खलारी। बरकाकाना- बरवाडीह सीआईसी रेल खंड के हेंन्देगिर स्टेशन के समीप मंगलवार को अहले सुबह पैसेंजर ट्रेन के टक्कर से हाइवा डम्फर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही जोरदार टक्कर में पैसेंजर ट्रेन का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद इस रूट पर चलने वाली ट्रेन का आवागमन बाधित रहा। बताया जाता है कि हेंन्देगिर स्टेशन से 4:45 में अप बीडीएम पैसेंजर ट्रेन खुली। और पोल संख्या 138/23-25 के समीप मानव रहित फाटक के पास एक रेलवे ट्रैक में फसी हाइवा डम्फर जेएच 13 सी 7948 में ज़ोरदार टक्कर हुई। घटना में सभी रेल यात्री सहित हाइवा…
Author: azad sipahi
नयी दिल्ली। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम में मंगलवार सुबह से जारी मतगणना के रुझानों को देखें तो तस्वीर अब लगभग साफ होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी तीन प्रमुख राज्यों में पिछड़ती नज़र आ रही है। कांग्रेस तीनों ही राज्यों में भाजपा से आगे निकल चुकी है। रुझान सत्ता परिवर्तन का संकेत दे रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, तीनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्ववाली सरकार है लेकिन नया जनादेश संकेत दे रहा है कि भाजपा के लिए तीनों राज्यों में आज का दिन अच्छा नहीं है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को…
नयी दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली 11 दिसंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए अनुष्का पति विराट के पास ऑस्ट्रेलिया पहुंची हुई हैं। सेलिब्रेशन होगा, दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी बितायेंगे। लेकिन इस बीच उन्हें कुछ खास तस्वीरें याद आयेंगी। आज के दिन उन्हें अपनी शादी की तस्वीरें तो जरूर याद आयेंगी। ये वही तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से लेकर आम लड़कियों तक सभी को शादी करने की इच्छा जाग गयी थी। विराट और अनुष्का की फेयरीटेल वेडिंग इटली के टस्कनी…
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के भिंड में मतगणना से एक दिन पहले मतपत्र लेकर जा रहे पोस्टमैन से लूट की खबर है। बताया जा रहा है कि पोस्टमैन से मारपीट के बाद उसके पास रखे ढाई सौ मतपत्र लूट लिये गये। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनसे बैलेट पेपर्स से भरा बैग भी बरामद कर लिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती मंगलवार को होनी है। सिटी एसपी आलोक वर्मा के मुताबिक सोमवार दोपहर पोस्टमैन राजेंद्र यादव मतपत्रों को लेकर कलेक्टरेट…
तेलंगाना। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच आ रहे रुझान बीजेपी के लिए बुरी खबर लेकर आये हैं। साल 2014 से दौड़ रहा बीजेपी के जीत का अश्वमेघ घोड़ा अब रुकता नजर आ रहा है। क्योंकि जहां बीजेपी के हाथ तीन राज्य फिसलते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दो अन्य राज्य तेलंगाना और मिजोरम में बीजेपी कुछ खास करती नहीं दिख रही है। हिंदी भाषी बड़े राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार का जाना तय माना जा रहा है। 15 वर्षों से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज बीजेपी…
नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में वोटों की गिनती जारी है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अब तक आये रुझानों में कांग्रेस आसानी से बहुमत हासिल करती दिख रही रही है। वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के रुझानों से गदगद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हालांकि ये शुरुआती रुझान हैं और थोड़ी देर में अंतिम नतीजे स्पष्ट होने शुरू हो जायेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों को लेकर अब तक आए रुझान…
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की सियासत के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराया गया। जिसके नतीजे आने शुरू हो गये हैं। शुुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है और जादुई 45 के आंकड़े को पार करने के अलावा बड़ी जीत की ओर जाती दिख रही है। छत्तीसगढ़ के रुझानों में कांग्रेस को दो-तिहाई बहुमत मिल गया है। 90 सीटों के रुझान में बीजेपी की सीट घटती जा रही है और अब महज 20 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस की बढ़त…
रांची। झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। रांची का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं कांके का तापमान तीन डिग्री तक आ गया। सोमवार को रांची और कांके के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। यह बढ़ोतरी इसलिए हुई, क्योंकि आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्से में बारिश होने के आसार हैं। इसमें झारखंड के पश्चिम और उत्तर पश्चिम हिस्से में बारिश हो सकती है। पलामू, गढ़वा, चतरा,…
रांची। रांची समेत पांच जिलों में दुष्कर्म पीड़िताओं का सामाजिक बहिष्कार करने के मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी। समाज कल्याण विभाग ने रांची, धनबाद, हजारीबाग, पलामू और पूर्वी सिंहभूम के डीसी को पत्र भेजकर कहा है कि वह मामले का सत्यापन कर विभाग को रिपोर्ट भेजें। जांच कम से कम एसडीएम स्तर के अफसर को देने का निर्देश दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव अमिताभ कौशल ने साेमवार को अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें पहले पीड़िताओं की वास्तविक स्थिति पता की जाये। जिलों से रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाये। मुख्य सचिव की बैठक में भी…
अर्जुन मुंडा ने दिया अशीष, करेंगे कन्यादान रांची। पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रांची की लाडली दीपिका कुमारी और अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज अतानु दास की सगाई दीपिका के पैतृक गांव रातू चट्टी में सोमवार को हो गयी। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी मौजूद रहे। बेहद सादगी वाले समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनायी। सगाई के पहले पूजा हुई, जिसमें दीपिका और अतानु ने भगवान का आशीर्वाद लिया। सगाई समारोह में दोनों परिवार के नजदीकी लोगों को आमंत्रित किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा ने दोनों को आशीष दिया।…
एडिलेड। भारत के चार टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टीम इंडिया को 10 साल बाद जीत मिली। पिछली जीत अनिल कुंबले की कप्तानी में 2008 में मिली थी। तब भारत ने पर्थ में 72 रन से मेजबान टीम को हराया था। साथ ही एडिलेड में 15 साल बाद जीत हासिल हुई। पिछली बार 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में सफलता मिली थी। दोनों टीमों के बीच 71 साल के टेस्ट इतिहास में भारत पहली बार सीरीज का पहला मैच जीता। भारत से मिले 323 रन के लक्ष्य…