भाजपा के कुंदा मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष विनय सिंह भोक्ता करमा पूजा के मौके पर झूमर खेलने अपने साथियों के साथ गांव में गया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। भाजपा नेता के घर नहीं लौटने से चिंतित परिजनों ने कुंदा थाना पुलिस से मामले की सूचना देते हुए खोजबीन करने की गुहार लगाई थी।
Author: azad sipahi
चाईबासा। झारखंड सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नई-नई सुविधाएं दे रही है। उसके बावजूद स्वास्थ्य सेवा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सरकार करोड़ों रुपए खर्च करके भी लोगों को जागरूक करने में असमर्थ दिख रही है। झारखंड के सुदूरवर्ती गांव के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा के लिए उपल्बध 108 एंबुलेंस की जानकारी तक नहीं है। इस कारण जागरूकता के अभाव में जिला के मनोहरपुर स्थित तिरला गांव में देखने को मिला।तिरला गांव के दूरजो कुई ने अपने 32 वर्षीय बीमार बेटे अंजन कुई और 30…
धनबाद। जिले के झरिया स्थित ऊपर कुल्ही में मुहर्रम की नवमी को प्रदर्शन कर लौट रहे दो टोलियां आपस में भिड़ गई। इस दौरान दोनों टोलियों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार सोलह आना की टोली और ऊपर कुल्ली के जान निसार की टोली खेल का प्रदर्शन कर लौट रहे थे। तभी लालटेन शाह बाबा मजार के पास किसी बात को लेकर बकझक होने लगी। इस दौरान देखते ही देखते दोनों दलों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। हथियार भी खूब चमकाए गए। इतना ही नहीं…
रांची। झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस लोगों को एक अवसर मिलने की जरूरत है। राज्य सरकार कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। यामाहा मोटर जैसी विख्यात कंपनियों ने भी झारखंड के युवाओं पर भरोसा जताया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वह शुक्रवार को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी और इंडिया यामाहा मोटर्स के बीच एमओयू के मौके पर बोल रहे थे। झारखंड में प्लांट लगाये यामहा उन्होंने कहा कि कौशल विकास के महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने इस…
पिपरवार। प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के कुख्यात नक्सली रोहन गंझू की गिरफ्तारी को पिपरवार पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है। दरअसल खलारी-पिपरवार-बालूमाथ और मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में रोहन गंझू आतंक का पर्याय बन चुका था। रोहन गंझू उर्फ डिस्को की गिरफ्तारी पर से परदा उठाते हुए पिपरवार पुलिस ने उसके कारनामो से मीडिया को अवगत कराया। उसने बताया कि उसके पास से एक पिस्टल, एक पल्सर मोटरसाइकिल और दो जिंदा गोली भी बरामद किया गया है। पिपरवार थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में टंडवा एसडीपीओ आशुतोष सत्यम ने बताया कि खलारी-पिपरवार और मैक्लुस्कीगंज में यह नक्सली आतंक का पर्याय बन…
कोडरमा/चाईबासा। झारखंड के मेडिकल नक्शे पर अब कोडरमा और चाईबासा भी जुड़ जायेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को इन दोनों शहरों में मेडिकल कॉलेजों की आॅनलाइन आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही यहां के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। इसे लेकर दोनों ही शहरों के लोगों में खासा उत्साह है। दोनों ही मेडिकल कॉलेजों के शिलान्यास की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी तैयारी में पूरे उत्साह के साथ जुटा है। कोडरमा है तैयार कोडरमा में रविवार को होनेवाले मेडिकल कॉलेज के आॅनलाइन शिलान्यास को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है।…
गिरिडीह। नयी दिल्ली के साउथ ईस्ट जिला अंतर्गत न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना कांड संख्या 247/18 के तहत थाना क्षेत्र के डी 956 निवासी पूर्व चीफ जस्टिस स्व दिलीप कपूर के घर में हुई लूट के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा देवरी पुलिस एवं जमुआ पुलिस के सहयोग से देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा, जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज एवं चकाई थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में छापेमारी कर लूट की समान को बरामद कर लिया। साथ साथ छह आरोपी देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव के संदीप दास, दिनेश दास, उपेंद्र राय ऊर्फ चनखु राय एवं धीरेंद्र राम सिंह जमुआ…
कोडरमा। झूला झुलाऊं, तुझे मैं झूला झुलाऊं, ख्वाब में अक्सर तुझे मैं लोरी भी सुनाऊं जैसे गीत और नात की धुन पर मातम मनाने के साथ गम-ए-शहादत का त्योहार मुहर्रम शुक्रवार को पूरे जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके पर विभिन्न अखाड़ा कमेटियों के द्वारा जुलूस के साथ झांकी भी निकाली गयी। जुलूस में शामिल युवक ढोल-नगाड़ा की धुन पर परंपरागत हथियारों का हैरतंगेज खेल प्रस्तुत किया। जुलूस में आगे-आगे मोहर्रम कमेटी के लोग अपना निशान लेकर चल रहे थे। झुमरीतिलैया शहर के भादोडीह, असनाबाद, गुमो बस्ती, नवादा बस्ती, झलपो से ताजिया के साथ जुलूस निकाली गयी। झुमरीतिलैया…
रांची। भाकपा माओवादियों के स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान खूंटी पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है. खूंटी पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में से एक ट्रक ड्राइवर जोगा सिंह को जिंदा जलाने का आरोपी भी है। इसी वर्ष तीन अगस्त को अड़की के आरा घाटी में जोगा सिंह को उनके कंटेनर के साथ जिंदा जला दिया गया था। खूंटी पुलिस को सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादियों का एक दस्ता अपने स्थापना दिवस के दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए खूंटी के साइको और कुरापूर्ती इलाके में भ्रमणशील है. नक्सलियों…
रांची। दुबई में चल रही एशियन बेंचप्रेस चैंपियनशिप में रांची के सरदार इंद्रजीत सिंह और मनोज कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 18 सितंबर से 24 सितंबर तक दुबई में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में रांची के 4 और जमशेदपुर से एक खिलाड़ी ने हिस्सा लिया है। यह पांचों खिलाड़ी भारतीय टीम में दुबई दौरे के पहले शामिल किये गए हैं। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए रांची से सरदार इंद्रजीत सिंह, मनीष एक्का, अंजनी बारी, मनोज कुमार और जमशेदपुर से राजलक्ष्मी टीम में शामिल है। सरदार इंदरजीत सिंह और मनोज कुमार ने स्वर्ण पदक जीता…
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने मुख्यमंत्री को तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, कृषि सचिव पूजा सिंघल, विकास आयुक्त डीके तिवारी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रांची के एयरपोर्ट से लेकर प्रभात तारा मैदान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी जोरों पर है. तैयारियों की मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री कर रहे…