Author: sunil kumar prajapati

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शहीद जीतराम बेदिया के बलिदान दिवस पर बरवादाग, जोन्हा में उनकी प्रतिमा अनावरण कर, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि क्रांतिकारियों की माटी झारखंड ने असंख्य वीर शहीदों को जन्म दिया। जिन्होंने इस माटी के मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। लेकिन इतिहासकारों ने झारखंड के महानायकों को इतिहास के पन्नों में वह जगह नहीं दिया। जिसके वे असली हकदार थे। झारखंड की गौरवशाली इतिहास, वैभवशाली संस्कृति तथा गुमनाम क्रांतिकारियों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी पर है।…

Read More

चौबीस अप्रैल, 1974 की वो रात भारतीय साहित्य के इतिहास में काली स्याही से दर्ज है, जब गंगा की गोद में जन्मे हिंदी साहित्य के सूर्य रामधारी सिंह ‘दिनकर’ नश्वर शरीर को त्यागकर बैकुंठ लोक की ओर चले गए। उस समय संचार के इतने संसाधन तो थे नहीं, धीरे-धीरे लोगों को पता चला कि तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के बाद दिनकर जी ने नश्वर शरीर को त्याग दिया। साहित्य जगत और हिंदी पट्टी में शोक फैल गया। उनका पैतृक गांव सिमरिया रो पड़ा। बिहार के तत्कालीन मुंगेर (अब बेगूसराय) जिला के सुरम्य गंगा तट सिमरिया गांव के सामान्य किसान…

Read More

-हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार सुलतानपुर। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के फतेहपुर संगत गांव मे अश्लील वीडियो दिखाकर महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने वाले एक युवक को अपनी जान गंवाकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। महिला ने पति के साथ मिलकर सिरफिरे प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर सोमेन बर्मा ने रविवार को बताया कि गोसाईगंज कोतवाली के फतेहपुर संगत गांव में युवक की नृशंस हत्याकांड की सूचना पुलिस को मिली है। सूचना पर सीओ प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्यारोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। मृतक युवक की…

Read More

ईद के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के घर के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। अपने चहेते सितारे को ईद की मुबारकबाद देने के लिए फैंस का तांता लगा हुआ था। शाहरुख खान हो या सलमान खान का बर्थडे और ईद के दीवानों की भीड़ उनके घरों के बाहर हमेशा ही रहती है। शाहरुख खान हाल ही में बाहर आए और अपने प्रशंसकों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं । शाहरुख खान के घर के बाहर भीड़ लगातार बढ़ती नजर आ रही…

Read More

रियाद (सऊदी अरब)। सऊदी अरब ने संघर्ष प्रभावित सूडान से 12 देशों के 66 नागरिकों को सुरक्षित निकाला है। इनमें कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अपने सऊदी अरब के समकक्ष से इस बारे में बातचीत की थी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सूडान में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी। सनद रहे सूडान 15 अप्रैल से खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच घातक सशस्त्र संघर्ष देख रहा है। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार तक संघर्ष में 400 से अधिक लोग मारे गए…

Read More

जकार्ता । इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (यूएमएससी) के अधिकारियों के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 और 5.8 मापी गई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के केपुलुआन बाटू में दो बार भूकंप से धरती हिला। तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर पहले वाले की तीव्रता 6.1 रही। इसके कुछ ही घंटे बाद 5.8 तीव्रता वाला एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया। पहला भूकंप 43 कि.मी. की गहराई पर जबकि, दूसरा 40 कि.मी. की गहराई…

Read More

– चार लाख हितग्राहियों को कराएंगे गृह प्रवेश – 7853 करोड़ लागत की चार बड़ी समूह जल योजनाओं का होगा भूमिपूजन – देश के 1.25 करोड़ हितग्राहियों को प्रदान करेंगे स्वामित्व संपत्ति कार्ड रीवा/भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल (सोमवार)एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां एसएएफ मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी समारोह में प्रधानमंत्री आवास के 4 लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश कराएंगे तथा जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ लागत की चार बड़ी समूह जल योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री समारोह…

Read More

ऋषिकेश । उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय क्षेत्र में हो रही ताजा बर्फबारी का असर चारधाम यात्रा पर पड़ना शुरू हो गया है। इस वजह से केदारनाथधाम जाने वाले श्रद्धालुओं का ऑफलाइन पंजीकरण रोक दिया है। गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्यूरियाल ने इसकी पुष्टि की है। अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्यूरियाल ने कहा है कि केदारनाथधाम क्षेत्र में बर्फबारी होने से रास्ता बंद हो गया है। इसलिए यह फैसला किया गया। फिलहाल केदारनाथधाम के दर्शन के लिए आज (रविवार) ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण नहीं होगा। दोनों कार्यालयों के प्रभारियों को इस संबंध में सूचना देकर आगाह…

Read More

भुवनेश्वर (ओडिशा)। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमितामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज (रविवार) जी20 शिक्षा से संबंधित वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक से पहले ‘फ्यूचर वर्क’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया । इसके बाद प्रधान ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नवाचार में दिलचस्पी रखने वालों, अनुसंधानकर्ताओं और नव उद्यमियों से मुलाकात कर चर्चा की।

Read More

हिसार (हरियाणा)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल (सोमवार) यहां हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एचपीयू और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। कुलाधिपति एवं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अति विशिष्ट अतिथि और कृषिमंत्री जेपी दलाल विशिष्ट अतिथि होंगे। एडीजीपी श्रीकांत जाधव सहित राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों के दल ने निरीक्षण किया है। एचएयू में सुबह और शाम सैर के लिए आने वालों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।…

Read More

रांची। झारखंड में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्यभर में कोरोना के 22 नए मरीज मिले हैं, जबकि कोरोना से राज्य में 29 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य के 20 जिले कोरोना मुक्त हैं। वर्तमान में राज्यभर में कोराना के 302 केस सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के नए मामलों में रांची में सात, धनबाद में दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 12 और खूंटी में एक मरीज मिला है। राज्य में सबसे अधिक 81 केस राजधानी रांची में सक्रिय हैं। चार जिले में कोरोना के मरीज हैं।

Read More