टीएमसी प्रदेश उपाध्यक्ष जोवा रानी समेत कइयों ने थामा आजसू का दामन रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि सरकार ने राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को भी चौपट कर दिया है। राज्य में फैला भ्रष्टाचार और अराजकता इनकी उपलब्धि है। इनके द्वारा बनायी गयी योजनाएं सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं। युवा जो इस राज्य के भाग्यविधाता हैं, उन्हें सरकार की गलत नीति और नीयत के चलते अपना भविष्य अंधेरे में नजर आ रहा है। सुदेश महतो रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में शुक्रवार को बोल रहे थे। केंद्रीय महासचिव अजय सिंह के…
Author: Akshay Prajapati
लगायी न्याय की गुहार, तीन दिनों से नहीं खाया खाना, सदमें में हैं परिवार हजारीबाग/टाटीझरिया। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के झरपो भुइयां टोली में 12 महिलाओं को इडी द्वारा समन भेजे जाने पर महिलाओं की रातों की नींद उड़ गयी है। सारा परिवार सदमें में हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने इन महिलाओं को समन भेजकर उनसे उनके खातों में आये 3.90 करोड़ रुपये के संबंध में जानकारी मांगी है। इसके साथ-साथ इडी ने इन महिलाओं के खाते भी फ्रीज कर दिये हैं। 2 फरवरी को ही इडी ने इरपो गांव की 12 महिलाओं को समन भेजा था। सभी महिलाएं मजदूरी कर अपना…
अपराधी बेलगाम, राजधानी में डबल मर्डर रांची। पंडरा इलाके में जेल से निकले अपराधी बिरसा और उसकी दूसरी पत्नी सोनी मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है।। दोनों को पंडरा थाना क्षेत्र स्थित डैम साइड स्थित उनके घर में ही गोली मारी गयी। घटना बुधवार की देर शाम की है। बिरसा और उसकी पत्नी घर में ही कुर्सी पर बैठे हुए थे। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी बिरसा के घर पहुंचे और घर का दरवाजा खटखटा अंदर आये। अपराधियों ने घर में प्रवेश करते ही बिरसा को निशाना बना कर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग…
रांची। लोकसभा के लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला बुधवार को महानगर जिला कार्यालय में संयोजक केके गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है। भाजपा का 370 और एनडीए का 400 से अधिक लोकसभा की सीटों पर जितना भी तय है। हम जीत के अंतर का रिकॉर्ड बनायें। इसके लिए तैयारी जमीनी स्तर पर करनी है। इसी क्रम में प्रत्येक लाभार्थी से मिलकर उनका आशीर्वाद लेना जरूरी है। इस अभियान को पूरा करने में कोई कार्यकर्ता छूटे नहीं, इसकी योजना लाभार्थियों-कार्यकर्ताओं की मैपिंग से करनी है।…
12वें मंत्री को लेकर सत्ता गलियारे में हलचल मुकेश कुमार सिंह लातेहार। लातेहार में झामुमो नेताओं-कार्यकर्ताओं में इस बात की चर्चा चहुंओर है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 12वें मंत्री पद पर झामुमो के दावे को स्वीकार कर लिया है। जब से राज्य में गठबंधन की सरकार बनी है, तब से 12वें मंत्री का पद खाली है। इधर, चंपाई सोरेन की सरकार में उस पद को लातेहार से विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाने की हलचल सत्ता के गलियारे में एक बार फिर जोर से चल रही है। स्थानीय झामुमो नेताओं का दावा है कि जो पेंच…
रांची। जरमुंडी थाना के एएसआइ को •ा्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) दुमका की टीम ने बुधवार को बिचौलिये के साथ 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एएसआइ बिचौलिये के माध्यम से बिजली चोरी का केस कमजोर करने के लिए घूस ले रहा था। गिरफ्तार एएसआइ राजकुमार सिंह और बिचौलिया स्वरूप सिन्हा को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवक ने इस संबंध में एसीबी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गयी, जिसमें आरोपों को सही पाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि बिजली चोरी का केस कमजोर करने के…
रांची। टीपीसी उग्रवादी इरफान अंसारी उर्फ तूफान सहित तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर चतरा पुलिस ने इलाके में उग्रवादियों की दहशत पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। पुलिस के हत्थे चढ़े उग्रवादी इरफान के निशाने पर करीब पांच दर्जन कारोबारी थे। आरोपी के पास से बरामद पॉकेट डायरी में इसका खुलासा हुआ है। हाल के दिनों में इरफान ने लेवी के लिए कई घटनाओं को अंजाम दिया था। चतरा के टंडवा, पिपरवार और रांची के खलारी, मैक्लुस्कीगंज, बुढ़मू और रातू थाना क्षेत्र में कारोबारियों के लिए वह आतंक का पर्याय बन चुका था। टीपीसी उग्रवादी इरफान इलाके के कारोबारी को…
रांची। सैनिक स्कूल तिलैया में नामांकन टेस्ट 2018 की सीबीआइ जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि किस तरह अधिकारी, पंचायत सचिव, मुखिया इत्यादि डोमेसाइल या जन्म प्रमाण पत्र तैयार कराते हैं। अधिकांश मामले ऐसे मिले, जिनमें अधिकारियों के द्वारा ही डोमेसाइल निर्गत किया गया। इनमें कई फेक थे। वहीं, दो उदाहरणों में जन्म प्रमाण पत्र पंचायत सचिवों के द्वारा निर्गत किया गया है, वह भी बिना किसी फील्ड वेरिफिकेशन के, यानि जिस निवास और जन्म स्थान का पता दिया गया था, उसकी जांच नहीं हुई और मिलीभगत कर प्रमाण पत्र निर्गत किये गये हैं। वहीं, पांच मामले…
ओली पोप ने जडेजा और अश्विन को बताया खतरनाक टूर्नामेंट में वापसी की जतायी आस रांची। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों के सीरीज के तहत चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से जेएससीए स्टेडियम रांची में होना है। बुधवार को स्टेडियम के प्रेस कांफ्रेंस रुम में इंग्लैंड के प्लेयर ओली पोप ने उम्मीद जताते कहा कि उनकी टीम यहां सीरीज में वापसी करेगी। टीम की तैयारियों के साथ साथ जडेजा और आर अश्विन को बढ़िया प्लेयर बताया। कहा कि उनकी टीम भले इस सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद बाकी दो मैच लगातार हार चुकी है, पर…
माकपा ने चंपाई सरकार के इस फैसले का किया स्वागत रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड में प्रतिबंधित सूची वाली जमीन के मामले में एसओपी बनाये जाने का निर्देश दिया है। इस पहल का सीपीआइएम स्वागत किया है। राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि पार्टी उनसे अपील करती है कि इस काम के लिए उनके द्वारा एक समयसीमा तय की जायें। क्योंकि हेमंत सरकार द्वारा भी संदिग्ध जमाबंदी की जांच का आदेश दिये जाने के बावजूद जिला स्तर पर अधिकारियों ने इसे लटका कर रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने इस तरह सभी जमीनों को भूमि…
मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने संभाला कामकाज रांची। उद्योग विभाग का मंत्रालय संभालने के बाद बुधवार को पहली बार प्रोजेक्ट भवन स्थित उद्योग विभाग कार्यालय में सत्यानंद भोक्ता ने राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि राज्य सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को लेकर काफी गंभीर है। विभाग को नयी दिशा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उद्योग विभाग स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है। सरकार अपने सामाजिक ढांचे, कुशल मानव संसाधन और संस्कृति के अनुरूप बेहतर कार्य करेगी। कहा कि कुटीर…