नयी दिल्ली। लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली की एक अदालत ने आईआरसीटीसी होटल आवंटन मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव को बतौर आरोपी तलब किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लिया और सभी आरोपियों को छह अक्तूबर को अदालत के सामने पेश होने का आदेश दिया. अदालत ने लालू के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया कि वह फिलहाल वह रांची में सजा काट रहे हैं। कोर्ट ने धनशोधन रोकथाम कानून के तहत दर्ज मामले…
Author: azad sipahi
रांची। लोकतंत्र में जनता सब कुछ है। यह बात सभी जनप्रतिनिधि भी जानते हैं। चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों का सुर कुछ और रहता है और जब फिर उन्हें जनता की अदालत में जाने का वक्त आता है तो इनका सुर एकदम बदल जाता है। भाजपा के विधायकों और मंत्रियों को चार साल तक राज्य में सब कुछ ठीक दिख रहा था। अब चुनाव माथे पर है। फिर उसी जनता जनार्दन के पास जनप्रतिनिधियों को जाना है। अब उन्हें भ्रष्टाचार नजर आने लगा है। अभी दो दिनों पहले भाजपा के गढ़वा से विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में…
गुमला। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान के तहत जिला को 2 अक्टूबर तक खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए चल रहे शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। उपायुक्त शशि रंजन सहित वरीय पदाधिकारियों ने रायडीह प्रखंड का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शौचालय निर्माण में बन रहे ट्वीन लीच पीट, मापदंड के अनुसार शौचालय, गुणवत्ता आदि के संबंध में लाभुकों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा शौचालय का निर्माण तथा उपयोग दोनों महत्वपूर्ण है। शौचालय के उपयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में जल जनित बीमारियों से बचाव का एक यह सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा शौचालय निर्माण हर…
गढ़वा। गढ़वा के 11 मजदूरों को गुजरात के अहमदाबाद में बंधक बनाये जाने की सूचना है। मजदूरों को गांधी धाम स्थित साकर मारबो नामक टाइल्स बनाने और सप्लाई करनेवाली कंपनी के संचालक के द्वारा बंधक बनाया गया है। कंपनी के संचालक के द्वारा मजदूरों को नजरबंद कर मजदूरी करायी जा रही है। मजदूर खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनतटीय गांव खोखा, चंदना तथा हरिहरपुर के बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोनू कुमार, संतोष चंद्रवंशी, बाबूलाल चंद्रवंशी, नेपुलाल खरवार, सुग्रीम खरवार, राजेश खरवार, भोला खरवार, मनोज खरवार, सुजीत खरवार सहित 11 मजदूर बंधक बनाये गये हैं। खोखा निवासी अवधेश…
धनबाद। बलियापुर खुशबू मंडल हत्याकांड में विधायक फूलचंद मंडल के पुत्र आशीष मंडल पर हत्या का शक और भी गहरा होता जा रहा है। आत्महत्या या हत्या के बिंदु पर जांच कर रही पुलिस को कई अहम सुराग मिले हंै। लेकिन विधायक द्वारा जांच को प्रभावित करते देख धनबाद एसएसपी मनोज रतन चोथे ने विशेष जांच टीम (एसआइटी) गठित कर दी है। यह टीम सिटी एसपी पीयूष पांडेय की निगरानी में काम करेगी। इसमें सिंदरी डीएसपी प्रमोद केसरी भी शामिल हैं। इसके साथ ही भाजपा विधायक फूलचंद मंडल का सिरदर्द बढ़ गया है। खुशबू प्रकरण को लेकर राजनीतिक विरोधी विधायक…
रांची। गोस्सनर कॉलेज के सेमिनार हॉल में हिंदी विभाग और जयशंकर प्रसाद विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी विभाग प्रथम वर्ष की छात्राओं ने स्वागत गान से की। कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष सह प्रोफेसर इंचार्ज डॉ इआर टुडू ने कहा कि हिंदी भाषा का दिवस मनाया जाना अत्यंत हर्ष और उल्लास का विषय है। इस दिन हम भाषा के पुरोधाओं के शब्दों, उनकी कृतियों में समाई अभिव्यक्तियों को दोहरा कर गौरव की अनुभूति करते हैं। ऐसे आयोजनों से राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है। मुख्य अतिथि पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अरुण…
रांची। रविवार को देश भर में भाजपा द्वारा काव्यांजलि सभा का आयोजन कर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया गया. रांची में सीएम रघुवर दास की उपस्थिति में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां कवियों द्वारा अटल जी की पंक्तियों से सभा की शुरुआत की गई. अटल बिहारी वाजपेई के स्मरण में देशभर में उनके निधन के एक माह पूरे होने पर काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी जा रही है. इसको लेकर राजधानी रांची में भी महानगर भाजपा द्वारा हरमू बायपास रोड के दिगंबर जैन भवन में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर भारत रत्न अटल…
रांची। रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ स्थित तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस की मदद से मृतकों के शव को काफी मशक्कत के बाद तालाब से निकाला गया. रातू से ठाकुरगांव जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले झखराटांड़ तालाब में नहाने गए रिश्ते में लगने वाले दो भाई गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गए. जिससे उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान रातू के आनंदमयी नगर के रहने वाले 14 वर्षीय कुणाल कुमार और 19 वर्षीय प्रसुन्न कुमार के रूप में की गई है. नहाने के…
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 19 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की वीभत्स घटना के बाद जिले के एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले में आरोपियों की मदद करने वाले एक शख्स को अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि एक डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की तलाश में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और कई अन्य राज्यों में कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि सभी आरोपी जल्द ही चंगुल में होंगे। रेवाड़ी में छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले के बाद सरकार ने ऐक्शन लेते हुए…
पणजी। अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के केंद्रीय नेताओं की एक टीम रविवार को राज्य की बीजेपी गठबंधन सरकार का राजनीतिक रोडमैप तैयार करने के लिए गोवा पहुंच रही है। बीजेपी की गोवा इकाई के अध्यक्ष विजय तेंडुलकर ने कहा है कि पार्टी पर्रिकर के विकल्प के बारे में नहीं सोच रही है। पत्रकारों से बात करते हुए विजय तेंडुलकर ने कहा, ‘टीम बीजेपी महासचिव रामलाल की अगुवाई में आ रही है। राज्य को लेकर भविष्य का रोडमैप तैयार करने…
नयी दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा कोई एक जाति और किसी एक समाज की पार्टी नहीं है, बल्कि सबकी पार्टी है। पार्टी पर कभी किसी समाज का ठप्पा नहीं लगा । पाली में ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हमारे नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत में विकास का मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास’ बताया। विकास में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे बाहर : भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि क्यों नहीं घुसपैठियों को भगाना चाहिए? हमारे जवान पाकिस्तान के घर में…