गढ़वा। चंद्रवंशी युवा सेना के तत्वाधान में जरासंध महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन गोविंद हाई स्कूल के मैदान में रविवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अशोक आजाद चंद्रवंशी, विशिष्ट अतिथि भीम सिंह चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, रामबली चंद्रवंशी, प्रमोद चंद्रवंशी, प्रणव कुमार चंद्रवंशी, प्रमोद चंद्रवंशी, सुमित्रा देवी और राष्ट्रीय चंद्रवंशी युवा सेना के अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अशोक आजाद चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज को एकजुट और शिक्षित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज शिक्षित नहीं होंगे तब तक विकास नहीं…
Author: Akshay Prajapati
मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री झारखंड को खुलेआम लुटने में लगे हुए हैं: भानु गढ़वा। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद धीरज साहु के घर से लगभग 500 करोड़ अवैध पैसा पकड़ाने को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ नेताओं कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर चिनियां मोड़ से रंका मोड़ होते हुए मझीआंव मोड़ तक विरोध मार्च निकाला। कार्यक्रम के दौरान मझीआंव मोड़ पर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भवनाथपुर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक मुख्यमंत्री झारखंड को खुलेआम लुटने में लगे हुए हैं जनता त्राहि-त्राहि कर रही…
जमशेदपुर। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अबतक 300 करोड़ से अधिक नकद बरामत होने पर भाजपा हमलावर है। शनिवार को बिस्टुपुर तुलसी भवन में रांची के विधायक सह पूर्व मंत्री सीपी सिंह, सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए। विधायक सीपी सिंह ने कांग्रेस और इंडी अलायंस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के नेताओं के यहां से पैसा मिलना कोई आश्चर्य की बात नही है। इतने अधिक मात्रा में नकद राशि बरामद किया जाना ही आश्चर्य की बात है। आजाद भारत के इतिहास में यह पहली घटना…
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में एक्सएलआरआइ के 75 साल पूरे होने पर प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप खनखड़ शिरकत करेंगे। विधि व्यवस्था के मद्देनजर सभी तैयारियों को पूरी कर ली गयी। समारोह में देश के अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों को आमंत्रित किया गया। रविवार दोपहर दो बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। समारोह में उप-राष्ट्रपति जगदीप खनखड़ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज फर्नांडिस सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।…
विशुनपुरा। प्रखंड के कोचेया गांव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सह विचार गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भवनाथपुर विधानसभा की परंपरागत सीट को लड़ कर जितने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जो टिकट के काबिल होंगे उन्हें ही टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा की नेहरू की छवि को बचाना है। नेहरू की छवि को खराब करने का कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के मांग पर भवनाथपुर डोलोमाइट…
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 16 के पास शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने दिन दहाड़े सज्जाद उर्फ टांगा को गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं घटना के दौरान पेट्रोलिंग कर रही टाइगर मोबाइल के जवान 35 वर्षीय रामदेव महतो आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रहा था की अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। घटना के दौरान मौके पर मौजुत स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को लेकर टीएमएच पहुंचे। जहा डॉक्टरो ने सज्जाद उर्फ टांगा को मृत घोषित कर दिया। वही टाइगर मोबाइल के जवान का इलाज शुरू कर दी गयी। उधर घटना की…
गढ़वा। गढ़वा के विख्यात सर्जन सह आईएमए गढ़वा के पूर्व सचिव डॉ कुमार निशांत सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों और चिकित्सा के क्षेत्र में समर्पण के लिए केरला में आयोजित आईएमए के नेशनल कांफ्रेंस में उन्हें सम्मानित किया जायेगा। डॉ निशंतगमी 27 और 28 दिसंबर को केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में उन्हे आईएमए प्रेसिडेंट अवार्ड से समानित किए जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है। बताते चलें कि इसके पूर्व भी डॉ निशांत को राज्यस्तरीय आईएमए के कांफ्रेंस में बेस्ट प्रेजेंटेशन के लिए सम्मनित किया जा चुका है। आईएमए सेंट्रल काउंसिल के 84वें वार्षिक बैठक के दौरान 27…
गढ़वा। गढ़वा में एक अनोखी शादी आज चर्चा का विषय बनी हुई है। यह शादी बिहार के गया जिला में विष्णु पद मंदिर में गत 7 दिसंबर गुरुवार को संपन्न हुई। जिसमे शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व: कृत्यानंद श्रीवास्तव की विधवा पत्नी निरुपमा श्रीवास्तव का पुनर्विवाह उनके ससुराल व मयके पक्ष के प्रयास से संपन्न हुआ है। कृत्यानंद श्रीवास्तव की कोरोना की वजह से वर्ष 2021 में मृत्यु हो गयी थी। वे अपने पीछे पत्नी, मां और भाइयों को छोड़ कर गए थे। सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले कृत्यानंद के परिवारजन विधवा की पुनर्विवाह करवा कर समाज में…
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभाओं के लिए चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से तीन केंद्रीय मंत्रियों, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। पहले नरेंद्र सिंह तोमर पर यह मंत्रालय था। इनके अलावा, राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को प्रह्लाद सिंह पटेल के स्थान पर उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार…
गढ़वा। 22वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर रविवार को आरकेपीएस स्कूल सोनपुरवा में संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में 22वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 दिसंबर से शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रतियोगिता तीन ग्रुप में आयोजित किया जायेगा। जूनियर वर्ग में वर्ग आठ तक के छात्र भाग ले सकते हैं। वहीं सीनियर वर्ग में दसवीं के छात्र शामिल हो सकते हैं। बालिका वर्ग में दसवीं तक की छात्रा शामिल हो सकती हैं। प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 12 दिसंबर रखा गया है।…
गढ़वा। कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी द्वारा शहर के दनरो नदी स्थित छठ घाट पर 101 निर्धन असहाय कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याओं का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पेयजल और स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने संयुक्त रूप से सामुहिक विवाह में शामिल सभी वर को आर्शीवाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा की सामुहिक विवाह कन्या विवाह और विकास समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम काफी सराहनीय है। संस्था…