Author: Akshay Prajapati

-नैना भीगे-भीगे जायें, कैसे खुशी ये छुपायें राम… -रज-रज में उल्लास, उमंग की प्रतिष्ठा -मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब रांची। श्रीराम जयराम, जय जय राम…के जयकारे के साथ सोमवार को सुबह से ही राजधानी के रज-रज में उल्लास, उमंग और उत्साह की प्रतिष्ठा दिखी। दिन चढ़ने के साथ ही पूजा-अर्चना, भंडारा का दौर भी शुरू हुआ। सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। रामभक्ति की ऐसी बयार चली कि सभी इसमें सराबोर हो गये। समय के साथ इस उत्सवी उमंग के बीच रज-रज में उल्लास प्रवाहित और प्रतिष्ठित होता दिखा। अयोध्या में भगवान प्रभु श्रीराम की…

Read More

-खूंटी के तोरपा में जारी करेंगे पहली किस्त रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अबुआ आवास योजना की पहली किस्त जारी करेंगे। खूंटी के तोरपा से सीएम पहली किस्त जारी करेंगे। तोरपा से सीएम राज्यभर के अबुआ आवास योजना के लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करेंगे। सीएम के तोरपा दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अबुआ आवास के लिए 31 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। उसमें से 29.97 लाख आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। तीन कमरों का मकान बनवाया जायेगा अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरों का मकान बनेगा। इसमें एक…

Read More

-स्कूलों में भी छुट्टी रांची। राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक अवकाश रहेगा। मतलब इस अवधि में कोई काम नहीं होगा। इसके अलावा स्कूलों को बंद रखा गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। यह विशेष व्यवस्था अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए की गयी है। बता दें कि राज्य में 22 जनवरी को अवकाश रखे जाने को लेकर सांसद संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष समेत कई भाजपा नेताओं सहित सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की थी। शहर के…

Read More

-नशापान और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से हो बचाव रांची। सांसद संजय सेठ ने 22 जनवरी को रामलल प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अपने-अपने घरों, मंदिरों में भव्य तरीके से समारोह मनाने की अपील की। अग्रसेन भवन रांची में रविवार को आयोजित रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अधिवेशन सह पदस्थापना समारोह में वह बोल रहे थे। कहा कि 500 वर्षों बाद ऐतिहासिक पल 22 जनवरी को आया है। अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। केंद्र सरकार के कार्यालयों में हाफ डे की छुट्टी की घोषणा हुई है। पहली बार रिलायंस जैसी कंपनी में छुट्टी दी जा रही है।…

Read More

रांची। अयोध्या नगरी में भव्य राम मंदिर के राम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह को लेकर रांची में भी जश्न का माहौल है। चारों ओर सिर्फ और सिर्फ भगवान श्रीराम नाम की ही गूंज है। पूरा वातावरण राममय हो गया है। अपर बाजार से लेकर शहर के सभी बाजार, मुहल्ला भगवा झंडों से पट गया है। राम उत्सव में राजधानी रांची की सड़कें भी काफी आकर्षक दिख रही। अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से इस खास दिन को मनाने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। दरअसल, शहर के बाजारों में मिलने वाले भगवा…

Read More

-प्रतिदिन 8 टन खाद और 5000 किलो सीएनजी बनेगी रांची। रांची के झिरी डंपिंग यार्ड के कचरे को संधारण करने का प्लांट बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को सांसद संजय सेठ ने उपरोक्त प्लांट का निरीक्षण किया। अधिकारियों से इसकी जानकारी ली। बता दें कि सांसद संजय सेठ ने रांची शहर को कचरा से मुक्ति दिलाने के लिए काम करने की बात सांसद बनने के बाद की थी। उसके आलोक में उन्होंने केंद्र सरकार से बात की और गेल इंडिया के द्वारा रांची के झिरी डंपिंग यार्ड में 300 टन के कचरा संधारण प्लांट बनाने का प्रस्ताव रखा। सांसद…

Read More

-स्थानीय को निजी क्षेत्र में रोजगार देने की ओर अग्रसर हेमंत सरकार रांची। राज्य के स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नियोजन सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस कड़ी को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार (22जनवरी 2024) को 2500 युवाओं को निजी क्षेत्र में आॅफर लेटर सौपेंगे। खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में कौशल प्राप्त युवाओं को अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोथिंग, वेलेंसिया अपैरल्स एवं ओरिएंट क्राफ्ट टेक्सटाइल कंपनियों के लिए आॅफर लेटर सौंपा जायेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के…

Read More

-टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री बनाये गये रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी नयी टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के करीब साढ़े 6 महीने बाद बाबूलाल मरांडी ने अपनी कार्यसमिति की घोषणा की है। बाबूलाल की नयी टीम में 44 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री, दो कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, 2 सह मीडिया प्रभारी, 2 आइटी संयोजक, एक सोशल मीडिया प्रभारी और 9 प्रदेश प्रवक्ता रखे गये हैं। बाबूलाल की नयी कार्यसमिति में अधिकांश पुराने चेहरे हैं, लेकिन कुछ नये…

Read More

रांची। झारखंड में वह हर चीज देखने को मिल रही है, जो शायद ही किसी दूसरे राज्य में देखने को मिले। सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक लेटर पैड वायरल है। इस लेटर पैड पर लिखा है कि आलोक त्रिवेदी जो फिलहाल अभियान निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अगले आदेश तक स्वास्थ्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है। बताते चलें कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के सचिव अरुण कुमार थे, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके बाद से ही यह पद खाली था। लेकिन मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद ही आलोक त्रिवेदी…

Read More

कार्तिक कुमार पाकुड़। सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री सह पाकुड़ के स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने कहा कि विकास योजनाओं के नाम पर पाकुड़ में 7% कमीशन खोरी वसूलने की बात कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। योजनाओं के नाम पर 7% कमीशन की वसूली की बात मैंने कभी ना तो बर्दाश्त की है और नहीं करेंगे। मंत्री श्री आलम ने बुधवार को पाकुड़ दौरा के दौरान परिसदन में उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मुझे पाकुड़ के संवेदकों के द्वारा संज्ञान में यह बात कल ही दी गयी है कि वर्तमान समय में 7% योजनाओं के नाम पर कमीशन में…

Read More

-22 जनवरी को लोगों से दीपावली मनाने की अपील रांची। सांसद संजय सेठ ने मंगलवार से दीया-बाती और रामध्वज के वितरण की अपने आवास से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पूरे रांची लोकसभा में प्रत्येक पंचायत, वार्ड में 5 लाख दीया और रामध्वज का वितरण किया जायेगा। संसद सेठ ने कहा कि 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार है। पूरा भारत ही नहीं पूरा विश्व 22 तारीख को राम मय होगा और पूरे देश में दीपावली रामनवमी मनायी जायेगी। 500 वर्षों के इंतजार के बाद यह शुभ घड़ी आयी है। हमारे कितने पूर्वजों के बलिदान…

Read More