छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाना है, तो फिर से बनायें स्थिर सरकार विलासपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार इमानदार है, इसलिए कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष परेशान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को और आगे बढ़ाना है, तो फिर से यहां स्थिर सरकार बनायें। पिछले डेढ़ दशक में डॉ रमण सिंह के नेतृत्व में सूबे का सर्वांगीण विकास हुआ है। हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ प्रगति कर रहा है। देश के विकसित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ का नाम शुमार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की…
Author: azad sipahi
अनोखे अंदाज में राज्य स्थापना दिवस को सेलिब्रेट किया भाजपा ने रायपुर से हरिनारायण सिंह रायपुर। लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की उम्मीदों के रथ पर सवार भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अनोखी रणनीति अपना रखी है। राज्य के प्रभारी सौदान सिंह की रणनीति पार्टी को लगातार मजबूती प्रदान कर रही है। चाहे फीडबैक हो या लोगों को पार्टी से जोड़े रखे का तरीका, ग्रामीण इलाकों में कार्यकर्ताओं की तैनाती हो या शक्ति केंद्र का गठन, सौदान सिंह एक सोची-समझी रणनीति के साथ काम करते हैं। गुरुवार को छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस था। इसे राज्य उत्सव के रूप…
निरसा। मां की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि रफ्तार ने कहर बनकर बेटे की जान ले ली। बेटा अकाल मौत का ग्रास बन गया। गुरुवार को सुबह-सुबह सड़क दुर्घटना में आॅटो चालक मोहन कर्मकार की जान चली गयी। दुर्घटना जीटी रोड पर कंचनडीह मोड़ के समीप हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मुगमा एरिया आॅफिस के पास का रहना वाला था। बुधवार को मृतक की मां का देहांत हुआ था। गरुवार की सुबह बेटे की भी मौत हो गयी। बताया कि एक माह पूर्व ही मृतक ने आॅटो खरीदा था। 20 फीट दूर तक…
पिस्कानगड़ी। नगड़ी थाना क्षेत्र के पिस्का रेलवे स्टेशन निवासी रशीद खान के पुत्र शरीफ खान उर्फ बाबू खान की बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक जुए के अड्डे में ही ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक बाबू खान पिस्का में कोयला कारोबारियों के लिए देखरेख का काम करता था। घटना की सूचना पर नगड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन तबतक अपराधी वहां से भाग चुके थे। रात में ही नगड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना मंगलवार की रात 12.15 बजे की है। शरीफ उर्फ बाबू खान अपने कुछ…
गिरिडीह। झारखंड में महिलाएं अफीम की तस्करी कर रही हैं। इसका खुलासा बुधवार को अहले सुबह तब हुआ, जब पुलिस ने पारसनाथ रेलवे स्टेशन से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को 14 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। यह अफीम पंजाब ले जाया जा रहा था। डुमरी थाना क्षेत्र स्थित पारसनाथ रेलवे स्टेशन से एटीएस की टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से इनकी गिरफ्तारी की। ये 14 किलो अफीम लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर इन्हें धर-दबोचा गया। महिलाओं की गिरफ्तारी ने सभी को चौंका दिया है। पंजाब में सप्लाई करने…
रांची। बुधवार को सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए सीएम रघुवर दास ने अधिकारियों को कई निर्देश दिये। झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक में किसानों के लिए भी बड़ी राहत की घोषणा भी की। अधिकारियों को सुखाड़ग्रस्त क्षेत्र के लिए एडवांस प्लांनिग करने को कहा। कहा कि फसल बीमा का लाभ किसानों को जल्द से जल्द मिले। राज्य सरकार सुखाड़ग्रस्त क्षेत्र में जो कार्य करेगी, उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को और उस क्षेत्र के नागरिकों पर सुखाड़ का प्रभाव नहीं पड़े। सुखाड़ग्रस्त क्षेत्र में रबी फसल की बीज पर सब्सिडी 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 90…
रांची। स्वराज स्वाभिमान यात्रा लेकर सरायकेला पहुंचे आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि सिर्फ सीएम और डीएम (डीसी) से राज्य नहीं चल सकता। सत्ता का विकेंद्रीकरण इमानदारी से करना होगा और उपर से नीचे तक जिम्मेदारी तय करनी होगी, ताकि गांवों के आम लोग सत्ता के हकदार बनें। झारखंड में सचिवालय और जिला मुख्यालय यही शासन के केंद्र बिंदु बने हैं, जबकि अंतिम पायदान पर खड़े लोग अपनी किस्मत पर जीने को विवश हैं। आजसू केंद्रीय अध्यक्ष ने सरायकेला के राजनगर, चंगवा, मुनीडीह, लेटो, गेगरूड़ी, बाड़ेदा में ग्रामीणों के साथ राज्य के हालात पर…
रांची। दीपावली पर झारखंड पुलिस के शहीद परिवार को झारखंड सरकार की तरफ से तोहफा मिला है। राज्य सरकार उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बना कर देगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा आइपीएस वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) द्वारा दीवाली मेला के उद्घाटन समारोह में की। मुख्यमंत्री डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय दीपावली मेले के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का भ्रमण किया। वहां मौजूद टमटम पर सवार होकर वह मेला घूमे। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है। सभी के चेहरे…
रांची। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर बुधवार को आयोजित रन फॉर यूनिटी में रांची खूब दौड़ी। मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एकता की शपथ दिलायी। कहा कि वह इतनी जोर से शपथ लें कि पाकिस्तान तक आवाज पहुंचे। सीएम ने कहा कि आज भी सरदार पटेल प्रासंगिक हैं। वह देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। आज देश को तोड़नेवाली शक्तियां पूर्व के मुकाबले ज्यादा सक्रिय हैं। कोई जातिवाद, कोई संप्रदायवाद, तो कोई भारत माता तेरे टुकड़े होंगे के नाम पर देश को तोड़ने के लिए सक्रिय है। ऐसी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देने…
दीपेश कुमार रांची। झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को अब गिनती के कुछ माह रह गये हैं। इसके साथ ही झारखंड में सियासी पारा गरम होने लगा है। टिकट पक्का कराने के लिए रांची से लेकर दिल्ली तक दावेदारी की दौड़ शुरू हो चुकी है। इसमें खालिस नेता तो हैं ही। दावेदारों की भीड़ में सरकारी सेवा छोड़कर राजनीति का मेवा खाने की इच्छा रखने वाले नौकरशाह भी शामिल हैं। राजनीति में भाग्य आजमाने के लिए अफसर इस्तीफा तक देने से पीछे नहीं हटते। पहले से ही इस्तीफा देकर किस्मत आजमा रहे अधिकारियों के साथ कुछ ऐसे भी हैं,…
इसी आतंक के कारण इस बार भी उनकी राह होगी आसान दंतेवाड़ा से हरिनारायण सिंह दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सुकमा और नारायणपुर, यानी लाल आतंक का वह इलाका, जहां के बीहड़ और सन्नाटे में मौत घूमती है। यहां की हवाओं में बारूद और मौत की मिली-जुली गंध मिलती है। इन इलाकों में चार खंभे पर टिकी भारतीय व्यवस्था बंदूक के पहरे में सांसें लेती है। कानून धीरे-धीरे सरकता है और अक्सर मुठभेड़ का शिकार होता है। राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब दो सप्ताह से भी कम का समय बचा है। ऐसे में स्वाभाविक तौर…