Author: azad sipahi

रांची। सीएम रघुवर दास ने कहा कि अंत्योदय विकास का आधार बने। मानवता की सेवा ही एकात्म मानववाद है। इस सिद्धांत के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री रघुवर दास सूचना भवन में जन संवाद के बाद सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों से रू-ब-रू हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हो या झारखंड सरकार हो, मानवता की सेवा ही मुख्य ध्येय है। आयुष्मान भारत मानवता की सेवा का पर्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिला के उपायुक्त…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी जिला के उपायुक्तों को एक टीम बना कर बेकार पड़े सरकारी भवनों की लिस्ट बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में बिना उपयोग की वैसी इमारत को तोड़ कर उसे समतल करें। मंगलवार को आयोजित जनसंवाद सीधी बात कार्यक्रम में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कई जगह नये स्कूल तो बन गये, लेकिन पुरानी बिल्डिंग जस की तस खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि हर जिले में एक टीम बनायी जाये और हफ्ते भर के अंदर इससे जुड़ी लिस्ट सर्वे करने के बाद सीएमओ को भेजी जाये। मुख्यमंत्री ने कहा-जरूरी…

Read More

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का वितरण किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। एथलीट हिमा दास को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। एशियाड के चलते सितंबर में पुरस्कार वितरण : हर साल ये पुरस्कार मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन 29 अगस्त को दिये जाते थे। लेकिन, इस बार एशियाड की वजह से इन पुरस्कारों का वितरण सितंबर में किया जा रहा है। अर्जुन पुरस्कार: नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रोअर), जिंसन जॉनसन और हिमा दास (एथलेटिक्स), एन सिक्की रेड्डी…

Read More

रांची। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इसी कड़ी में रांची में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के अलावे कई गणमान्य शामिल हुए और उन्हें नमन किया। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी आदर्श हैं इनकी विचारधारा देशहित में है। कांके विधायक जीतू चरण राम, महापौर आशा लकड़ा, उपमहापौर संजीव…

Read More

रांची। राजधानी स्थित पहाड़ी मंदिर की 20 दानपेटियों में रखे लाखों रुपये के नोट सड़-गल गये हैं। इसका खुलासा मंगलवार को हुआ। रांची डीसी के निर्देश पर पांच अधिकारियों के नेतृत्व में बनी टीम ने मंगलवार को पहाड़ी मंदिर पहुंच कर दान पेटी खुलवाये। पहले दिन सात दान पेटियां खोली गयीं, जिनमें सवा लाख रुपये से ज्यादा के नोट सड़ गल गये हैं। यहां कुल 20 दान पेटियों में लंबे समय से श्रद्धालुओं द्वारा डाले गये श्रद्धा दान के पैसे पड़े हैं। अभी मात्र सात पेटियां ही खुली हैं। लोग आशंका जता रहे हैं कि अभी और लाखों रुपये के ऐसे…

Read More

नयी दिल्ली। मंगलवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर एशिया कप मुकाबले में जब दोनों कप्तान मैदान पर उतर रहे थे सबकी नजरें ठहर गईं। अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान के साथ जो शख्स टॉस के लिए उतर रहा था वह रोहित शर्मा नहीं था। जी, कैमरा जैसे ही फोकस हुआ सामने महेंद्र सिंह धोनी का चेहरा नजर आया। क्या, इस मैच में धोनी कप्तानी करेंगे। जी, करीब दो साल बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सही हिसाब लगाएं तो 696 दिन बाद धोनी टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे…

Read More

रांची। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रांची आ रहे हैं। वे 27 से 30 सितंबर तक आयोजित लोकमंथन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। लोकमंथन कार्यक्रम प्रज्ञा प्रवाह की ओर से खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। उद्घाटन 27 सितंबर को शाम चार बजे होगा। वहीं समापन समारोह 30 सितंबर को 11 बजे होगा। समापन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। इसकी जानकारी झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने दी। उनके साथ में लोकमंथन के सचिव डॉ. मनीष रंजन, केंद्रीय टोली सदस्य दीपक…

Read More

श्रीनगर। नार्थ कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने देर रात सोपोर के नवपोरा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। अभी तक की गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की पुख्ता रिपोर्ट मिली थी। एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल ने कहा कि क्षेत्र में फायरिंग की आवाज सुनी गई थी। उन्होंने कहा कि आंतकवादियों को…

Read More

भोपाल। भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंकते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने जहां एक बार फिर घुसपैठियों और असम के नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) का मामला उठाया तो मोदी ने अपना भाषण कांग्रेस और राहुल गांधी के ऊपर फोकस रखा। पीएम ने कहा कि 125 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस को आज सूक्ष्मदर्शी से खोजना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के दौरान एमपी की बीजेपी सरकारों और जनता के साथ धोखा हुआ।…

Read More

रांची। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकतार्ओं ने एक अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। खिजरी विधानसभा क्षेत्र स्थित अनगड़ा के एक पेट्रोल पंप पर साइकिल चलाकर कई झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे और साइकिल में पेट्रोल भरने के लिए कहा। यह देखकर वहां मौजुद लोगो हैरान रह गये और हसने लगे। विरोध जताने का इस आनोखे अंदाज को देख कर लोगों की भीड़ जमा हो गयी और सभी ठहाके लगाने लगे। साइकिल पर सवार सभी झामुमो के कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी भी कर रहें…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजना आयुष्मान भारत की शुरुआत झारखंड से करके प्रधानमंत्री ने बदलते झारखंड के डिलीवरी सिस्टम पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड भी प्रधानमंत्री के इस सपने को धरती पर उतारने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। अब तक 357 अस्पताल और नर्सिंग होम का निबंधन हो चुका है। 800 से ज्यादा गोल्डन कार्ड बांटे जा चुके हैं। आयुष्मान भारत के तहत रोगियों का इलाज भी शुरू हो गया है। सहयोग के लिए 448 आरोग्य मित्रों की नियुक्ति कर दी गयी…

Read More