बॉलीवुड ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान ने इस ईद अपने प्रशंसकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। करीब 4 साल के ब्रेक के बाद सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हो गई है। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को प्रशंसकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। अब सलमान खान की इस फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। ‘सैकनिल्क’ के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ‘किसी…
Author: sunil kumar prajapati
नई दिल्ली। सोने की महीन चादरों को रंगीन कांच पर जोड़कर छोटे उपकरणों की मदद से सोने पर डिजाइन तैयार करने का नाम है “थेवा”। थेवा भारत में सदियों से प्रचलित है। पर समय के साथ यह कला सिमटती चली गई और अब राजस्थान के मात्र 12 परिवार ही इस कला से जुड़े हुए हैं। इस हुनर पर आधारित चलचित्र “थेवा” का नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (इं.गां.राष्ट्रीय कला केन्द्र) में शुक्रवार शाम सम्वेत सभागार में प्रदर्शन किया गया। निर्देशिका शिवानी पांडेय द्वारा निर्देशित चलचित्र ”थेवा” में उन गुमनाम नायकों को दिखाया गया है, जो रहस्यमय तरीके…
– राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्यमंत्री ने किया उद्धाटन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी के सिग्नेचर बिल्डिंग में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्धाटन किया। योगी ने राज्य की गैर-भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते थे, लेकिन अब प्रतिभा को सम्मान मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में उ.प्र. पुलिस विभाग में एक लाख 64 हजार से अधिक पदों को पारदर्शी तरीके से भरा गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017…
सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित प्राचीन श्री बजरंगबली मंदिर की दीवार में लगे हनुमानजी के पोस्टर को बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने फाड़कर आपत्तिजनक स्थान पर फेंक दिया है, जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसकी खबर मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। घटना की जानकारी जब सरायकेला पुलिस की मिली, तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। सरायकेला में शांति भंग करने की कोशिश यहां बता दें कि सरायकेला थाना में गुरुवार की शाम…
आजाद सिपाही संवाददाता गुमला। बांस के शिल्प कार्य को दिशा प्रदान करने हेतु जिले के आठ प्रखंड में बांस विकास शिल्प केंद्र का निर्माण कराया गया है। साथ ही कारीगरों की आवश्यकता के अनुसार और अन्य कारीगर स्थल पर भी बांस शिल्प विकास केंद्र का निर्माण कराया जायेगा, ताकि कारीगर बरसात, गर्मी और अन्य मौसम में भी आसानी से कार्य कर सकें एवं अपना कार्य, प्रशिक्षण, आय व उत्पादन, विपणन को बढ़ा सकें। उपायुक्त सुशांत गौरव के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा कारीगरों की पहचान कर उनका पंजीयन, कारीगर पहचान पत्र, आधार उद्यम, ई श्रम कार्ड,…
आजाद सिपाही संवाददाता गुमला। कुपोषण के दौर में विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। गुमला के उपायुक्त सुशांत गौरव इस बात को भली-भांति समझते हैं। तभी तो उनकी पहल से जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में कई प्रयास किये जा रहे हैं। इस कारण आज गुमला जिला कुपोषण मुक्त जिला बनने की दिशा में अग्रसर है। जिले में एनीमिया मुक्त अभियान, समर अभियान, पोषण माह, कुपोषण मुक्त अभियान आदि जैसे विभिन्न अभियानों का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए कुपोषण के खिलाफ कई नवाचारी उपाय किये जा रहे हैं। इन सभी अभियानों में जन भागीदारी एवं अधिक…
आजाद सिपाही संवाददाता गुमला। गुमला केवल गुमला नहीं है, खेल की दुनिया में यह खेल नगरी के नाम से जाना जाता है। इस भूमि ने अब तक हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल के साथ-साथ कई प्रकार के खेलों के लिए सैकड़ों राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पैदा किये। लेकिन अधिकतर खिलाड़ी अभावग्रस्त जीवन से जूझते हुए जिले का नाम देश भर में रौशन किया। उपायुक्त सुशांत गौरव के गुमला में आगमन के साथ खेल की दुनिया काफी बदल गयी। उन्होंने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाये रखने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया। बात केवल खिलाड़ियों के मनोबल तक ही नहीं रुकती, बल्कि खेल के…
-भारत की जनसंख्या पहुंची 142 करोड़ 86 लाख, चीन की 142 करोड़ 57 लाख न्यूयॉर्क। चीन को पछाड़ कर भारत दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश हो गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख पार कर गयी है, जबकि चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख है। पूरी दुनिया की जनसंख्या पर नजर रखने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने हाल ही में द स्टेट ऑफ…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। एचएमएआइ, झारखंड ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राज्य में आयुष यूनिवर्सिटी खोले जाने की मांग की है। इस संबंध में एचएमएआइ के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उनसे बुधवार को राजभवन में मिलकर अनुरोध किया। इसमें डॉ राजीव कुमार (सचिव) डॉ नरेश कुमार (अध्यक्ष), रामजी यादव, डॉ बीएन सहाय रंजन, डॉ रानू मेहता, डॉ शिखा कुमारी भी शामिल थी। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को झारखंड में आयुष सम्बंधी समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया। राज्य में आयुष चिकित्सा पद्धति के विकास के लिए कई अहम मांगों को भी उनके समक्ष रखा। आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना कर उसमें…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि युवाओं की आवाज दबाने की बजाय सरकार वादा निभाये। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जितनी मशक्कत युवाओं की आवाज और वाजिब हक दबाने के लिए कर रही, उतनी मशक्कत सही नीति बनाने, नौकरी और रोजगार देने के लिए करती तो ये नौबत नहीं आती। सरकार वादे निभाने में नाकाम रही है। उसकी दोषपूर्ण नीति और नीयत के कारण युवा सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं। महतो रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने विधानसभा प्रभारियों के साथ राज्य में राजनीतिक…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अध्यक्ष-सह- प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने सीसीएल की परियोजनाओं में उत्पादन और प्रेषण में राज्य सरकार से मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री को बताया कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 में सीसीएल ने 90 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है। उसमें उन्होंने सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद जतायी।