दंतेवाड़ा, रायपुर से आजाद सिपाही टीम रायपुर। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का कवरेज करने जा रहे दूरदर्शन की टीम पर मंगलवार को हमला किया। इसमें कैमरामैन की मौत हो गयी और दो जवान शहीद हो गये। दूरदर्शन की टीम पुलिस सुरक्षा में जंगल में चुनाव कवरेज के लिए जा रही थी। दंतेवाड़ा से करीब 50 किलोमीटर दूर अरनपुर थाना क्षेत्र में नीलावाया जंगल में नक्सलियों ने घात लगा कर हमला किया। दूरदर्शन की टीम को पुलिस टीम बाइक से लेकर जा रही थी। टीम को इलाके में पोस्टरबाजी की सूचना मिली थी। तीन दिन पहले राज्य के बीजापुर में…
Author: azad sipahi
गुमला। हेमंत सोरेन द्वारा पूरे झारखंड में की जा रही है संघर्ष यात्रा गुमला में पूरी तरह फेल हो गया। इस कार्यक्रम में गुमला में झारखंड मुक्ति मोर्चा कई गुटों में बंटा नजर आया। हैरत की बात तो यह है कि हेमंत सोरेन ने अपने समर्थकों की परवाह नहीं करते हुए कार्यक्रम स्थल नहीं जा कर सीधे परिसदन जा पहुंचे। और कार्यकर्ता परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में इंतेजार करते रहे गये। कुल मिला कर यह कहना गलत नहीं होगा कि झामुमो के जिला कमेटी की सारी तैयारियां धरी के धरी रह गयी और हेमंत सोरेन ने जिला कमेटी के कार्यक्रम…
रांची। हर महिला के अंदर शक्ति है। बस उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता होती है। महिलाओं को अपनी शक्ति को समझने और सही प्रयोग की जरूरत है। उक्त बातें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से आयोजित मिशन साहसी के अंतिम प्रदर्शनी के दौरान कहीं। कहा कि बाल्यावस्था हो, किशोरावस्था या महिला हो, हर किसी में क्षमता होती है, बस वे इसका उपयोग करें। गवर्नर ने कहा कि आज की दुनिया में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं रह गया है, जो तकनीक से दूर हो। ऐसे में छात्राएं और महिलाएं तकनीक का उपयोग…
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम में पटाखे की अवैध दुकानों पर नियंत्रण और जिला प्रशासन की बैंकों में जमा राशि का उपयोग करने अथवा पीएल खाता में जमा करने का निर्देश दिया। सीएम ने लोगों को दीपावली, सोहराय और छठ की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि सभी शहरों में विशेष जगह पटाखा की बिक्री की जाये। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि पलामू के साथ लातेहार की 14 सहियाओं की प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इस पर बताया गया कि नौ सहियाओं का भुगतान कर दिया गया है, शेष का दीपावली से पूर्व कर दिया…
रांची। राजधानी रांची में लाख सतर्कता बरतने के बावजूद अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं । मंगलवार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के चापू टोली स्थित अनमोल स्वीट दुकान के पास एक बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने रीना तिर्की के डेढ़ लाख रुपये से भरे बैग को लूट लिया और फरार हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार रीना तिर्की अशोकनगर स्थित एसबीआइ बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही थीं। रास्ते में उक्त मिठाई दुकान में रुककर समान खरीद रही थी। सामान खरीदने के बाद दुकान से जैसे बाहर निकली। वैसे ही पहले से घात…
खूंटी। पांच वर्ष की मासूम अंजलि को जिस व्यक्ति ने अपनी गोद में खिलाया, उसी ने जादू-टोने के अंधविश्वास में उसकी नृशंस हत्या कर दी। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा ताऊ (पिता का बड़ा भाई) निकला। पुलिस ने दो दिनों के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या में शामिल अंजलि के बड़े पिता गेड़े पाहन और और सुकरा भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की शाम पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि अंजलि की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एएसपी सह तोरपा के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक…
रांची। झारखंड की रघुवर सरकार ने राज्य में रह रहे बेघरों को दीपावली का नायाब तोहफा दिया है। राज्य सरकार डेढ़ लाख रुपये में गरीबों को फ्लैट देगी। राज्य कैबिनेट ने झुग्गियों में रहनेवाले और कम आमदनी वाले शहरी बेघरों को दीपावली का तोहफा दिया है। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड किफायती शहरी आवास नीति – 2015 को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत झुग्गियों में रहनेवाले परिवारों को डेढ़ लाख रुपये में एक छोटा फ्लैट मिल जायेगा। वहीं, वार्षिक तीन लाख रुपये तक की आमदनी वाले परिवारों को इसके लिए पांच-छह लाख रुपये तक खर्च…
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को एक बार फिर एक्शन में नजर आये। पुलिस-प्रशासन की सुस्त कार्रवाई पर बरसते दिखे। दरअसल, गिरिडीह से रेप पीड़ित नाबालिग न्याय की आस में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंची। परिजनों ने बताया कि 14 मई को दुष्कर्म हुआ। पूरे मामले को लेकर थाना में शंकर मंडल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, लेकिन पांच महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर सीएम ने गिरिडीह एसपी से सवाल किये। एसपी ने बताया कि मामला कोर्ट में है और कोर्ट से वारंट निकलने का इंतजार कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री भड़क गये। उन्होंने पूछा कि मामले…
दंतेवाड़ा से हरिनारायण सिंह छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के चुनाव में नक्सली हमेशा से एक महत्वपूर्ण फैक्टर रहे हैं। इस बार नक्सली अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। बिहार और झारखंड में कमर टूटने के बाद नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में तन कर खड़ा होने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर को इसलिए चुना है, क्योंकि वहां उनके सुरक्षा कवच के रूप में जंगल, पहाड़ और घाटी मौजूद हैं। उन्होंने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी लगे पोस्टर लगा रखे हैं। राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और बस्तर में नक्सलियों के पोस्टर खूब दिखते…
रांची। मिशन 2019 को लेकर झारखंड की सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। विपक्ष और सरकार की सहयोगी पार्टी भी झारखंड में अपने अस्तित्व को बचाये रखने के लिए संघर्षरत है। भाजपा अपने संगठन के माध्यम से अगला चुनाव जीतना चाहती है। प्रदेश स्तर पर इसको लेकर लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं। सोमवार को मिशन 2019 को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रघुवर दास के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री से एक-एक…
चतरा। चतरा के पत्थलगडा से एक दैनिक अखबार के पत्रकार चंदन तिवारी की हत्या। चंदन बीती रात लगभग आठ बजे पथलगड़ा चौक पर देखें गये थे। उसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि उन्हें अपहरण किया गया है। चंदन घायल अवस्था में जंगल से बरामद किया गया। सिमरिया अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी ने मृत घोषित कर दिया। शरीर पर मारपीट के निशान। पत्रकार चंदन तिवारी द्वारा थाना प्रभारी को दिया गया आवेदन। जिसमे वह हत्या की आशंका जताते हुये आवेदन दिया था। क्या कहते है डीसी डीसी जितेंद्र कुमार सिंह ने दिया मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश,…