Author: azad sipahi

रांची। रांची यूनिवर्सिटी में डायरेक्ट सिस्टम से विवि स्तर का छात्र संघ चुनाव को गुरुवार को होगा। सुबह 10.30 से दिन के चार बजे तक पीजी विभाग और कॉलेजों से निर्वाचित 80 छात्र प्रतिनिधि वोट डाल सकेंगे। इसके माध्यम से यूनिवर्सिटी स्तर के लिए पांच छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया जायेगा। इस चुनाव में एबीवीपी और एसीएस-आजसू के बीच डायरेक्ट फाइट है। चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को एबीवीपी और एसीएस-अाजसू दोनों ने अपने समर्थित प्रत्याशियों के जीत का दावा किया है। एसीएस-आजसू गठबंधन के किया जीत का दावा एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि…

Read More

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में बाल विवाह और तस्करी रोकने के लिए बाल संरक्षण आयोग ने खास पहल की है। यहां कारवां रथ निकाला गया है, जिसके जरिये नुक्कड़ नाटक दिखाकर बच्चियों को बाल विवाह और तस्करी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए खासकर दो प्रखंडों, सुन्दर पहाड़ी और बोआरिजोर को चुना गया है। इन दोनों प्रखंडों में ही बाल विवाह और तस्करी के मामले जिले में सबसे ज्यादा आते हैं। कारवां रथ को हरी झंडी दिखाने राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर मंगलवार को गोड्डा पहुंची। जहां रथ को रवाना करने के…

Read More

रांची। झारखंड में देवघर के दवा व्यवसायी विनोद वाजपेयी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। शनिवार को हुई इस हत्याकांड़ में मुख्य आरोपी केशव नाम के व्यक्ति को माना जा रहा है, जो कि घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार हो गया था। पुलिस को कोर्ट से आरोपी के घर की कुर्की का आदेश मिला है, जिसके बाद मंगलवार को देवनगर पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की की है। बताया जा रहा है कि पुलिस जसीडीह थाना क्षेत्र के तिवारी डीह स्थित आरोपी के घर पहुंची लेकिन मौके पर पुलिस…

Read More

रांची। जेवीएम के केंद्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को बुधवार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया। आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम ने बंधु तिर्की को सुबह 6 बजे उनके बनहोरा स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम ने उन्हें सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। जिसके बाद पूर्व मंत्री को सीबीआई की कोर्ट में आज पेश किया जायेगा। सीबीआई कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे बंधु तिर्की मिली जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई के द्वारा बंधु तिर्की को समन जारी किया…

Read More

लखनऊ। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर बुधवार को बसपा सप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा जातिवादी है और हीन सोच रखती है। कांग्रेस के कारण ही बीएसपी बनी है। कांग्रेस राज में एससी व पिछड़ों के लिए कुछ नहीं हुआ है। लेकिन, मध्य प्रदेश व राजस्थान में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए वैचारिक मतभेद होते हुए भी कांग्रेस का साथ देंगी। वह बुधवार को लखनऊ में पत्रकारों से बात कर रही थीं। मायवती ने कहा कि, मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता के लिए जोड़तोड़ कर रही है। उसे रोकने के लिए वैचारिक मतभेद होते हुए कांग्रेस…

Read More

रांची। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। राजधानी सहित झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को बादल छाये रहे। हालांकि अन्य दिनों से ठंड थोड़ी कम रही। रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं कांके का तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को सिहरन कम हुई। पश्चिम और उत्तर पश्चिमी इलाकों में हो सकती है बारिश झारखंड के पश्चिम और उत्तर पश्चिम हिस्से में बारिश हो सकती है। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के…

Read More

हैदराबाद। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2018 के मंगलवार को जारी नतीजे किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए गम लेकर आये। एक तरफ जश्न का माहौल था तो दूसरी तरफ मायूसी और सन्नाटा। इस बीच तेलंगाना में दो नेताओं को हार के सदमे से हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के मुताबिक नालगोंडा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कोमाटीरेड्डी वेंकट रेड्डी को अचानक कमजोरी महसूस होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं पलेर से टीआरएस कैंडिडेट तुम्माला नागेश्वर राव को भी सीने में अचानक दर्द होने पर अस्पताल ले जाना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी रेड्डी को टीआरएस के प्रत्याशी के हाथों…

Read More

रांची। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत पांच वीवीआईपी के गार्ड को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इन गार्ड्स ने नार्कोटिक्स सेल का फर्जी अफसर बनकर पहाड़ी मंदिर गली में स्थित लाइफ फार्मा के संचालक अविनाश कुमार से 30 हजार रुपये की वसूली की थी। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की को-ऑर्डिनेशन विद एडमिनिस्ट्रेशन उपसमिति के चेयरमैन प्रवीण लोहिया ने मंगलवार को डीजीपी डीके पांडेय और एसएसपी अनीश गुप्ता को पत्र लिखा। इसके बाद पुलिस रेस हुई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अपने ही कांस्टेबलों को पहचानने में लग गये 48 घंटे वसूली…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चतुर्थ झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को आहूत करने के प्रारूप को स्वीकृति दी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। चार दिवसीय शीतकालीन सत्र में तीन दिनों का कार्य दिवस होगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के कारण शीतकालीन सत्र की बैठक नहीं होगी। 24 दिसंबर को सरकार विधानसभा में द्वितीय अनुपरक बजट पेश करेगी। 26 दिसंबर को अनुपूरक पर चर्चा के बाद उसे सरकार सदन से पास कराएगी। यहां मालूम हो कि झाविमो महासचिव प्रदीप यादव ने पिछले दिनों…

Read More

पेरिस। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर में मंगलवार देर रात एक बंदूकधारी हमलावर ने भीड़ भरे बाजार पर गोलीबारी कर दी। हमले में तीन लोगों की मौत हुई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, शाम के वक्त सेंट्रल स्क्वेयर बाजार में क्रिसमस की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। फ्रांस की काउंटर टेररिज्म (आतंकवाद निरोधी) फोर्स मामले की जांच कर रही है। फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफ कैस्टेनर के मुताबिक, “हमलावर गोलीबारी करने के बाद भागने में कामयाब हो गया। उसने पुलिस बल पर भी दो बार फायरिंग की।” तीन लोगों की मौत की…

Read More

रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डीपीएस के पास सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम राहुल नायक है और वह भुसूर कोचा का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल सड़क पार कर रहा था इसी दौरान बिरसा चौक की तरफ से सेटेलाइट चौक की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक ने राहुल को अपनी चपेट में ले लिया। धक्का लगने के बाद राहुल की मौके पर ही मौत हो गयी। पल्सर सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।…

Read More