Author: azad sipahi

सांसद- विधायक के संयुक्त प्रयास से हुआ इलाज, भेजा गया रांची हजारीबाग। मुफ्फशील थाना क्षेत्र के चंदवार में हजारीबाग की और से तेज रफ़्तार से आ रही एक चार पहिया वाहन वीक्टा अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। जिससे सड़क दुर्घटना हो गया और गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने पहल की और तुरंत घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। इसी क्रम में स्थानीय सांसद प्रतिनिधि रंधीर पांडेय और स्थानीय वार्ड सदस्य विनोद राम ने इसकी सुचना तत्काल सदर विधायक प्रतिनिधि बिजय कुमार को दी। जिसके बाद सदर विधायक प्रतिनिधि बिजय कुमार, भाजपा के…

Read More

रांची। भाजपा ने झामुमो की संघर्ष यात्रा को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो आदित्य साहू ने कहा कि स्थानीय नीति से लेकर बालू बेचने तक के मुद्दे पर झामुमो का असली चेहरा पहले ही सार्वजनिक हो चुका है। आम जनता अब झामुमो के झांसे में आने वाली नहीं, चाहे वो जितनी भी यात्रा कर ले। वहीं प्रो साहू ने आजसू पार्टी को भी सरकार से संबंधित कोई भी बात उचित प्लेटफार्म पर रखने की बात कही। कहा कि आजसू सरकार में शामिल है। इसलिए वह अपनी बात सरकार के समक्ष रखते हुए समाधान पर भी…

Read More

भुरकुंडा। एसीबी हजारीबाग की टीम ने शुक्रवार को भुरकुंडा पतरातू वन प्रमंडल के रेंजर, फॉरेस्टर और कंप्यूटर आॅपरेटर को ठेकेदार से घूस लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा है। टीम तीनों को गिफ्तार कर अपने साथ हजारीबाग ले गयी। एसीबी की टीम में शामिल डीएसपी राहुल देव बड़ाइक ने बताया कि एनटीपीसी पतरातू प्लांट निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है। डीएफओ द्वारा पतरातू वन प्रमंडल रेंजर मोहन मिश्रा को निर्देश दिया गया था कि काटे गये पेड़ों को रामगढ़ फॉरेस्ट विभाग की डिपो में जमा करना है। पेड़ों की कटाई कर रहे ठेकेदार विरेंद्र प्रसाद मेहता…

Read More

रायपुर से हरिनारायण सिंह रायपुर। छत्तीसगढ़ चुनाव की रणभूमि सज चुकी है। लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की उम्मीदों के साथ भाजपा जहां चुनावी रणनीति में भारी पड़ रही है, वहीं विपक्षी कांग्रेस लगातार चुनाव प्रबंधन में पिछड़ती नजर आ रही है। भाजपा ने ग्रास रूट स्तर पर तैयारी की है, जबकि कांग्रेस आज भी अपने अंतर्द्वंद्व से जूझ रही है। उसके समर्थक भी नहीं समझ पा रहे हैं कि पार्टी की यह हालत क्यों है। कांग्रेस का पूरा चुनाव प्रबंधन नेतृत्व की कमी से जूझ रहा है। पार्टी के प्रत्याशी केवल एक नेता पर पूरी तरह आश्रित हो…

Read More

लोहरदगा। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों के समक्ष कहा कि इस बार 2019 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूरी तरह पराजित कर हटाने के लिए हर मोर्चे पर बेहतर रणनीति और तैयारी बनायी जा रही है। चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं जीतने दिया जायेगा। सभी विपक्षी राजनीतिक दलों का लक्ष्य एक है। सभी मिलकर भाजपा को हटाने की लड़ाई लडेंगे। संघर्श यात्रा के दूसरे चरण के दौरान लोहरदगा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकार से…

Read More

कोडरमा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो प्रमुख बाबुलाल मरांडी ने साफ तौर पर कहा है कि आजसू पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। वह गुरुवार को स्थानीय परिसदन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी आजसू ने जो रुख अख्तियार किया है, वह केवल दिखावा है। हकीकत यह है कि उसके कार्यकर्ता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। झाविमो सुप्रीमो ने कहा कि राज्य में विपक्ष का गठबंधन अभी नहीं बना है, लेकिन चुनाव से पहले यह बन जायेगा। उसके बाद सीटों का बंटवारा भी हो जायेगा। जिस सीट पर जो जीतने की स्थिति…

Read More

भोजन और दस हजार वेतन का दिया जाता था प्रलोभन गिरिडीह। गिरिडीह में युवाओं को आतंकी ट्रेनिंग देनेवाले संगठन का खुलासा हुआ है। इस संदिग्ध आतंकी संगठन के लोग भटके हुए युवाओं को आतंक का पाठ पढ़ा रहे थे। इसका खुलासा समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस के समक्ष दिये बयान में किया है। इन लोगों ने ऐसे तीन संदिग्ध युवकों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि ये समाज के नवयुवकों को गुमराह कर आतंकी बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।…

Read More

खबर लिखने से नाराज ठेकेदार के कहने पर हुई हत्या चतरा। चतरा पुलिस ने पत्रकार चंदन तिवारी हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले दो हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों हत्यारे नक्सली संगठन टीपीसी से संबंधित बताये जा रहे हैं। इस मामले में एक आरोपी अभी तक फरार है। फरार अपराधी ठेकेदार बताया जाता है, जिसने हत्या करायी है। बदले की नीयत से की गयी हत्या पुलिस ने बताया कि तालाब निर्माण की खबर प्रकाशित करने के बाद बदले की नीयत से चंदन की हत्या की गयी। इस मामले को लेकर एसपी…

Read More

रांची। सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह ने सीसीएलकर्मियों से कहा है कि वे अपनी मेहनत से अभिशाप को भी वरदान में बदल सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ काम करें। कहा कि कंपनी के पास बहुत संसाधन हैं। सिंह गुरुवार को सीआइएल और सीसीएल के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर बोल रहे थे। इस अवसर पर सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह, सीसीएल निदेशकों एवं वरीय अधिकारियों के साथ शहीद स्मारक, दरभंगा हाउस में कोयला श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही रंगीन गुब्बारे आकाश में उड़ाये। सीसीएल सीएमडी सिंह ने कोयले से मेथनॉल उत्पादन की भी चर्चा की। उन्होंने सीसीएल की कल्याणकारी…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा विधायक पत्नी समेत गुरुवार को कांग्रेस में विधिवत शामिल हो गये। कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय चाईबासा में अवस्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने उन्हें माला पहना कर विधिवत पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर डॉ अजय कुमार ने कहा कि मधु कोड़ा के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कोड़ा झारखंड के कद्दावर नेता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोल्हान से मुख्यमंत्री और सांसद दोनों देगी। कोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी पार्टी जय भारत समानता पार्टी…

Read More

रांची। महिला ने राजधानी रांची में बीच सड़क पर खुद को आग लगा ली। वह लगभग पूरी तरह जल गयी। आनन-फानन में उसे रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। गुरुवार शाम को रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित सुरेंद्रनाथ स्कूल के पास उस समय भगदड़ की स्थिति हो गयी, जब ज्योत्सना गोराई नाम की एक महिला ने अचानक बीच सड़क पर खुद पर किरोसिन तेल छिड़क कर शरीर में आग लगा ली। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही महिला बुरी तरह से जल गयी। अंधेरी गली में आधा घंटा खड़ी रही…

Read More