन होगा। इसके बाद दर्शन-पूजन और महोत्सव की शुरुआत होगी। शाम 5.30 बजे से शाम 6 बजे तक डॉ विपिन…
आज बहेगी भक्तिरस की अविरल धारा रांची। राजधानी के रातु रोड स्थित दुर्गा मंदिर के दो दिवसीय 37वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को गाजे-बाजे संग भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर राणी सती मंदिर पहुंची। यहां से पवित्र जल कलश में भरा गया। इसके बाद भक्तगण पहाड़ी मंदिर रोड, गाड़ीखाना चौक, जेजे रोड, शहीद चौक से मुड़कर गांधी चौक, महावीर चौक के रास्ते न्यू मार्केट चौक, रातू रोड होते हुए वापस मंदिर लौटे। इसके बाद जल भर कर लाये गये कलश को मंदिर में स्थापित किया गया। प्रसाद वितरण के साथ पहले दिन का…
पार्टी नेता और मंत्री बसंत सोरेन ने नाराजगी दूर करने की कोशिश की रांची। झारखंड में चंपाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। चंपाई सरकार में मंत्री पद नहीं मिलने से कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक नाराज हैं। इन विधायकों ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह से पहले और बाद में भी बैठक की। इसके बाद शनिवार को भी नाराज विधायकों की बैठकों का दौर जारी रहा। देर शाम नाराज 12 में से 10 विधायक दिल्ली गये। वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी…
रांची। हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर शनिवार को बाबा भोलेनाथ के दरबार में फरियाद लगायी गयी। झामुमो छात्र मोर्चा ने पहाड़ी मंदिर रांची में पूजा और आरती कर पहाड़ी बाबा से कामना हेमंत सोरेन की रिहाई की अर्जी लगायी। मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष अमन तिवारी ने कहा कि हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाया गया है। इससे साढ़े तीन करोड़ जनता दुखी है। मंदिरों में पूजा, मजारों में चादरपोशी, सरना पूजा, चर्च में प्रार्थना कर मन्नत, दुआ और कामना की जा रही है। न्यायालय पर भरोसा है कि हेमंत सोरेन के साथ न्याय होगा। मौके पर सचिव…