Author: azad sipahi

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है। वे अब 23 सितंबर को सुबह 11:30 बजे प्रभात तारा मैदान पहुंचेंगे। इससे पहले उन्हें दोपहर बाद 1:55 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचना था। प्रधानमंत्री यहां से आयुष्मान भारत योजना की लॉन्चिंग के साथ कोडरमा और चाईबासा में बनने वाले मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास करेंगे। सीएम बोले, सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें : मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को सीएम आवास में आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है।…

Read More

हैदराबाद। साल 2019 क्रिकेट के नजरिये से काफी महत्वपूर्ण साल साबित होने वाला है। देश की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल को साउथ अफ्रीका ट्रांसफर कर दिया गया है। बीसीसीआई ने ये कदम 2019 में होने वाले आम चुनाव को देखते हुए लिया है। बता दें कि इससे पहले भी दो बार आम चुनाव को देखते हुए आईपीएल को देश के बाहर शिफ्ट किया जा चुका है। आईपीएल का 12 संस्करण अगले साल अप्रैल-मई के बीच खेल जाना है. पिछले दो आम चुनावों के दौरान आईपीएल को शिफ्ट किया गया था. 2009 के चुनावों के दौरान इसे साउथ अफ्रीका में…

Read More

नैरोबी। विक्टोरिया झील में एक नौका के डूबने से उस पर सवार कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई है। तंजानिया की सरकारी मीडिया ने एक क्षेत्रीय गवर्नर के हवाले से यह जानकारी दी और कहा कि बचे हुए लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विक्टोरिया झील के तट पर स्थित म्वांजा बंदरगाह के क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेल्ला ने ‘सिटीजन’अखबार को बताया कि शुक्रवार सुबह कई शव निकाले गए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर लगभग दोगुनी 86 हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार एमवी न्येरेरे नामक इस नौका में 300 से अधिक लोग सवार…

Read More

धनबाद। खुशबू सुसाइड मामले में जो भी दोषी हैं, चाहे वो सांसद हों या फिर विधायक, उनकी निष्पक्ष जांच पुलिस जरूर करेगी। धनबाद पुलिस ने जिस तरह से बड़े-बड़े मामलों का उद्भेदन किया है, शूटरों को गिरफ्तार कर जेल में बंद किया है, ये पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। उक्त बातें बाघमारा के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की ओर से आयोजित जिले के सरायढेला स्थित केंद्रीय अस्पताल के समीप आमसभा के दौरान कही. इस दौरान उन्होंने धनबाद पुलिस की जमकर तारीफ भी की। मीडिया से बात करते हुए विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि…

Read More

धनबाद। आइआइटी-आइएसएम धनबाद के जैसपर हॉस्टल में रह रहे छात्र ने गुरुवार देर रात फांसी लगा कर खुदकशी कर ली। वह मेकेनिकल डिपार्टमेंट में पीएचडी कर रहा था। छात्र राठी ने आइएसएम से ही एमटेक की पढ़ाई की थी। इसके बाद पीएचडी के लिए इसी साल 28 जुलाई को नामांकन कराया था । कल रात वह अपने रूम में अकेले था। उसका रूम पार्टनर रांची गया था। राठी का रूम पार्टनर गुरुवार रात लगातार मोबाइल पर फोन करता रहा, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने साथियों को यह जानकारी दी कि राठी फोन रिसीव नहीं कर रहा है। आज…

Read More

पलामू। पिपराटांड थाना क्षेत्र के लोहरसी में नहर में डूबने से एक महिला समेत तीन युवतियों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को बचा लिया गया। घटना शुक्रवर के अहले सुबह की है। गांव की लड़कियां और महिलाएं करमा पूजा के पूजन सामग्री को विर्सजन के लिए नहर में गई हुई थी, इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक लड़कियां आहर में डूबने गई। मौके पर मौजूद दो ग्रामीणों ने कुछ लड़कियों को बचा लिया लेकिन तीन की डूबने से मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने सभी के शव को बाहर निकाला। घटना…

Read More

रांची। गीत नृत्य संगीत और प्रकृति पूजा झारखंड की पहचान है। करम, सरहुल, वटवृक्ष, पीपल, आंवला, नीम व पलास जैसे अनेक वृक्षों को पर्व और संस्कार से जोड़ा गया है। करम वृक्ष के महत्व को देखते हुए राज्य में 60 हजार करम पौधे का रोपण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज हुई। करम पर्व से हमें अच्छा कर्म करने की सीख मिलती है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची में करमा पूजा समारोह में कहीं। अपनी संस्कृति बचाने के लिए जागरूक रहने की जरूरत मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल जमशेदपुर में करमा पूजा में करम का वृक्ष…

Read More

पलामू। झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय माओवादी जोनल कमांडर कालिका उर्फ पुन यादव की बनारस से गिरफ्तारी की सूचना है। कलिका बनारस के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा था इसी क्रम में बिहार एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार बिहार एसटीएफ की टीम गिरफ्तार व्यक्ति के फोटो का जरिए पहचान की कोशिश कर रही है। कालिका यादव बिहार के गया के डुमरिया थाना क्षेत्र के हरदी गांव का रहने वाला है। कालिका पर झारखंड सरकार ने दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। कालिका माओवादियों के मध्यजोन का जोनल…

Read More

रांची। वार्ड 44 के पार्षद फिरोज आलम के सौजन्य से नवाबकोठी के सामने इमामबाड़ा मैदान डोरंडा में दस्तारबंदी और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परसटोली मोहर्रम कमेटी, न्यू पारस टोली, ईदगाह मोहल्ला, दर्जी मोहल्ला, अंसारी मोहल्ला के खलीफाओं एवं पंचायतों के सदर, सेक्रेटरी और ओहदेदारों को पगड़ी पोशी की गयी। विभिन्न समितियों द्वारा लाठी एवं तलवार खेल का प्रदर्शन किया गया। चारों बस्ती के खलीफाओं को कप प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। दस्तारबंदी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो…

Read More