रांची। प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र में लंबी छलांग है। पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। उनके मुताबिक, गोल्डन कार्ड से मुफ्त इलाज होगा। आपात स्थिति में पास में कार्ड नहीं होने पर अंगूठा लगा कर इलाज करा सकेंगे। यह योजना पेपरलेस, कैशलेस होगी। देश में कहीं भी मरीज इलाज करा सकता है। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है कि कैसे इतनी बड़ी योजना का शुभारंभ हो रहा है, यह योजना कैसे यह चलेगी। लाभार्थी का मुफ्त इलाज होगा। एकदम मुफ्त।…
Author: azad sipahi
न्यू भारत की तर्ज पर न्यू झारखंड बनाने का संकल्प रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि देश को भारत, मोदी और विकास चाहिए। उन्होंने न्यू भारत की तर्ज पर न्यू झारखंड का संकल्प लेते हुए कहा कि हम नये भारत के अपने साझा सपने की बात कर रहे हैं। इसे सफल करने के लिए प्रधानमंत्री भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था, मजबूत भारत बनाने के लिए गांवों और कृषि के चहुंमुखी विकास के लिए जोर देते हैं। सालों से किसान फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने भी मांग कर रहे थे, लेकिन…
बीमारी अब किसी की बर्बादी की वजह नहीं बनेगी : शिक्षामंत्री कोडरमा। राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा के लिए आज ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन है। यहां बनने वाले मेडिकल कॉलेज का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची से आॅनलाइन शिलान्यास किया है। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश के गरीब से गरीब व्यक्ति को, सामान्य जन को, आरोग्य की सुविधा मिले, इलाज की सुविधा मिले, गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिले, मुफ्त में मिले, इसलिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…
कोडरमा। कोडरमा के लिए 23 सितंबर का दिन अविस्मरणीय रहेगा। यहां मेडिकल कॉलेज का सपना हकीकत में बदलने जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के रूप में एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने रांची से इसका आॅनलाइन शिलान्यास किया। करमा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव और विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ रवींद्र राय ने भी इसका शिलान्यास किया। इस ऐतिहासिक पल के हजारों लोग भी गवाह बने। इसके लिए प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के पास रांची के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी। बरकट्ठा विधायक जानकी यादव, बरही…
50 करोड़ गरीबों को PM मोदी का तोहफा रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाली महत्वाकांक्षी स्कीम ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) को लॉन्च कर दिया है। पहले इसे आयुष्मान भारत योजना नाम दिया गया था। करीब 50 करोड़ भारतीय इस योजना से लाभान्वित होंगे। योजना के मुख्य फायदे पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से आयुष्मान भारत योजना के लॉन्चिंग की घोषणा की थी। इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य प्रत्येक परिवार को सालाना 5 लाख रुपए से 10 करोड़ रुपए तक की कवरेज प्रदान करना…
नयी दिल्ली। मनोहर पर्रिकर की खराब सेहत के बीच गोवा में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लग रही अटकलों को भाजपा ने खारिज कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कर दिया है कि मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हालांकि, वहां की कैबिनेट में कुछ फेरबदल किए जा सकते हैं। शाह ने ट्वीट किया कि गोवा प्रदेश भाजपा की कोर टीम के साथ चर्चा कर यह निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ही गोवा सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल व विभागों में बदलाव शीघ्र ही किया जाएगा। उल्लेखनीय…
जमशेदपुर। जिले के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लाल बाबा फाउंड्री इलाके में रबर के ढेर में आग लग गयी। जिसकी वजह से आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार घटना बर्मा माइंस थाना क्षेत्र की है। जहां अचानक रबड़ के अवशेष के ढेर में आग लग गयी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया: आग की भयावहता से आस-पास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत झारखंड से की है। इस योजना के माध्यम से देश के 50 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि इस योजना का फायदा उन तमाम लोगों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के प्रयास से ही सफल हो सका है कि भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिका और चीन के बाद आज तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. आज विदेश में भी भारत की चर्चा…
अांध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया दु:ख विशाखापटनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में नक्सलियों ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से दोनों नेताओं की मौके पर ही मौत हो गई। नक्सलियों ने अराकू के विधायक किदारी सर्वेस्वरा राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा को डुंब्रीगुडा मंडल में उस समय गोली मारी जब वे एक कार्यक्रम शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि नक्सली हमले में राव के पर्सनल असिस्टेंट की भी मौत हो गई। सीएम अमेरिका दौरे पर गये हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा…
नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते, देश को दल से ऊंचा मानते हैं। शाह ने आज दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में ‘पूर्वांचल महाकुंभ’ रैली को संबोधित किया, जिस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। हमारी नीति गरीबी हटाओ शाह ने कहा कि हमारी नीति गरीबी हटाओ, भुखमरी हटाओ, असुरक्षा हटाओ है, लेकिन महागठबंधन की एक मात्र नीति मोदी हटाओ है। भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका एक ही मंत्र है झूठ बोलना और बार-बार झूठ बोलना। अगर वे पूर्वांचल का…
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम नयी दिल्ली। देश की जनता तेल की कीमतों में लगी आग की मार झेल रही है। रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए। शनिवार तक कीमतों में बढ़त का सिलसिला केवल पेट्रोल तक सीमित था लेकिन रविवार को डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आज पेट्रोल के दामों में 17 पैसों की बढोतरी के बाद कीमत 82.61 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल के दामों में 10 पैसे की बढोतरी के बाद दाम 73.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के दाम बस…