रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हर बेटे का धर्म है कि वह माता-पिता और अभिभावकों को जीवन में तीर्थ यात्रा कराये। झारखंड का बेटा होने के नाते गरीब, असहाय वृद्धों को तीर्थ यात्रा करा कर धर्म निभा रहा हूं। 2016 में इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की। अब तक 5000 से ज्यादा तीर्थयात्रियों को विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करायी जा चुकी है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने हटिया रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत पुरी यात्रा के लिए ट्रेन रवाना करने से पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा…
Author: azad sipahi
खूंटी। पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, विधायक पौलूस सुरीन सहित अन्य नेताओं ने सोमवार को झारखंड संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत तोरपा प्रखंड के मरचा मोड़ से की। इसके पूर्व हेमंत सहित अन्य नेताओं ने बाबा आमे्रश्वर धाम में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मरचा मोड़, रनिया और सोदे में उन्होंने जनसभाओं को भी संबोधित किया। उन्होंने रनिया में दो योजनाओं का उद्घाटन भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों और मूलवासियों को जमीन से बेदखल करने के लिए कई तरह के षड्यंत्र रच रही है।…
गुमला। गुमला शहर के प्रतिष्ठित ईंट भट्ठा व्यवसायी पालकोट रोड निवासी सत्यनारायण साहू के बेटे 15 वर्षीय अमन कुमार की हत्या सोमवार की देर रात गोली मारकर कर दी गयी। अपराधियों ने अमन के सीने में गोली मारी। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद भी अमन की सांस चल रही थी, लेकिन अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। मृतक संत स्टीफन स्कूल गुमला में दसवीं कक्षा का छात्र था। इस घटना के बाद अस्पताल में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। हत्या को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना…
चाईबासा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चाईबासा को दिवाली का गिफ्ट दिया। इस मौके पर उन्होंने चाईबासा के लिए कई योजनाओं की सौगात दी। साथ ही कहा कि राज्य सरकार ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर 27 नगर निकायों में एक-एक दादा-दादी पार्क बनाने का फैसला किया है। धनबाद में राज्य का पहला दादा-दादी पार्क खुल भी चुका है। जल्द जमशेदपुर, चाईबासा समेत अन्य निकायों में भी ऐसे पार्क बनेंगे। चाईबासा में टाटा स्टील की ओर से सीएसआर फंड से करीब 10 करोड़ की लागत से निर्मित खूबसूरत जुबली तालाब चाईबासावासियों को सौंप रहा हूं। पार्क में इंट्री…
दंतोवाड़ा से हरिनारायण सिंह छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। प्रचार की गहमा-गहमी के बीच सोमवार को नक्सलियों की मांद में भाजपा की सक्रियता ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भर दिया है। सोमवार को छत्तीसगढ़ के चुनाव की कमान संभाल रहे सौदान सिंह के निर्देश पर झारखंड के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री सह बिहार के महामंत्री राजेंद्र सिंह ने दंतेवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक की। इसमें सात मंडलों के 54 शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी और चुनाव संचालान में जुटे अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिम्मेदारियों का बंटवारा…
रांची। झारखंड में चुनाव में अभी कुछेक महीने का समय है, लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने यात्रा और चौपाल के माध्यम से चुनावी समर की तैयारी शुरू कर दी है। विपक्ष सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रख रहा है, तो सत्ता पक्ष विकास कार्यों को लेकर जनता को अपने पक्ष में गोलबंद कर रहा है। प्रमुख विपक्षी पार्टी झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन संघर्ष यात्रा के माध्यम से जनता के बीच अपनी बातें रख रहे हैं, तो आजसू प्रमुख सुदेश महतो स्वाभिमान यात्रा निकाल कर जनता को अपने पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास…
गुमला। दो युवकों की पत्थर से कुचल कर हत्या। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक के साथ एक लड़की थी, जिसे अपराधियों ने अपने साथ ले गए और दो युवकों की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी है। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के तारागुट्टू अंबाटोली के पास की है। घटनास्थल में पहुंची पुलिस।
कोडरमा। गिरिडीह जिला अंतर्गत राजधनवार थाना के अंतर्गत ग्राम केंदुआ निवासी बाजो महतो पिता स्व़ लोचन महतो ने अपनी पुत्री पार्वती देवी की हत्या करने का मामला चलकुशा थाना में दर्ज कराया है। तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी आवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी चलकुशा थाना क्षेत्र के ग्राम सुदन निवासी खागो महतो के पुत्र छोटन यादव के साथ उचित दान दहेज देकर की थी। शादी के 6 माह के बाद से उनकी पुत्री को उनका दामाद छोटन यादव, ससुर खागो महतो, सास, देवर दशरथ यादव, किशुन यादव मारपीट एवं प्रताड़ित…
विष्णुगढ़। थाना क्षेत्र में अवैध कोयले की तस्करी ने अब तूल पकड़ लिया है। कोयला तस्करों द्वारा इस धंधे का अंजाम अब निर्भिक होकर दिया जा रहा है। मोटरसाइकिल और साइकिल से कोयला ढुलाई करने वाले कोयला तस्कर थाना को मैनेज करते हैं और ट्रक से तस्करी करने वाले कुख्यात तस्कर उपर तक मैनेज करते हैं। यही कारण है कि अवैध कोयले की तस्करी पर विराम नहीं लग रहा है। सबसे अधिक कोयले की तस्करी विष्णुगढ-बागोदर के रास्ते में हो रही है। मोटरसाइकिल और साइकिल से उक्त रास्ते में सुनिश्चित स्थानों पर कोयला जमा किया जाता है फिर सुरज ढलने…
रामगढ़। रामगढ़-रांची मार्ग पर ललकी घाटी में पहाड़ों की तलहटी में मनोरम वादियों के बीच बने राधा गोविंद विश्वविद्यालय के सफल संचालन हेतु 28 अक्टूबर को विश्वविद्यालय कैंपस में स्थानीय सलाहकार समिति के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी तिलकराज मंगलम ने की। इस मौके पर विशेष रूप से राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलपति बीएन साह, पूर्व विधायक शंकर चौधरी, सीपी संतन, डॉ बीएन ओहदार, शहजादा अनवर एवं भुनेश्वर महतो उपस्थित थे। बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मां शारदे एवं संस्था के संस्थापक स्वर्गीय गोविंद साह एवं स्वर्गीय राधा देवी के चित्र पर माल्यार्पण…
उलिहातू (खूंटी)। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार को बिरसा मुंडा के गांव उलीहातू से झारखंड संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की। यह यात्रा दो नवंबर तक चलेगी। मिशन 2019 के लिए हेमंत सोरेन ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट, भूमि अधिग्रहण बिल और बकोरिया कांड को मुद्दा बनाया। वहीं बकोरिया कांड को लेकर पुलिस प्रशासन पर करारा प्रहार किया। हेमंत ने कहा कि झारखंड में ड्रामा का वातावरण है। राज्य में अजीबोगरीब तनाव का माहौल है। दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, इसाई समुदाय पर अत्याचार हो रहा है। बुंडू प्रखंड में थाने के अंदर दलित नौजवान की पुलिस ने हत्या…