Author: azad sipahi

वॉशिंगटन। विमान में एक महिला का यौन शोषण करने वाले भारतीय इंजीनियर प्रभु राममूर्ति (35) को अमेरिका की कोर्ट ने नौ साल की सजा सुनाई। राममूर्ति ने इस साल जनवरी में एक कमर्शियल प्लेन में महिला का उत्पीड़न किया था। तमिलनाडु के रहने वाले प्रभु को अमेरिका की कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया। 2015 में अमेरिका गया था राममूर्ति प्रभु राममूर्ति 2015 में एच-1बी वीजा पर अमेरिका गया था। डेट्रॉयट के कोर्ट कहा कि राममूर्ति को सजा पूरी होने के बाद भारत भेज दिया जाएगा। जज टेरेंस बर्ज ने कहा कि फैसले से इस तरह के अपराध करने वालों…

Read More

नयी दिल्ली। राफेल डील पर विपक्ष के आरोपों का सामना कर रही मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को SC ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि उसे 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के NDA सरकार के फैसले में कोई अनियमितता नहीं मिली है। इसके साथ ही कोर्ट ने राफेल डील को लेकर दाखिल की गयी सारी याचिकाएं भी खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, ‘इस प्रक्रिया को लेकर हम संतुष्ट हैं और संदेह की कोई वजह नहीं है। कोर्ट के लिए यह सही नहीं है कि वह एक अपीलीय प्राधिकारी बने…

Read More

पुणे। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने हिदायत दी है कि लोग सेना को रोजगार का एक मौका समझते हैं, उन्हें इस सोच से बाहर निकलने की जरूरत है। सेना में शामिल होने के लिए उनको शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर मजबूत होना चाहिए। रावत ने उन सैनिकों के चेतावनी भी दी जो कर्तव्य से बचने या फायदा पाने के लिए बीमारी या शारीरिक लाचारी की आड़ लेते हैं। जो वास्तव में जूझ रहे हैं, उनकी मदद की जायेगी रावत ने यह भी भरोसा दिलाया कि जो पूर्व और वर्तमान सैनिकों ने ड्यूटी के दौरान अपना कोई अंग गंवाया, उनकी…

Read More

धनबाद। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कालाडीह में एनएच-2 पर गुरुवार सुबह आठ बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जबकि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। बरवाअड्डा से गोविंदपुर की ओर जाने के क्रम में हुआ हादसा स्थानीय लोगों ने बताया कि बरवाअड्डा की ओर से एक अर्टिगा कार सवार तीन लोग गोविंदपुर की ओर जा रहे थे।…

Read More

रांची। सीएम रघुवर दास ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और झामुमो वंशवाद और परिवारवाद की उद्योग है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य की जनता की उम्मीदों और आशाओं से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस ने पिछले 14 साल से झारखंड को अस्थिर किया है। एक गरीब आदिवासी मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बनाकर चार हजार करोड़ का घोटाला किया। अब फिर उसी पर डोरे डाले हुए है। 1993 में झारखंड की तकदीर को झामुमो ने कांग्रेस के हाथों बेच दिया था। वहीं भाजपा की सरकार के चार साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।…

Read More

नयी दिल्‍ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए भारत ने अपने 13 खिलाड़ी चुन लिये हैं। पर्थ टेस्ट शुक्रवार से खेला जायेगा। एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट 31 रनों से जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। भारतीय टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव। दूसरे टेस्ट के लिए चुने गए 13 खिलाड़ियों में चोटिल रविचंद्रन अश्विन नहीं हैं। उन्हें पेट में बाईं…

Read More

घाटशिला। शहर में स्थित राणी सती मंदिर से बुधवार रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने आभूषण नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये की चोरी कर ली। गुरुवार सुबह पूजा करने के लिए उठे पुजारी ने मंदिर देखा कि मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पता चला कि मंदिर से आभूषण भी गायब हैं। इसके बाद पुजारी ने मंदिर कमेटी और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, घटना के बाद आक्रोशित मारवाड़ी समाज और मंदिर कमेटी के लोगों ने चोरी में…

Read More

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड की रहने वालीं 102 साल की आइरिन ओ’शिया दुनिया की सबसे उम्रदराज स्काईडाइवर बन गई हैं। उन्होंने प्लेन से 14 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया। कूदने के समय आइरिन की रफ्तार करीब 220 किमी/घंटा थी। इसके बावजूद उन्होंने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। 30 मई 1916 को जन्मीं आइरिन इससे पहले भी दो बार स्काईडाइविंग कर चुकी हैं। पहली बार उन्होंने 100वें जन्मदिन पर यह कारनामा किया था। आइरिन के मुताबिक, तीसरी बार स्काईडाइविंग उनके लिए बिल्कुल सामान्य थी और उन्हें इस बार भी बिल्कुल डर नहीं लगा। आइरिन ने दावा किया कि…

Read More

धनबाद। सैनिक स्कूल तिलैया के तत्कालीन प्रिंसिपल समेत छह अफसरों ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का प्रश्न पत्र लीक किया। फिर मेडिकल जांच और इंटरव्यू में नियमों का उल्लंघन कर बच्चों का चयन किया गया। यह खुलासा करते हुए सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें तत्कालीन प्रिंसिपल कर्नल नबारुण राॅय, वाइस प्रिंसिपल स्क्वाड्रन लीडर संजय कुमार, प्रशासनिक पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शिशिर कुमार, कार्यालय अधीक्षक वीके त्रिवेदी, शिक्षक धनंजय कुमार व मनोरंजन पाठक को आरोपी बनाया है। जांच का जिम्मा सीबीआई एसीबी धनबाद के डीएसपी उमेश कुमार को सौंपा गया है। अनुवाद के दौरान लीक किया पेपर सैनिक स्कूल…

Read More

पर्थ। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट शुक्रवार से पर्थ में यह खेला जाएगा। हालांकि यह मैच नए स्टेडियम में होगा लेकिन इसकी पिच में वही मिजाज देखने को मिल सकता है जिसके लिए पुराना मैदान जाना जाता था। गति और उछाल इस विकेट पर देखने को मिलेगा। पिच के क्यूरेटर ब्रेट सिप्थॉर्प की बातें सुनकर यही लग रहा है। मैच से एक दिन पहले सिप्थॉर्प ने पिच से पर्दा हटाया। इस विकेट पर काफी घास है। और ऐसा माना जा रहा है कि यहां बल्ले और गेंद के बीच जबर्दस्त संतुलन देखने को मिलेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में बुधवार से जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के बताये जा रहे हैं। इलाके में बडे़ पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है। बुधवार शाम से बारामूला के सोपोर के ब्राथ कलां गुंड मोहल्ले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसके बाद गुरुवार तड़के फायरिंग रुकी तो सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सोपोर के ब्राथ कलां क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी से संबंधित सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने…

Read More