Author: azad sipahi

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने त्राल इलाके के अरीपाल गांव को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने कहा, “क्षेत्र को चारों ओर से घेरे जाने के बाद छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। मुठभेड़ जारी है।” गौरतलब है कि, राज्य में काफी समय से आतंकी गतिविधियां हो रही हैं, जिससे राज्य में अशांति का माहौल बना हुआ है। हाल ही में शोपियां में आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों भी की हत्या कर दी…

Read More

मुंबई। प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार की सुबह निधन हो गया। वह 64 साल की थीं और किडनी एवं लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। उनके भाई देव लाजमी ने बताया, ‘‘उनका सुबह साढ़े चार बजे (कोकिलाबेन धीरूभाई) अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह किडनी और लीवर के काम करना बंद करने की बीमारी से पीड़ित थीं।’’ लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। वह यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिये जानी जाती थीं। उनकी फिल्में अक्सर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रूदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल हैं। लाजमी…

Read More

जम्मू। जरा सोचिये अगर कम उम्र में ही किसी महिला के पति की मौत हो जाती है तो उस पर क्या बीतती है. कोई भी आम महिला ऐसे समय में टूट जाती है, लेकिन जम्मू में एक शहीद की विधवा ने जो कर दिखाया, उसे देखकर हर कोई सलाम कर रहा है. आइये जानते हैं भारतीय सेना के शहीद रवींद्र संब्याल की पत्नी नीरू संब्याल की कहानी…… भारतीय सेना के रवींद्र संब्याल 2015 में एक इंजूरी की वजह से अपनी जान गंवा बैठे. जिसके चलते उनका परिवार टूट सा गया। संब्याल अपने पीछे एक छोटी बेटी और पत्नी नीरू संब्याल…

Read More

4600 करोड़ में टाटा स्टील ने खरीदा रांची। आज मैं उस उषा मार्टिन स्टील डिवीजन के बारे में आपको जानकारी दे रहा हूं, जिसे अभी-अभी टाटा स्टील ने खरीद लिया है। झारखंड की एक बड़ी कंपनी थी उषा मार्टिन स्टील डिवीजन। पिछले कुछ वर्षों से इस कंपनी की आर्थिक स्थिति डावांडोल थी, जिसके कारण उषा मार्टिन प्रबंधन ने इसे बेचने का फैसला किया। उषा मार्टिन लिमिटेड में शेयर बाजार को उपलब्ध करायी गयी अपनी जानकारी में कहा है कि इस्पात कारोबार को टाटा को बेचने से कंपनी को अपने कर्ज बहुत हद तक कम करने में मदद मिलेगी। 1974 में स्थापना…

Read More

 महेंद्रगढ़ से दबोचे गए पंकज और मनीष रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में छात्रा से गैंगरेप के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने प्रदेश के ही महेंद्रगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें शनिवार की देर रात गिरफ्तार किया था, लेकिन रविवार को सुबह इन्हें अरेस्ट किए जाने की पुष्टि हुई। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने आरोपी पंकज और मनीष को इस मामले में अरेस्ट किया है। इस घटना का मास्टरमाइंड नीशू पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 12 सितंबर को रेवाड़ी के नया गांव की…

Read More

इस्लामाबाद। भारत के साथ शांति वार्ता प्रस्ताव की कोशिश विफल होने के बाद इमरान खान देश में ही घिरते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार द डॉन के अनुसार मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने पाक पीएम पर निशाना साधा है। दोनों ही पार्टियों का कहना है कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को देने से पहले जरूरी होमवर्क नहीं किया। बता दें कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी + को पत्र लिखकर बातचीत की पेशकश की थी। हालांकि, इमरान को जब मन लायक जवाब…

Read More

बोकारो। जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट में धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बेरमो अनुमंडल के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के पेंक नारायणपुर थाना स्थित पोखरिया की है। जहां 22 वर्षीय संतोष घांसी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि पोखरिया निवासी धुजा घांसी के 22 वर्षीय पुत्र संतोष घांसी का प्रेम-प्रसंग गांव की ही तेजो साव की बेटी गुड़िया के साथ था। गुड़िया शादीशुदा थी और फिलहाल मायके आयी हुई थी।…

Read More

तालचर। पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के तालचर में खाद कारखाने के पुनरुद्धार कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद रैली को संबोधित करते हुए सीएम नवीन पटनायक पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने अपने संबोधन में 2019 के चुनावी लड़ाई की तस्वीर खींचते हुए इशारे ही इशारों में अपनी जीत का दावा भी किया। मोदी ने कहा कि खाद कारखाने से 36 महीने बाद उत्पादन शुरू हो जाएगा और विश्वास दिलाता हूं कि इसका उद्घाटन करने मैं ही आऊंगा। आश्चर्यजनक रूप से इस भाषण में पीएम के निशाने पर कांग्रेस बहुत कम और नवीन पटनायक बहुत ज्यादा रहे। जाहिर तौर पर…

Read More

मुंबई। आलिया भट्ट इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि उनके पिता महेश भट्ट ने लंबे ब्रेक के बाद फिर से फिल्म बनाने का फैसला किया है। वे सड़क 2 को डायरेक्ट करेंगे, जिसमें आलिया काम करेंगी। सूत्रों की मानें तो आलिया अपने पिता के सम्मान में फ्री में काम करेंगी। महेश भट्ट के जन्मदिन पर सड़क 2 का अनाउंसमेंट हुआ फीस नहीं लेना चाहतीं आलिया: आलिया इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें अपने पिता के डायरेक्शन में काम करने का मौका मिलेगा। यह उनका सपना था जो कि अब पूरा होने जा रहा है। अब आलिया को…

Read More

रांची। राजधानी में मुहर्रम के पहलाम का मुख्य जुलूस आज निकलेगा। इसे देखते हुए रांची जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। डीसी राय महिमापत रे ने शुक्रवार को यह आदेश जारी कर दिया है। डीसी ने कहा कि कुछ कमेटियों ने आग्रह किया था कि 22 सितंबर को मुहर्रम का जुलूस निकलेगा, इसलिए स्कूल बंद रखें। जुलूस के दौरान बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती, इसी को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्देश दिया गया है। पीएम की रैली के लिए बसें मंगाईं इससे पहले राज्य सरकार ने शुक्रवार को मुहर्रम का अवकाश घोषित किया था।…

Read More

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने भुवनेश्वर में तलचर फर्टिलाइजर प्लांट का पीएम मोदी ने शुभांरभ किया। पीएम मोदी के साथ पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और सूबे के सीएम नवीन पटनायक इस अवसर पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। यहां उर्वरक संयंत्र जैसी परियोजनाएं भारत की विकास कहानी के केंद्र हैं। यह संयंत्र नवीनतम तकनीक का भी उपयोग करेगा। यह हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता है कि देश को नवीनीकृत ऊर्जा और अधिक गति…

Read More