Author: azad sipahi

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण में विश्वकर्मा पूजा में प्रतिमा विर्सजन के दौरान प्रसाद खाने से चालीस बच्चे समेत पचास लोग बीमार हो गये। दस बच्चों की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है। बाकी बच्चों समेत अन्य बीमार लोगों को चकिया के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दरअसल, चकिया थाना क्षेत्र के बैशाहा गांव में बुधवार की शाम गांव के एक कारखाने में विश्वकर्मा पूजा के बाद शिव चर्चा का आयोजन किया गया था। जिसकी समाप्ति पर विश्वकर्मा प्रतिमा के विसर्जन को लेकर पहुंचे बच्चों और अन्य लोगों के बीच…

Read More

रांची। झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह हमेशा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रहते हैं। एक बार फिर से अपने समर्थकों की रिहाई के लिए थाने में बैठ गए हैं और कार्यकर्ताओं के साथ क्रांति गीत गा रहे हैं। राज्य में भाजपा की सरकार है और सीपी सिंह उसी में मंत्री हैं। राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच छेड़खानी को लेकर झड़प हुई थी। उसके बाद पुलिस करीब 7 लोगों को पकड़कर ले गई थी। उसके बाद मंत्री सीपी सिंह थाने में अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और उन्हें छोड़ने की मांग…

Read More

खूंटी। जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। अपराधियों ने फिर से एक वारदात को अंजाम दिया है।मारंगहदा थाना क्षेत्र के सलगाडीह में अज्ञात अपराधियों ने पारा शिक्षक को गोली मारी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, 16-17 साल के चार युवकों ने पारा शिक्षक सनिका टूटी और उनकी पत्नी को रास्ते पर घेरा और गोली मार दी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सनिका टूटी को रिम्स लाया गया है। वहीं अपराधियों ने पारा शिक्षक की पत्नी को अगवा कर लिया, जिसे पुलिस ने…

Read More

नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाने की ठान ली है। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को तीन तलाक पर अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इसपर राष्ट्रपति की मुहर लगना बाकी है जिसके बाद यह लागू हो जाएगा। दरअसल, तीन तलाक विधेयक लोकसभा से पारित हो चुका है, लेकिन राज्यसभा में लंबित है। इसलिए सरकार ने अध्यादेश को मंजूरी दे दी। माना जा रहा है कि अध्यादेश में वही प्रावधान होंगे जो कि प्रस्तावित कानून और लोकसभा से पास हो चुके विधेयक में हैं। यानी तीन तलाक गैर…

Read More

रांची। शहर के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कुम्हारटोली में छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज दोनों पक्षों में झड़प के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। दोनों गुटों की ओर से पथराव भी हुआ है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। साथ ही ईनाडु इंडिया के संवाददाता प्रशांत कुमार सहित कई मीडियाकर्मियों को भी चोट आई है। दरअसल, मंगलवार को छेड़खानी को लेकर शुरू हुआ विवाद धार्मिक रंग लेने लगा। इस दौरान एक धार्मिक स्थल पर गलत हरकत करने की बात मोहल्ले में फैली और दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से…

Read More

जम्मू। सांबा के रामगढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षाबल का एक जवान पाकिस्तानी हमले में शहीद हो गया। जवान पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद एक दिन पूर्व गायब हो गया था, जिसके बाद शाम को सीमा के पास जवान का शव बरामद किया गया। शव के साथ बर्बरता की गई थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पाक रेंजर बैट हमला करके जवान को घायल अवस्था में अपने साथ ले गये थे और बाद में उसका शव सीमा के पास छोड़ गये। शहीद जवान की पहचान हैड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार निवासी गांव थाना कला, जिना सोनीपत, हरियाणा के रूप में की…

Read More

पलामू। जिले के मोहम्मदगंज थानांतर्गत राजनडीह में एक युवक को ग्रामीणों ने एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के दौरान पकड़ा। बाद में इस घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने उक्त युवक के सिर का बाल मुंडवाकर कालिख और चूना लगाकर पूरे मोहम्मदगंज बाजार में घुमाया। वहीं, ग्रामीणों ने युवक को बाजार में घुमाने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चार वर्षीय बच्ची को टॉफी का लालच देकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. घटना की भनक मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को दबोच लिया।…

Read More

मुंबई। भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी लघु फिल्म ‘चलो जीते हैं’, राज्य के 16,000 स्कूलों के करीब 15 लाख छात्रों ने मंगलवार को देखी। हालांकि, स्कूली छात्रों को यह फिल्म दिखाने के सरकार के फैसले की विपक्षी दलों ने काफी आलोचना की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि नानाजी देशमुख प्रतिष्ठान और पार्थ नॉलेज नेटवर्क ने लाइव लिंक के जरिए फिल्म का प्रदर्शन किया। उन्होंने ट्वीट किया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बचपन पर बनी फिल्म 16,000 स्कूलों के 15,00,000 से अधिक छात्रों ने तो देखी…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस डॉक्टर एसएन पाठक और जस्टिस राजेश शंकर ने शपथ ली. झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस ने दोनों जजों को शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा जारी वारंट को पढ़ा। वारंट पढ़ने के बाद चीफ जस्टिस ने दोनों न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, राज्य की डीजीपी डीके पांडेय उपायुक्त, महाधिवक्ता सहित कई न्यायाधीश और आला अधिकारी मौजूद रहे। ये दोनों पिछले दो सालों से झारखंड…

Read More

अमरावती।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे चौकीदार हैं जो दरवाजे खोलते हैं और चोरों को अंदर आने देते हैं। आंध्र प्रदेश के एक कस्बे में जनसभा संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए। राहुल ने कहा कि, मोदी अगर सच्चे चौकीदार होते तो भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को विदेश जाने की अनुमति देने वाले वित्तमंत्री अरुण जेटली को तुरंत बर्खास्त कर देते। राहुल बोले, मोदी ने जेटली को बर्खास्त नहीं किया, क्योंकि वे खुद भ्रष्ट हैं। मोदी पर लगाए अपने आरोप के लिए उन्होंने राफेल सौदे का हवाला दिया। राहुल…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस केपी देव की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने पर नाराजगी जताई है। अदालत ने इस मामले के सभी दोषियों का बेल बांड खारिज कर दिया। साथ ही साहिबगंज एसपी को 48 घंटे में दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। मामले की सुनवाई तीन महीने बाद होगी। बता दें कि घटना साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल के रांगा थाना का है। इस थाने में 1991 में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। राजमहल की निचली अदालत ने सुनवाई करते हुए बिन्दू हेब्रम और अन्य को 2005 में दो…

Read More