Author: sonu kumar

पिछले 37 दिनों से नए कृषि कानूनों के विरुद्ध आंदोलन कर रहे किसानों के लिए शनिवार की सुबह एक दुख भरी खबर लेकर आई। गाजीपुर बॉर्डर पर 60 वर्षीय एक किसान ने शौचालय में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद किसानों में रोष बढ़ गया है और प्रशासन में खलबली मची हुई है। अभी तक पूरे देश में किसान आंदोलन में के दौरान आत्महत्या करने या अन्य कारणों से अब तक 42 किसानों की मौत हो चुकी है। इससे पहले संत राम सिंह व एक अन्य किसान खुदकुशी कर चुके हैं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष चौधरी…

Read More

देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19 हजार 078 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,05,788 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 224 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,49,218 तक पहुंच गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,50,183 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 99,06,387 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि…

Read More

  भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (​​डीआरडीओ) ने ​शुक्रवार को अपना 63​​वां स्थापना दिवस ​मनाया। डीआरडीओ के अध्यक्ष ​डॉ​.​ जी स​तीश रेड्डी​ ​ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें आकाश मिसाइल प्रणाली का एक मॉडल ​भेंट किया, जिसे हाल ही में निर्यात के ​​लिए मंजूरी दी गई है।​ इस अवसर पर अध्यक्ष​ रेड्डी ने अन्य निदेशकों के साथ डीआरडीओ भवन में ​मिसाइलमैन ​डॉ​.​ एपीजे अब्दुल कलाम को पुष्पांजलि अर्पित की।  ​   रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान कार्य को बढ़ाने के लिए डीआरडीओ की स्थापना 1958 में सिर्फ 10 प्रयोगशालाओं के साथ की गई थी​​।​​​ इसे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए ​​अत्याधुनिक…

Read More

भारतीय सेना में मानवाधिका​रों से सम्बंधित मामलों की जांच करने के लिए अलग से प्रकोष्ठ का गठन किया गया है​​।​ ​​इस मानवाधिकार प्रकोष्ठ का पहला ​​​अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल गौतम चौहान को बनाया गया है​​​। वह भारतीय ​​सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी के तह​​त काम करेंगे। ​​मेजर जनरल गौतम चौहान ​ने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है​​​। ​​      ​सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सेना के साथ संवेदनशील संघर्ष क्षेत्रों में मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप सामने आते हैं​ ​लेकिन इस ओर हमेशा ध्यान नहीं जाता है।​ ​भारतीय सेना ने ​​मानवाधिकार ​अधिकारों और मूल्यों के पालन को उच्च प्राथमिकता देने के लिए ​मानवाधिकार प्रकोष्ठ…

Read More

अपने फैशन सेन्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने नए साल के मौके पर अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है,जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सोनम अपने पति आनंद आहूजा को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करने के साथ ही सोनम ने  नए साल की बधाई भी दी है। सोनम ने लिखा-‘2021 मैं जिंदगी में अपने प्यार के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं। यह साल प्यार, परिवार, दोस्तों, काम,…

Read More

सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की आगामी फिल्म ‘राधे श्याम’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म के निर्माताओं ने नये साल के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। फिल्म के इस पोस्टर को प्रभास और पूजा हेगड़े दोनों ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। फिल्म का यह नया पोस्टर छह भाषाओं में जारी हुआ है। अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने फिल्म के इस नये पोस्टर को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘वह आपके दिलों को जीतने के लिए आ गया है और आपको फिर से प्यार से सराबोर देगा’। नये…

Read More

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा भी करते हैं। नए साल की शुरुआत में जहां पूरा देश नए साल का स्वागत कर रहा है,वहीं बीते साल में अपनों के खोने का दर्द भी लोगों के जहन में हैं। बीते साल में अभिनेता इरफान खान भी सभी को अलविदा कह गए। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध था और यह दौर उनके परिवार के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा। वहीं अब नए साल के आगमन पर उनके बेटे बाबिल काफी भावुक…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल के पहले दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उत्तर प्रदेश सहित देश के छह राज्यों में ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया (जीएचटीसी-इंडिया) के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स (एलएचपी) का शिलान्यास किया। प्रदेश में राजधानी लखनऊ में सुलतानपुर रोड पर अवध विहार में इस परियोजना का शुभारम्भ किया गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्र आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित अन्य मंत्री भी जुड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सबके लिए…

Read More

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नववर्ष पर देशवासियों को बधाई दी है। साथ ही उन्हेंने केंद्र सरकार से किसानों को नये साल पर कृषि कानूनों  से मुक्त करने को कहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “नए साल की शुरुआत हो रही है, ऐसे में हमें उन लोगों को याद करना चाहिए, जिन्हें हमने खो दिया है और उन लोगों का शुक्रिया करना चाहिए जो हमारी रक्षा में जुटे हुए हैं और जिन्होंने हमारे खातिर बलिदान दे दिया।” उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि मैं दिल से सम्मान…

Read More

नए साल के पहले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से 6 राज्यों में ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ का शिलान्यास किया। इन राज्यों में त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में सभी छह राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। साल 2017 में ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया (जीएचटीसी इंडिया) के तहत ‘लाइट हाउस परियोजना के निर्माण के लिए छह राज्यों की घोषणा की गई थी। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज नई ऊर्जा, नए संकल्पों…

Read More

यमन के अदन एयरपोर्ट पर बम धमाका हुआ है जिसमें 22 लोगों की मौत हो गयी। घटना में पचास से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि किसी भी आतंकी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। बुधवार को अदन एयरपोर्ट पर उस समय धमाका हुआ जब कुछ समय पहले ही सरकार के नये कैबिनेट मंत्रियों को लेकर एक विमान यहां पहुंचा था। घटना के बाद प्रधानमंत्री मइन अब्दुलमलिक सईद और अन्य लोगों को एयरपोर्ट से शहर के माशिक पैलेस सुरक्षित पहुंचाया गया। महल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और सैन्य बलों ने महल के आसपास के…

Read More